Simant Mrinal

Simant Mrinal

Share

प्रदेश अध्यक्ष छात्र लोजपा-रा बिहार सह पूर्व MLA Candidate 119Garkha (NDA)

01/06/2026

अंतर्राष्ट्रीय बाल सुरक्षा दिवस
आइये बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित इस दिवस पर बाल सुरक्षा का संकल्प लें.
बच्चें देश का भविष्य है!

30/05/2026

उम्र छोटी, कारनामे बड़े-बड़े - The Universal Baby Boss : Vaibhav Suryavanshi 🏏

आईपीएल के किसी भी सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड, इतनी छोटी उम्र में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड, और सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को तोड़ने से बस कुछ कदम दूर… वैभव ने अपने अद्भुत प्रदर्शन से पूरे देश, खासकर बिहार का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।

आप हमारे गर्व हैं और बिहार के लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा। महादेव से यही प्रार्थना है कि आप यूँ ही निरंतर आगे बढ़ते रहें और नए कीर्तिमान स्थापित करते रहें। 🙏

Photos from Simant Mrinal's post 29/05/2026

आज हमारे नेता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री Chirag Paswan जी ने नई दिल्ली स्थित पंचशील भवन में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री B. L. Verma से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान सामाजिक न्याय, जनकल्याण एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचे, इस दिशा में भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

यह मुलाकात समाज के वंचित, गरीब एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान तथा जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करने वाली रही।

Photos from Chirag Paswan's post 29/05/2026
Photos from Simant Mrinal's post 23/05/2026

आदरणीय माता जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 🎂🌸

माँ भगवती की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु प्रदान करें।
आप हम सबकी शक्ति, प्रेरणा और परिवार की सबसे बड़ी पूँजी हैं। आपका स्नेह और आशीर्वाद मेरे जीवन की सबसे अनमोल धरोहर है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका जीवन सदैव खुशियों, सम्मान और आनंद से भरा रहे।
इस पावन एवं विशेष दिवस पर आपको ढेर सारी शुभकामनाएँ! 🎉🙏
Happy birthday Maa✨

16/05/2026

सभी माताओं बहनों को पतिव्रता संस्कार एवं अखंड सौभाग्य का प्रतीक वट सवित्री पूजन की हार्दिक शुभकामनायें

Photos from Simant Mrinal's post 15/05/2026

आज प्रदेश कार्यालय पटना में बिहार सरकार के मंत्री Sanjay Paswan जी द्वारा जनता दरबार लगाया गया, जहाँ प्रदेश भर से आये लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। मंत्री जी ने सभी समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने एवं शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याएँ एवं मांगें रखीं।

Photos from Simant Mrinal's post 12/05/2026

आज प्रदेश कार्यालय में बिहार सरकार के मंत्री आदरणीय श्री संजय पासवान जी के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा की गई। इस दौरान सामाजिक विकास, युवाओं के हित, शिक्षा तथा जनसमस्याओं से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
Chirag Paswan Lok Janshakti Party Lok Janshakti Party - Bihar

Photos from Simant Mrinal's post 10/05/2026

आज मातृ दिवस के शुभ अवसर पर सभी माताओं को सपरिवार उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
माँ का स्नेह, त्याग और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। सभी माताओं को सादर प्रणाम एवं मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏🌸

Want your business to be the top-listed Government Service in Patna?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Shri Krishnapuri Patna
Patna
800001