25/09/2025
"थोड़ी -थोड़ी ही सही, हम तस्वीर बदल रहे हैं,
शिक्षा तरु की छाँव में, कुछ सपने पल रहे हैं."
Please welcome to "Shiksha Taru" a registered Social Organisation (NGO).
25/09/2025
"थोड़ी -थोड़ी ही सही, हम तस्वीर बदल रहे हैं,
शिक्षा तरु की छाँव में, कुछ सपने पल रहे हैं."
09/08/2025
"हम इन्हें,
इनके हिस्से की खुशी देकर,
नहीं कोई एहसान कर रहे,
हम तो सिर्फ़,
इंसानियत के फ़र्ज़ का,
सम्मान कर रहे ।
इनकी कमनसीबी,
इनकी बदनसीबी न बन जाये,
ये जिम्मेदारी हमारी है,
हमारी संवेदनाओं में,
इनकी भी थोड़ी,
हिस्सेदारी है।
"शिक्षा तरु' का प्रयास है,
कि इन्हें,
सुखद यादों का बचपन मिले,
अच्छी शिक्षा मिले,
अच्छा समाज मिले,
और
सच्ची खुशिओं से भरा जीवन मिले।"
आदरणीय मित्रों, शिक्षा तरु की छाँव तले दो अध्ययन केंद्र फल-फूल रहे हैं. बैरागढ़ भोपाल केंद्र का कुशल संचालन समर्पित शिक्षिका श्रीमती ज्योति जी और सुपौल(बिहार) केंद्र का संचालन एक बेहद अनुभवी शिक्षिका और संस्था की संस्थापक सदस्या श्रीमती ममता जी के द्वारा किया जा रहा है. हमारे बच्चों में धीरे धीरे ही सही लेकिन संतोषपूर्ण विकास देखकर मन आश्वस्त कि जिन उद्देश्य के साथ हमने संस्था की नींव रखी थी, उसमें हम सफल हो रहे है.
इस उल्लेखनीय सफलता में आप सबों का सहयोग अनमोल है. आशा करते हैं कि आपका प्यार और आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा.
आभार: शिक्षा तरु परिवार. 🙏🙏💐
नोट: लाल टीशर्ट में भोपाल के बच्चे हैं और हरे टीशर्ट में सुपौल के.