Bhojpur News

Bhojpur News

Share

“Bhojpur ki siyasat, samaj aur sanskriti ki asli awaaz. Har din, har khabar — Bhojpur se dil tak.”

📢 Bhojpur News – आपके अपने भोजपुर की ताज़ा और सटीक खबरें सबसे पहले!

📰 राजनीति, समाज, मनोरंजन और गांव-घर की हर छोटी-बड़ी खबर अब सीधे आपके पास।
🗳️ संदेश, बड़हरा, आरा, आगिआंव (SC), तरारी, जगदीशपुर और शाहपुर – भोजपुर ज़िले के सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों की चुनावी हलचल, जमीनी रिपोर्ट और जनता की राय का सबसे भरोसेमंद प्लेटफॉर्म।

📍 हमारा लक्ष्य है भोजपुर की जनता की आवाज़ को सामने लाना और सच्ची, निष्पक्ष खब

11/09/2025

यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे बोर्ड का बड़ा निर्णय

रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 04 जोड़ी ट्रेनों का आरा जंक्शन तक मार्ग विस्तार करने की मंजूरी दी है। विस्तृत जानकारी इस प्रकार है –

1️⃣ गाड़ी सं. 13225/26 जयनगर – दानापुर – जयनगर एक्सप्रेस

🔹 13225 जयनगर–दानापुर–आरा एक्सप्रेस

प्रस्थान : जयनगर – 10:50 बजे

प्रमुख ठहराव : पाटलिपुत्र (18:20), दानापुर (19:10), बिहटा (19:35), कुलहड़िया (19:50)

आगमन : आरा – 21:00 बजे

🔹 13226 आरा–दानापुर–जयनगर एक्सप्रेस

प्रस्थान : आरा – 05:40 बजे

प्रमुख ठहराव : कुलहड़िया (05:50), बिहटा (06:05), दानापुर (06:50), पाटलिपुत्र (07:15)

आगमन : जयनगर – 14:50 बजे

2️⃣ गाड़ी सं. 13245/46 न्यू जलपाईगुड़ी – राजेन्द्रनगर – न्यू जलपाईगुड़ी कैपिटल एक्सप्रेस

🔹 13245 न्यू जलपाईगुड़ी–राजेन्द्रनगर–आरा कैपिटल एक्सप्रेस

प्रस्थान : न्यू जलपाईगुड़ी – 15:30 बजे

आगमन : राजेन्द्रनगर – 04:10 बजे (अगले दिन)

आगे प्रस्थान : राजेन्द्रनगर – 04:15 बजे

प्रमुख ठहराव : पटना जं. (04:55), दानापुर (05:19)

आगमन : आरा – 06:00 बजे

🔹 13246 आरा–राजेन्द्रनगर–न्यू जलपाईगुड़ी कैपिटल एक्सप्रेस

प्रस्थान : आरा – 20:45 बजे

प्रमुख ठहराव : दानापुर (21:25), पटना जं. (22:10), राजेन्द्रनगर (22:30, प्रस्थान 22:35)

आगमन : न्यू जलपाईगुड़ी – 12:15 बजे (अगले दिन)

3️⃣ गाड़ी सं. 13247/48 कामाख्या – राजेन्द्रनगर – कामाख्या कैपिटल एक्सप्रेस

🔹 13247 कामाख्या–राजेन्द्रनगर–आरा कैपिटल एक्सप्रेस

प्रस्थान : कामाख्या – 06:15 बजे

आगमन : राजेन्द्रनगर – 04:10 बजे (अगले दिन), प्रस्थान 04:15 बजे

प्रमुख ठहराव : पटना जं. (04:55), दानापुर (05:19)

आगमन : आरा – 06:00 बजे

🔹 13248 आरा–राजेन्द्रनगर–कामाख्या कैपिटल एक्सप्रेस

प्रस्थान : आरा – 20:45 बजे

प्रमुख ठहराव : दानापुर (21:25), पटना जं. (22:10), राजेन्द्रनगर (22:30, प्रस्थान 22:35)

आगमन : कामाख्या – 21:25 बजे (अगले दिन)

4️⃣ गाड़ी सं. 12359/60 कोलकाता – पटना – कोलकाता गरीबरथ एक्सप्रेस

👉 इस ट्रेन का आरा तक विस्तार किया जा रहा है। विस्तार के बाद यह नई संख्या 13127/13128 से चलेगी।

