Bihar Agricultural Management & Extension Training Institute

  • Home
  • India
  • Patna
  • Bihar Agricultural Management & Extension Training Institute
Call Directions Website Contact the organization

Bihar Agricultural Management & Extension Training Institute BAMETI is an autonomous institution under Department of Agriculture, Government of Bihar, India.

It provides need based consultancy services to Agricultural Technology Management Agency (ATMA), and vocational training to farmers and Government Officials.

फल फसलों को कीट एवं रोगों से होने वाले नुकसान से बचाने और किसानों को प्रभावी प्रबंधन तकनीकों से परिचित कराने के उद्देश्य...
29/09/2026

फल फसलों को कीट एवं रोगों से होने वाले नुकसान से बचाने और किसानों को प्रभावी प्रबंधन तकनीकों से परिचित कराने के उद्देश्य से Center of Excellence (CoE), वैशाली में 28–29 सितंबर 2026 को Integrated Pest & Disease Management विषय पर दो दिवसीय Exposure-cum-Training कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को फल फसलों में प्रमुख कीट एवं रोगों की पहचान, उनके प्रभाव तथा एकीकृत प्रबंधन की वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक तकनीकों की जानकारी दी गई।

इस पहल का उद्देश्य किसानों एवं संबंधित हितधारकों की तकनीकी क्षमता को बढ़ाना और फल उत्पादन को अधिक सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं टिकाऊ बनाना है। 🌱🍊

Agriculture Department Vijay Kumar Sinha

26/09/2026

कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए आत्मा (ATMA) द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम महिला किसानों के लिए नई सीख और नए अवसर लेकर आ रहे हैं। आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत खेती, बागवानी एवं आयवर्धक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर महिलाएँ खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

प्रशिक्षण से ज्ञान, ज्ञान से आत्मनिर्भरता और आत्मनिर्भरता से समृद्धि की ओर बढ़ रही हैं महिला किसान।

कृषि भवन, पटना में केन्या के प्रतिष्ठित इक्विटी ग्रुप होल्डिंग्स एवं माइक्रोसेव कंसल्टिंग के प्रतिनिधिमंडल के साथ बिहार ...
24/09/2026

कृषि भवन, पटना में केन्या के प्रतिष्ठित इक्विटी ग्रुप होल्डिंग्स एवं माइक्रोसेव कंसल्टिंग के प्रतिनिधिमंडल के साथ बिहार की डिजिटल कृषि व्यवस्था, किसान-केंद्रित सेवाओं एवं कृषि क्षेत्र में तकनीक के उपयोग को लेकर विस्तृत संवाद हुआ।

बैठक में बिहार कृषि ऐप, डिजिटल फसल सर्वेक्षण, फार्मर आईडी, किसान पंजीकरण, कृषि परामर्श, बाजार संपर्क, कृषि वित्त एवं किसान क्रेडिट कार्ड सहित विभिन्न तकनीक आधारित पहलों की जानकारी साझा की गई। डिजिटल कृषि एवं वित्तीय समावेशन के माध्यम से किसानों तक सूचना, सेवाओं और संस्थागत ऋण की पहुँच को सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में बिहार निरंतर आगे बढ़ रहा है।

बिहार और केन्या के बीच डिजिटल कृषि, कृषि वित्त एवं तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में अनुभवों के आदान-प्रदान की संभावनाओं पर सकारात्मक चर्चा हुई।


VIJAY KUMAR SINHA Department of Agriculture, Government of Bihar Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India

दलहन एवं तिलहन फसलों की वैज्ञानिक खेती पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम!बिहार कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान...
24/09/2026

दलहन एवं तिलहन फसलों की वैज्ञानिक खेती पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम!

बिहार कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान (BAMETI), पटना द्वारा 23–24 सितंबर 2026 को “दलहन एवं तिलहन फसलों की वैज्ञानिक खेती” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि पदाधिकारियों एवं प्रसार कार्यकर्ताओं के तकनीकी ज्ञान और क्षेत्रीय क्षमता को बढ़ाना है, ताकि किसानों तक उन्नत एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की प्रभावी जानकारी पहुँचाई जा सके।

प्रशिक्षण के दौरान उन्नत किस्मों का चयन, बीज उपचार, पोषक तत्व एवं जल प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण, समेकित कीट एवं रोग प्रबंधन (IPM), जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों तथा कटाई के बाद प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी जा रही है।

