22/04/2026
सोशल ऑडिट की अवधि में सोसाइटी द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में DRP Social Audit कार्य दायित्व।
Social Audit
The process of Social Audit combines people's participation and monitoring with the requirements of the audit discipline
The Social Audit process is a factfinding process. The work of the Auditor is to investigate by cross-verifying facts and details in the records from the workers and cross- verifying works at site. The "Auditors" must not view themselves as "Prosecutors".
22/04/2026
सोशल ऑडिट की अवधि में सोसाइटी द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में DRP Social Audit कार्य दायित्व।
21/04/2026
निदेशालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार, बिहार में मनरेगा कार्यों के लिए सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) 30 अप्रैल 2026 से राज्य के सभी जिलों की 8052 पंचायतों में शुरू किया जाएगा। यह ऑडिट वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए होगा।
ऑडिट के दौरान, सामाजिक अंकेक्षण सोसाइटी (SAS) के सदस्य पंचायतों में 6 दिनों तक रहकर सभी मजदूरों और योजनाओं का भौतिक सत्यापन करेंगे। ऑडिट में पाई गई कमियों को ग्राम सभा जनसुनवाई में रखा जाएगा और गबन के मामले में कार्रवाई की जाएगी।
जिला संसाधन सेवी और संसाधन सेवी की इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
अधिक जानकारी के लिए, आप अपने जिला के सामाजिक अंकेक्षण ईकाई, DRDA से संपर्क कर सकते हैं।
20/04/2026
08/04/2026
राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक
21/03/2026
24/02/2026
आज दिनांक 23.02.2026 से NIRD&PR हैदराबाद के सहयोग से कटिहार, जहानाबाद, रोहतास,जमुई एवं सीतामढ़ी के सामाजिक अंकेक्षण संसाधन सेवियों का 5-दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दीप नारायण सिंह क्षेत्रीय सहकारिता प्रबंधन संस्थान, शास्त्रीनगर, पटना में निदेशक, सामाजिक अंकेक्षण सोसाइटी एवं डॉ. राजेश कुमार सिन्हा, NIRD&PR के संबोधन से प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में 5 जिलों के 41 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
13/02/2026
Last Day training session
10/02/2026
नवचयनित SARPs साथियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।
यह प्रशिक्षण केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक जवाबदेही, पारदर्शिता और जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सामाजिक अंकेक्षण में SARPs की भूमिका जमीनी स्तर पर योजनाओं के सही क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने, लोगों की आवाज़ को मंच देने और व्यवस्था को जवाबदेह बनाने में अत्यंत अहम है। आशा है कि यह प्रशिक्षण उनके ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास को और सुदृढ़ करेगा तथा वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ करेंगे।
सभी नवचयनित साथियों को उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ।
10/02/2026
NIRD Hyderabad और Social Audit Society Bihar द्वारा संचालित
नवचयनित SARPs का पांच दिवसीय ट्रेनिंग।
08/02/2026
05/02/2026
सभी नवचयनित SARPs को पटना जिला के पुनपुन प्रखण्ड अंतर्गत डुमरी पंचायत में क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम एवं योजना से संबंधित कार्य का प्रशिक्षण दिया गया।