कभी अमेरिका के चुनाव प्रचार में हाउडी मोदी के नारे लगाने वाले ट्रंप ने सत्ता में आते ही भारत के लोगों को हथकड़ी लगा कर कैदी की तरह वापस भेज रहा है ।
ऐसे फैसले लेने के पहले मोदी से बात तक करना जरूरी नहीं समझा ?
क्या यही है मोदी की डंका विदेशों में ?
युवा बिहार , समृद्ध बिहार
बिहार के युवाओं द्वारा बिहार के सामाजिक , राजनैतिक और आर्थिक उत्थान के लिए एक मुहिम ।
06/02/2025
आधुनिक विश्व में प्राचीन नालंदा का क्रेज बढ़ रहा है.
फ्रांस के लावूर में नालंदा मठ (1981) की स्थापना लामा जोपा रिनपोचे और एल.टी. येशे ने की है.
ब्राजील में नालंदा बुद्धिस्ट सेंटर ( 1989 ) तथा नालंदाराम रिट्रीट सेंटर ( 1999 ) की स्थापना हुई है.
कनाडा के टोरंटो में नालंदा कालेज आफ बुद्धिस्ट स्टडीज ( 2000 ) की स्थापना सुवांडा एचजे सुगुणाश्री ने की है.
थाईलैंड के हात्याई में इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कालेज ( 2000 ) और मलेशिया में कुआलालंपुर के निकट नालंदा इंस्टीट्यूट ( 2007 ) की स्थापना हुई है.
अमेरिका में नालंदा इंस्टीट्यूट फार कंटेम्पलेटिव साइंस ( 2007 ) की स्थापना जो लोइजो ने की है.
एशिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, आस्ट्रेलिया कोई भी नालंदा की प्रेरणा से अछूता नहीं है.
18/11/2024
03/11/2024
ये तस्वीर 2017 की है जब प्रशांत किशोर जेडीयू के नेता हुआ करते थे , मुख्य्मंत्री आवास में बिहार के युवाओं के साथ बैठक में उनसे छोटी सी मुलाकात हुई थी ।
उस वक्त खुद की पार्टी बनाने की कोई बात नहीं हुई थी ।
ये बड़े गर्व से आज कल कहते हैं की नेताओं को सलाह देने के 100 करोड़ से अधिक लेता हूं तब मेरा ये सवाल है कि क्या ऐसे नेता सरकार में आने के बाद जनता का काम करवाने के लिए पैसे की मांग नहीं करेंगे ?
अगर राजनीतिक पार्टी बनाए हैं तो राजनीतिक विचार स्पष्ट करना होगा ।
मुझे लगता है बिहार में वर्तमान में जो उपचुनाव हो रहा है उसके सहारे प्रशांत किशोर सिर्फ पैसे के दम पे अपना प्रचार करवा रहे हैं ।
बिहार में यात्रा करने वाले ये इकलौते नेता नहीं हैं इनसे पहले भी यात्रा होता रहा है और आगे भी होता रहेगा ।
बिहार के युवाओं से बस यही कहना चाहता हूं कि ये लोकतंत्र की व्यवस्था में सवाल करना बंद मत करिए ।
17/06/2024
पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन की हुई दुर्घटना में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है ।
क्या इसे Narendra Modi जी के विकसित भारत की ओर एक कदम कहा जा सकता है ?
01/04/2024
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Contact the business
Website
Address
Patna