कार्यक्रम में निदेशक, BAMETI की गरिमामयी उपस्थिति रही।

VIJAY KUMAR SINHA Department of Agriculture, Government of Bihar Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India

बिहार के किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ आय का एक नया विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऑयल पाम की खेती को प्रोत्साहित...
23/09/2026

बिहार के किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ आय का एक नया विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऑयल पाम की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

🌱 पौध सामग्री एवं खेती से जुड़ी आवश्यकताओं के लिए किसानों को ₹10,000 से ₹29,000 प्रति हेक्टेयर तक अनुदान दिया जाएगा।

📍 पहले चरण में अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।

यह पहल कृषि में विविधता लाने के साथ किसानों के लिए आय के नए अवसर सृजित करने में सहायक होगी।

VIJAY KUMAR SINHA Department of Agriculture, Government of Bihar Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India

23/09/2026

आत्मा कृषि विभाग से प्रशिक्षण लेकर किसान प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ रहे हैं। रासायनिक इनपुट पर निर्भरता कम करते हुए प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग से किसान अच्छी उपज प्राप्त कर रहे हैं।

प्रशिक्षण + प्राकृतिक तकनीक = बेहतर खेती की ओर कदम।

VIJAY KUMAR SINHA Department of Agriculture, Government of Bihar

सितंबर में लगाएं, सब्जियों की अच्छी फसल पाएं! 🌱सितंबर माह सब्जियों की खेती के लिए महत्वपूर्ण समय है। किसान भाई इस महीने ...
22/09/2026

सितंबर में लगाएं, सब्जियों की अच्छी फसल पाएं! 🌱

सितंबर माह सब्जियों की खेती के लिए महत्वपूर्ण समय है। किसान भाई इस महीने पत्तागोभी, मिर्च, लहसुन, फूलगोभी, मूली, आलू और गाजर की बुवाई/रोपाई कर अच्छी फसल प्राप्त कर सकते हैं।

✅ समय पर बुवाई/रोपाई
✅ उचित देखभाल
✅ बेहतर उत्पादन

समय का सही उपयोग करें, बेहतर फसल पाएं।

VIJAY KUMAR SINHA Department of Agriculture, Government of Bihar

माननीय कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य में उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को लेकर किसानों के ब...
22/09/2026

माननीय कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य में उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को लेकर किसानों के बीच किसी प्रकार का भ्रम या अफवाह नहीं फैलनी चाहिए।

बिहार सरकार किसानों की वास्तविक आवश्यकता एवं मृदा जांच के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उर्वरक की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है।

किसानों के हित में सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

VIJAY KUMAR SINHA Department of Agriculture, Government of Bihar

21/09/2026

फलदार बागवानी से संवर रही खेती की राह 🌿🥭

कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत ग्राम सराय, पंचायत महुअर निवासी श्री आजाद सिंह, पिता श्री दिनेश सिंह, खेती-बागवानी के माध्यम से अपनी कृषि गतिविधियों को नई दिशा दे रहे हैं।

श्री आजाद सिंह अपने खेत में आम, नींबू, अमरूद सहित विभिन्न फलदार पौधों की बागवानी कर रहे हैं। सीमित कृषि भूमि का बेहतर उपयोग कर विविधतापूर्ण बागवानी को अपनाना उनकी कृषि गतिविधियों की प्रमुख विशेषता है।

Department of Agriculture, Government of Bihar VIJAY KUMAR SINHA Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India

बिहार कृषि प्रबंधन एवं प्रसार प्रशिक्षण संस्थान (BAMETI), पटना के परिसर में प्राकृतिक खेती पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक...
21/09/2026

बिहार कृषि प्रबंधन एवं प्रसार प्रशिक्षण संस्थान (BAMETI), पटना के परिसर में प्राकृतिक खेती पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्राकृतिक खेती के सिद्धांत, तकनीक एवं लाभ के साथ-साथ बीज उपचार के लिए बीजामृत, जीवामृत, मल्चिंग, वाफसा, कम्पोस्ट निर्माण, फसल चक्र एवं प्राकृतिक कीट प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।

प्राकृतिक तकनीकें अपनाएँ, टिकाऊ खेती की ओर बढ़ें।

of Agriculture, Government of Bihar VIJAY KUMAR SINHA Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India

Address

BAMETI, Near CPRS, OPP. Women Polytechnic, Jagdeo Path
Patna
800014

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihar Agricultural Management & Extension Training Institute posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bihar Agricultural Management & Extension Training Institute:

Shortcuts

Share