Maheshwar Hazari
Minister, Information and Public Relations, Government of Bihar
02/06/2026
कल्याणपुर प्रखंड की गोराई पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड एवं अंचल के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
शिविर में आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
"सहयोग शिविर — जनसेवा का सशक्त माध्यम।"
30/05/2026
आज दिनांक 30 मई 2026 को समस्तीपुर समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में माननीय प्रभारी मंत्री, समस्तीपुर सह परिवहन मंत्री, बिहार सरकार श्री दामोदर रावत जी की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न जनहित एवं विकासात्मक समस्याओं को विस्तारपूर्वक माननीय मंत्री महोदय एवं जिला प्रशासन के समक्ष रखा गया। क्षेत्र में विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आम जनता से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की गई।
माननीय प्रभारी मंत्री श्री दामोदर रावत जी ने सभी बिंदुओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। वहीं जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर ने भी आश्वस्त किया कि बैठक में उठाए गए सभी विषयों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा जनहित से जुड़े मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जाएगा।
जनता की समस्याओं के समाधान एवं क्षेत्र के समग्र विकास हेतु मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
23/05/2026
एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर श्री सम्राट चौधरी, माननीय मुख्यमंत्री, बिहार से शिष्टाचार भेंट कर कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं पर सार्थक चर्चा की गई। जनहित के कार्यों के संबंध में सकारात्मक आश्वासन प्राप्त हुआ।
19/05/2026
समस्तीपुर जिला के प्रभारी मंत्री माननीय श्री दामोदर रावत जी की उपस्थिति में आज कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पूसा प्रखंड के मोहम्मदपुर देवपार पंचायत एवं कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत सैदपुर पंचायत में आयोजित पंचायत स्तरीय “सहयोग शिविर” कार्यक्रम में सहयोग पोर्टल के माध्यम से शिकायतों, आवेदनों, अग्रेषण, निष्पादन एवं अनुश्रवण हेतु निर्धारित मानक कार्य प्रणाली (SOP) की जानकारी दी गई।
इस पोर्टल के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, प्रमंडलीय आयुक्त, रेंज आईजी, डीआईजी एवं सचिवालय स्तर के पदाधिकारियों सहित सक्षम प्राधिकारियों द्वारा आवेदन एवं शिकायतों का पंजीकरण एवं निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही आम नागरिक भी घर बैठे अपनी शिकायत एवं आवेदन ऑनलाइन दर्ज कर उसकी पावती प्राप्त कर सकेंगे।
पोर्टल का उद्देश्य शिकायत निवारण प्रक्रिया को पारदर्शी, जवाबदेह, नागरिक केंद्रित एवं समयबद्ध बनाना है। लंबित मामलों के स्वतः अग्रेषण तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पादन की व्यवस्था भी पोर्टल के माध्यम से सुनिश्चित की गई है।
इस अवसर पर माननीय विधायकगण, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में पंचायतवार “सहयोग शिविर” एवं सहयोग पोर्टल का शुभारंभ किया गया।
19/05/2026
समस्तीपुर जिला के प्रभारी मंत्री माननीय श्री दामोदर रावत जी की उपस्थिति में आज विभिन्न पंचायतों में आयोजित पंचायत स्तरीय “सहयोग शिविर” कार्यक्रम में सहयोग पोर्टल के माध्यम से शिकायतों, आवेदनों, अग्रेषण, निष्पादन एवं अनुश्रवण हेतु निर्धारित मानक कार्य प्रणाली (SOP) की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस पोर्टल के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, प्रमंडलीय आयुक्त, रेंज आईजी, डीआईजी एवं सचिवालय स्तर के पदाधिकारियों सहित सक्षम प्राधिकारियों द्वारा आवेदन एवं शिकायतों का पंजीकरण एवं निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही आम नागरिक भी घर बैठे अपनी शिकायत एवं आवेदन ऑनलाइन दर्ज कर उसकी पावती प्राप्त कर सकेंगे।
पोर्टल का उद्देश्य शिकायत निवारण प्रक्रिया को पारदर्शी, जवाबदेह, नागरिक केंद्रित एवं समयबद्ध बनाना है। लंबित मामलों के स्वतः अग्रेषण तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पादन की व्यवस्था भी पोर्टल के माध्यम से सुनिश्चित की गई है।
इस अवसर पर माननीय विधायकगण, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में पंचायतवार “सहयोग शिविर” एवं सहयोग पोर्टल का शुभारंभ किया गया।
15/05/2026
बिहार विधानसभा की प्राक्कलन समिति की बैठक दिनांक 15.05.2026 को बिहार विधान मंडल विस्तारित भवन स्थित समिति कक्ष, पटना में आयोजित की गई है।
पूर्वाह्न 11:30 बजे स्वास्थ्य विभाग एवं अपराह्न 03:30 बजे ग्रामीण कार्य विभाग के साथ विभागीय बैठक निर्धारित है।
संबंधित सदस्यों एवं पदाधिकारियों से बैठक में शामिल होने का अनुरोध है।
12/05/2026
जनता दल (यूनाइटेड) प्रदेश कार्यालय, पटना स्थित कर्पूरी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, समर्पित कार्यकर्तागण एवं गणमान्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर माननीय श्री निशांत कुमार जी से आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण मुलाकात कर उन्हें बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री का दायित्व प्राप्त होने पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की गई। साथ ही पुष्पगुच्छ भेंट कर सुखद एवं सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई।
तत्पश्चात माननीय श्री श्रवण कुमार जी, मंत्री ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार सरकार, साथ ही जनता दल (यूनाइटेड) विधायक दल के नेता से उनके आवास पर शिष्टाचार एवं सौहार्दपूर्ण मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
माननीय मंत्रीगण का स्नेह, आत्मीयता एवं कार्यकर्ताओं के प्रति अपनापन अत्यंत प्रेरणादायी रहा। 🙏
07/05/2026
जनता दल (यूनाइटेड) के युवा एवं ऊर्जावान नेता श्री निशांत कुमार जी को बिहार सरकार में मंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व एवं जनसेवा की भावना से बिहार विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।
ईश्वर से आपके उज्ज्वल एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना करता हूँ।
07/05/2026
बिहार मंत्रिमंडल विस्तार 2026 में शपथ लेने वाले सभी माननीय मंत्रीगण को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन एवं जनसेवा के नए आयाम स्थापित करे — यही मंगलकामना है।
नई जिम्मेदारी के लिए सभी मंत्रियों को सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएँ।
🌸 हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएँ 🌸
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Contact the business
Telephone
Website
Address
Patna
800001