🔹 13127 कोलकाता–पटना–आरा गरीबरथ एक्सप्रेस

प्रस्थान : कोलकाता – 20:05 बजे

आगमन : पटना जं. – 06:05 बजे, प्रस्थान 06:15 बजे

प्रमुख ठहराव : दानापुर (06:30)

आगमन : आरा – 07:45 बजे

🔹 13128 आरा–पटना–कोलकाता गरीबरथ एक्सप्रेस

प्रस्थान : आरा – 18:30 बजे

प्रमुख ठहराव : दानापुर (19:18), पटना जं. (19:55, प्रस्थान 20:05)

आगमन : कोलकाता – 05:30 बजे (अगले दिन)

📢 रेलवे द्वारा जानकारी दी गई है कि इन सभी ट्रेनों को PRS सिस्टम में अपडेट किया जा रहा है तथा इनके परिचालन की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।

20/08/2025

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, उनकी पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप !

भोजपुर के सुपर स्टार पवन सिंह मुश्किल में फंसते हुए नजर आ रहे हैं. होटल व्यवसायी द्वारा कोर्ट में पवन सिंह, उनकी पत्नी सहित 4 लोगों के खिलाफ ठगी करने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दायर किया था. इन सभी के खिलाफ कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया है. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इन सभी लोगों ने उसके साथ डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी की है. होटल व्यवसायी ने बताया कि भोजपुरी फिल्म में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर उसके साथ ठगी की गई है.

पीड़ित को अपनी कंपनी के लेटर हेड पर एग्रीमेंट कराया गया था. बांस फिल्म का निर्माता भी घोषित कर दिया गया था. बांस फिल्म से करोड़ों की कमाई हुई थी. होटल व्यवसायी ने आरोप लगाया है कि उसे पवन सिंह द्वारा फिल्म की कमाई का 50 प्रतिशत देने का लालच दिया गया था. वहीं जब होटल व्यवसायी ने पैसा मांगा तो उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. कोर्ट ने कैंट थाना को मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू करने का आदेश दिया है.

18/08/2025

तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी को चेताया, कहा अभी समय है....

मुझे समझ नहीं आ रहा है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव लोकतंत्र बचाने के लिए निकले हैं या फिर लोकतंत्र को ताड़ ताड़ करने निकले हैं।

क्योंकि जिस प्रकार से नबीनगर विधानसभा से विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह के गाड़ी चालक को और उसके साथ एक मीडिया पत्रकार भाई को जयचंद द्वारा मारा-पीटा और गाली गलौज किया गया है, यह बेहद ही गलत और शर्मनाक है। मैं इसकी कड़ी आलोचना करता हूँ।

मैं तेजस्वी को कहना चाहता हूं अभी भी समय है। अपने आस पास के जयचंदो से सावधान हो जाओ नहीं तो चुनाव में बहुत बुरा परिणाम देखने को मिलेगा।

अब आप कितने समझदार हैं यह चुनाव परिणाम तय कर देगा।

18/08/2025

हीरो एशिया कप 2025: ट्रॉफी गौरव यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, युवाओं में दिखा खेल का उत्साह

18/08/2025

भोजपुर में राजस्व महाअभियान की औपचारिक शुरुआत, अपर सचिव ने किया निरीक्षण

18/08/2025

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ - भोजपुर 🚨

📍 बेलाउर , भोजपुर
बिहार STF ने आज मुंबई से कुख्यात अपराधी हरेंद्र उर्फ़ ‘बुटन चौधरी’ को दबोच लिया ‼️

👉 उस पर था ₹2 लाख का इनाम
👉 STF ने बरामद किए –
🔫 AK-47 रायफल
💣 हैंड ग्रेनेड
🧨 43 कारतूस और 4 मैगज़ीन

👮 Bhojpur SP राज ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

⚡ बुटन चौधरी का नाम कई संगीन मामलों और रणवीर सेना से जुड़ा हुआ है।
यह कार्रवाई दिखाती है कि सरकार और प्रशासन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के मूड में हैं।

📰 Bhojpur News – “आपकी अपनी खबर, सबसे पहले”

18/08/2025

अजय सिंह ने ‘राम खिचड़ी यात्रा’ के जरिए दिया सामाजिक एकता का संदेश – एक मुट्ठी चावल से हुई नई शुरुआत।

बिंदगांवा गाँव में भगवान पशुपतिनाथ का आशीर्वाद लेकर ‘राम खिचड़ी यात्रा’ का शुभारंभ किया गया। पहले ही दिन हर घर से एक मुट्ठी चावल इकट्ठा कर लोगों को यह भरोसा दिलाया गया कि उनका बेटा, भाई और साथी हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहेगा।

यात्रा के दौरान एक भाई ने भावुक होकर कहा – “यह तो एक अद्भुत पहल है, जो हिंदू समाज को एक सूत्र में जोड़ने का काम करेगी।”

इसी विश्वास और जोश के साथ यह यात्रा अब अगले गाँव की ओर अग्रसर है।.

Photos from Bhojpur News's post 18/08/2025

शाहाबाद में एनडीए को मात देने वाले पावर स्टार पवन सिंह की पूर्व सांसद आर.के.सिंह से मुलाकात,बिहार की सियासत में नए समीकरण के संकेत ?

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार और राजनीति के उभरते चेहरे पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शाहाबाद की जमीन पर एनडीए को करारी शिकस्त देने वाले पवन सिंह ने आज बीजेपी के पूर्व सांसद आर.के. सिंह से मुलाकात की।

यह मुलाकात भले ही औपचारिक बताई जा रही हो, लेकिन बिहार के सियासी गलियारों में इसे लेकर हलचल तेज हो गई है। लोग सवाल उठा रहे हैं—क्या पवन सिंह अब राजनीति में कोई बड़ा कदम उठाने वाले हैं? क्या उनकी सक्रियता और आर.के. सिंह से नजदीकी,बिहार में नए राजनीतिक समीकरण की ओर इशारा कर रही है ?

फिल्मों और मंच से जनता का दिल जीतने वाले पवन सिंह की राजनीतिक पारी में अब नया मोड़ आ सकता है।
राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में इस मुलाकात का असर भोजपुर से लेकर पटना तक साफ दिखाई देगा। इस पर आपकी राय क्या है?

18/07/2025

🚨 बिहार सरकार का नया ‘बिजली वादा’ 🔌 – चुनावी मौसम में मुफ्त का झटका!

📅 1 अगस्त 2025 से, हर घरेलू उपभोक्ता को 125 यूनिट तक बिजली फ्री!
👨‍👩‍👧‍👦 करीब 1.67 करोड़ परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा
🌞 नीतीश सरकार का दावा – अगले 3 साल में 10,000 MW का सोलर प्रोजेक्ट भी लाएंगे

👀 लेकिन सवाल ये है कि –
➡️ तेजस्वी बोले थे 200 यूनिट, नीतीश दे रहे 125
➡️ क्या ये सिर्फ चुनावी स्टंट है या वाकई राहत?

🧾 सरकार खुद कह रही है कि इस स्कीम से हर साल ₹19,370 करोड़ की सब्सिडी देनी होगी!
अब जनता पूछ रही है –
“कहीं ये फ्री का उजाला, बाद में जेब पर अंधेरा तो नहीं लाएगा?”

👇 कमेंट में बताइए –
125 यूनिट बिजली फ्री मिलना सही कदम है या सिर्फ वोट बटोरने का नया जुगाड़?

18/07/2025

राजनीति अगर धंधा बन जाए, तो क्लर्क भी मालिक बन जाता है – और जनता हमेशा ठगी जाती है!”

18/05/2025

आरा टाउन थाना क्षेत्र अन्तर्गत अंबेडकर कालोनी, सपन सिनेमा मोड़ मोहल्ला में रविवार को हथियार बंद बदमाशों ने एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। मृतक 18 वर्षीय बिरजू कुमार अंबेडकर कालोनी निवासी सुदामा राम के पुत्र थे। सिर और पंजरी समेत शरीर के अन्य भाग में तीन-चार जगहों पर गोलियों के जख्म के निशान पाए गए हैं। घटना करीब सवा ग्यारह बजे के आसपास की है। इस घटना को पूर्व रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।
युवक अंबेडकर कालोनी स्थित घर के पास हनुमान मंदिर के समीप था कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन आरोपित आ धमके और गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। नामजद लोगों पर ही हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। इस दौरान एएसपी परिचय कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच जांच की। घटनास्थल से चार खोखा और पिलेट बरामद किया गया है।

18/05/2025

आरा में दिनदहाड़े मर्डर, दरवाजे के पास ही युवक को गोलियों से भूना,मौत

Want your business to be the top-listed Government Service in Patna?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Patna
800001