07/07/2022
आज दिनांक 07.07.2022 को बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विकास पुरुष माननीय श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा सर्व श्री ताराकिशोर प्रसाद जी , माननीय उप मुख्यमंत्री बिहार, एवं मंगल पांडेय जी, माननीय स्वास्थ्य मंत्री, बिहार सरकार, की गरिमामयी उपस्थिति में 102 राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा के बेड़े में 501 नए एवं आधुनिक सुविधायुक्त ALS और BLS एंबुलेंस शामिल किए गए! इस अवसर राज्य में 102 एम्बुलेंस सेवा प्रदाता कम्पनी ‘PDPL’ के निदेशकगण सर्व श्री जितेंद्र कुमार , राजीव रंजन एवं ब्रजेश कुमार रंजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद PDPL के अधिकारियों ने विश्वास जताया कि सरकार का ये कदम राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढिकरण के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
09/10/2021
बिना रुके …. अनवरत रूप से प्रयासरत ….. त्वरित सेवा हेतु
15/08/2021
स्वतंत्रता दिवस के 75वें वर्षगांठ के सुअवसर पर राष्ट्रध्वज का आरोहण समारोह आज दिनांक 15/08/2021 को प्रातः 10.30 पशुपतिनाथ डिस्ट्रीब्यूटर्स प्रा० लि०, 279, पाटलिपुत्र कॉलोनी,
पटना में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। ध्वजारोहण कार्यक्रम के अवसर पर 102 राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी के सर्वश्री जितेन्द्र कुमार, राजीव रंजन एवम ब्रजेश रंजन सहित अन्य कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे एवम इनके द्वारा राष्ट्र ध्वज को सलामी देने के साथ ही उच्चतम स्तर की सेवा देने का प्रण लिया गया।🇮🇳🙏🙏
21/02/2021
आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय -२ अंतर्गत ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा सुदृढिकरण हेतु १०२ राष्ट्रीय ऐम्ब्युलेन्स सेवा ट्रैकिंग सिस्टम और मोबाइल ऐप के निर्माण एवं क्रियान्वयन हेतु पशुपति नाथ डिस्ट्रिब्युटर्स प्रा लि (पीडीपीएल) के निदेशकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। एक कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री बिहार, विकास पुरुष श्री नीतीश कुमार जी, माननीया उप मुख्यमंत्री श्री मति रेणू देवी जी, माननीय मंत्री ग्रामीण कार्य विभाग, श्री श्रवण कुमार जी, माननीय मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, श्री मंगल पांडेय जी, एवं राज्य स्वास्थ्य समिति के सम्मानित अधिकारियों की उपस्थिति में माननीय उप मुख्यमंत्री तरकिशोर प्रसाद जी द्वारा सम्मान प्राप्त करते पीडीपीएल के निदेशक गण.......
26/01/2021
७२वीं गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर सभी को ‘१०२ राष्ट्रीय ऐम्ब्युलेंस सेवा’ के संचालक एवं टीम ओर से अनंत और अशेष शुभकामनाएँ.... तिरंगे की शान अनंत काल तक बनी रहे 🙏
14/11/2020
१०२ राष्ट्रीय ऐम्ब्युलेन्स सेवा प्रदाता की ओर से समस्त ऐम्ब्युलन्स कर्मी, अधिकारी समेत सभी बिहारवासियों दीपोत्सव २०२० की अशेष शुभकामनाएँ 🌷💐💐
-जितेंद्र कुमार, निदेशक, पशुपतिनाथ डिस्ट्रिब्युटेर्स प्रा लिमिटेड
02/10/2020
आज भारतवर्ष के दो महान विभूतियों की जयंती है ... पशुपतिनाथ डिस्ट्रिब्युटर्ज़ प्रा० लि० परिवार की ओर से उनके दिखाए मार्ग पर सतत चलने के संकल्प के साथ उन्हें सादर नमन 🙏 💐
15/08/2020
‘102 राष्ट्रीय ऐम्ब्युलेंस सेवा’ प्रदाता मे० पशुपतिनाथ डिस्ट्रिब्युटर्ज़ प्रा० लि० के द्वारा पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित ‘१०२ कॉल सेंटर’ में स्वतंत्रता दिवस की ७४वीं वर्षगाँठ के सुअवसर पर झंडोत्तोलन किया गया। कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें ........