Bihar Education Project Council - SLO

Bihar Education Project Council - SLO

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bihar Education Project Council - SLO, Government Organization, Patna.

The Bihar Education Project Council (BEPC), popularly known as Bihar Education Project (BEP) is an organization dedicated to achieving Universal Elementary Education (UEE) in the State of Bihar, India.

Photos from Bihar Education Project Council - SLO's post 11/07/2023

आज दिनांक 11 जुलाई, 2023 को भारतीय विज्ञान एवं शिक्षा अनुसंधान संस्थान पुणे (IISER, Pune) के सहयोग से IRISE कार्यक्रम अंतर्गत पूर्वी चंपारण एवं पश्चिमी चंपारण में तीन–दिवसीय जिला स्तरीय (Cascade) कार्यशाला का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा किया गया । प्रशिक्षण में रटने की जगह समझने की प्रवृति को प्राथमिकता दी गई है । बच्चों को आस -पास के परिवेश से जोड़कर दैनिक जीवन की घटनाओं का उदाहरण देकर विज्ञान और गणित की शिक्षा देने की बात कही गई है ।
बिहार शिक्षा परियोजना परिषद्, पटना धन्यवाद देता है IISER पुणे का जो हमारे राज्य के शिक्षकों को आगे बढ़ने में और गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने में राज्य का सहयोग कर रहे है । इस कार्यशाला में यह भी बताया जाता है की राज्य के बच्चों से इंस्पायर अवॉर्ड्स – मानक में भी अधिक से अधिक गुणवत्तापूर्ण idea को कैसे निकलवाना है ।

Photos from Bihar Education Project Council - SLO's post 01/07/2023

शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा राज्य के विद्यालय से बाहर के अनाथ, मज़दूरी करने वाले, नक्सल प्रभावित एवं सामाजिक आर्थिक रूप से पिछड़े समुदाय के छात्रों के लिए 7 जिलों यथा- औरंगाबाद, गया, नवादा, बांका, जमुई, मुजफ्फरपुर एवं पटना के 13 प्रखंडों में एक एक नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास का उद्घाटन जिला पदाधिकारी द्वारा आज दिनांक 01 जुलाई, 2023 को किया गया| प्रत्येक छात्रावास में सौ सौ बच्चे का नामांकन किया गया है, जो नजदीक के विद्यालय में अध्ययन करेंगे । इनकी देखभाल के लिए वार्डेन एवं गृह कार्य में सहयोग हेतु शिक्षकों की भी व्यवस्था की गई है ।

19/05/2023

प्रिय विद्यार्थियों/शिक्षकों एवं अभिभावकगण,

हम इस बात से अवगत हैं की e-LOTS पिछले कुछ दिनों से काम नहीं कर रहा है और हमारी टीम के सदस्य निरंतर प्रयास में लगे हुए है कि जल्द से जल्द आप सभी को पुनः e–LOTS का लाभ मिल सके ।
आपको हो रही असुविधा के लिए हमें खेद है ।

धन्यवाद ।

26/04/2023

आपके बच्चों का विद्यालय आपका इंतजार कर रहा है। दिनांक -27 अप्रैल 2023
समय - सुबह 7 से 10
स्थान- आपके बच्चे का विद्यालय

Photos from Bihar Education Project Council - SLO's post 25/04/2023

शिक्षा विभाग, बिहार सरकार कक्षा 1,2 एवं 3 के बच्चों के सभी अभिभावकों को विद्यालय में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी हेतु आमंत्रित करता है।

24/04/2023

शिक्षा विभाग, बिहार सरकार कक्षा 1,2 एवं 3 के बच्चों के सभी अभिभावकों को विद्यालय में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी हेतु आमंत्रित करता है

21/04/2023

हर बच्चे की एक ही ज़िद,
भाषा संग सीखनी है गणित I
इस ईद पर दें शिक्षा का तोहफा !
ईद मुबारक !

15/04/2023

आईसीडीएस बिहार एवं शिक्षा विभाग बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में इंडिया पार्टनरशिप फॉर अर्ली लर्निंग (IPEL) प्रोजेक्ट के तहत 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2023 तक प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल शिक्षा (ECCE) के सफल संचालन हेतु 5 वर्षीय भावी कार्ययोजना का निर्माण एवं 3 से 6 वर्ष के बच्चों हेतु समग्र प्रगति कार्ड विकास पर संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया |

Photos from Bihar Education Project Council - SLO's post 11/04/2023

आज दिनांक 11-04-2023 डॉ. रश्मि प्रभा, संयुक्त निदेशक(SCERT) की अध्यक्षता में, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार SCERT एवं BEPC की तत्वाधान में मंत्रा4चेंज के सहयोग से राज्य में डायट इम्पावरमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत दीक्षा आधारित माइक्रो-लर्निंग एंड इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम का निर्माण, अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन के प्रभावी संचालन एवं गतिविधियों की समीक्षा हेतु जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (EE & SSA) एवं डायट के प्राचार्य के साथ ऑनलाइन बैठक किया गया।

Photos from Bihar Education Project Council - SLO's post 09/04/2023

बिहार के 100% जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा शिक्षकों हेतु डिजिटल कार्यक्रम का निर्माण एवं क्रियान्वयन किया गया।

शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार SCERT एवं BEPC की अध्यक्षता में मंत्रा4चेंज के सहयोग से राज्य में जिलों के ‘शैक्षणिक सशक्तिकरण’ हेतु सभी डायट द्वारा ‘माइक्रो लर्निंग एंड इम्प्रूवमेंट कार्यक्रम’ क्रियान्वित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत, सभी 33 डायट ने दीक्षा ऐप्प के माध्यम से कोर्स का निर्माण एवं संचालन किया तथा कोर्स से प्राप्त लर्निंग को अमल में लाने हेतु माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट(MIP) भी लॉन्च किया जा रहा है। अभी तक बांका, नवादा, बेगुसराय तथा पूर्वी चंपारण द्वारा कोर्स आधारित MIP का शुभारंभ किया जा चूका है, एवं शेष डायट द्वारा भी MIP लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है।







19/03/2023

जिला स्तरीय "निपुण TLM मेला" का हुआ समापन,
अब राज्य स्तरीय मेले के लिए तैयार हम ।

प्राथमिक (कक्षा 1 से 5 ) शिक्षकों प्रशिक्षण के आवश्यकता का आकलन 13/03/2023

प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए अगले कुछ वर्षों की योजना तैयार करने हेतु राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद् तथा बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् द्वारा कार्य योजना बनाई जा रही है । इस संदर्भ में शिक्षकों के प्रशिक्षण की आवश्यकताओं के आकलन के लिए गूगल फॉर्म का निर्माण किया गया है जिससे शिक्षकों के विचार जान सकें । इसलिए आप सभी प्राथमिक शिक्षकों से अपील है कि नीचे दिए गए गूगल फॉर्म को क्लिक कर अवश्य भरें ।
आपके द्वारा भरें गये परिणाम के आधार पर अगले कुछ वर्षों के प्रशिक्षण की योजना तैयार की जाएगी ।

प्राथमिक (कक्षा 1 से 5 ) शिक्षकों प्रशिक्षण के आवश्यकता का आकलन इस गूगल फॉर्म को सीखने के प्रतिफल को ध्यान में रख कर कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वाले शिक्षक - शिक्षिकाओं के द्वारा भरा जाना ....

Want your business to be the top-listed Government Service in Patna?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Patna
800004