BIHAR VIDHAN SABHA

BIHAR VIDHAN SABHA

Share

Official page of Bihar Vidhan Sabha Secretariat, Patna.

03/06/2026

Dr. Prem Kumar Zee Bihar Jharkhand Bihar Tak News18 Bihar ABP Bihar
प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक– 03/06/2026

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने आज अपने कार्यालय कक्ष में बिहार विधान सभा की समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

इस बैठक में लोक लेखा समिति, सरकारी उपक्रमों से संबंधित समिति, प्राक्कलन समिति, शून्यकाल समिति, याचिका समिति, निवेदन समिति, कारा सुधार समिति, गैर सरकारी संकल्प समिति, बिहार विरासत विकास समिति सहित अन्य समितियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान पाया गया कि लोक लेखा समिति एवं सरकारी उपक्रमों से संबंधित समिति में कई मामले वर्ष 2008 से ही लंबित हैं। माननीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे वित्त विभाग तथा महालेखाकार कार्यालय के बीच समन्वय स्थापित कर लंबित कंडिकाओं को शीघ्र निष्पादित कराएं। जहां जरूरत पड़े वहां दोषी पदाधिकारी पर उचित कार्रवाई की जाए ताकि कंडिकाओं को लंबित रखने की प्रवृत्ति न पनपे। उन्होंने बड़ी समितियों की उप समिति बनाकर कार्य को निष्पादित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। माननीय अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही वे सभी समितियों के सभापति के साथ बैठक कर समितियों की कार्य प्रणाली को और सुदृढ़ बनाने हेतु विचार– विमर्श करेंगे।

माननीय अध्यक्ष ने विभागीय बैठकों में विभाग के प्रधान के स्वयं उपस्थित रहने संबंधित हाल ही में मुख्य सचिव द्वारा निर्गत पत्र का हवाला देते हुए कहा कि इस पत्र का विधिवत अनुपालन सुनिश्चित हो, इसका समिति के पदाधिकारीगण ध्यान रखेंगे। उन्होंने प्रभारी सचिव को निर्देश दिया कि वे सभी समिति के पदाधिकारियों के साथ नियमित रूप से समीक्षा बैठक करें ताकि समितियों की कार्य प्रणाली में अपेक्षित सुधार लाया जा सके।

03/06/2026

Dr. Prem Kumar
जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

03/06/2026

Dr. Prem Kumar

02/06/2026

Dr. Prem Kumar Zee Bihar Jharkhand Bihar Tak News18 Bihar ABP Bihar
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक–02/06/2026

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए बिहार विधान सभा की आवास समिति का गठन कर दिया है। माननीय सदस्य श्री नागेन्द्र चन्द्रवंशी ( क्षेत्र संख्या– 211 , नोखा ) इस पांच सदस्यीय समिति के सभापति बनाये गए हैं। माननीय सदस्य श्री हेमनारायण साह( क्षेत्र संख्या– 112 , महाराजगंज ), श्री सूबेदार दास ( क्षेत्र संख्या– 218 , मखदुमपुर ), श्री उपेंद्र प्रसाद ( क्षेत्र संख्या –225 , गुरुआ ), श्री इंद्रदेव सिंह ( क्षेत्र संख्या– 110 , बड़हरिया ) समिति के सदस्य बनाए गए हैं।

माननीय अध्यक्ष ने माननीय सदस्य माननीय सदस्य श्री नागेन्द्र चन्द्रवंशी, ( क्षेत्र संख्या–211 , नोखा ) को नवगठित आवास समिति के सभापति के रूप में आगामी कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने कहा कि आवास समिति मुख्य रूप से माननीय सदस्यों की आवास एवं आवश्यक सुविधा संबंधी विषयों पर सलाह देती है। साथ ही, यह समिति सभा या अध्यक्ष द्वारा सौंपे गए अन्य कार्यों को भी निष्पादित करती है।

02/06/2026

Dr. Prem Kumar Zee Bihar Jharkhand Bihar Tak News18 Bihar ABP Bihar
प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक–02/06/2026

लोकतंत्र को सशक्त बनाने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण :_ बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार विधान सभा सचिवालय के पदाधिकारियों के नेवा सेवा केंद्र में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि लोकतंत्र की सफलता जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही, पारदर्शिता और जनता के प्रति समर्पण पर निर्भर करती है। बिहार विधान सभा राज्य के विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा विधान सभा की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, तकनीक-सक्षम एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। विधान सभा केवल कानून बनाने का मंच नहीं, बल्कि जनता की आकांक्षाओं और समस्याओं के समाधान का सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्थान है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से सदन की गरिमा बनाए रखते हुए सकारात्मक एवं रचनात्मक चर्चा के माध्यम से बिहार के सर्वांगीण विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि विधान सभा में डिजिटल तकनीकों के उपयोग, ई-विधान प्रणाली तथा प्रशासनिक सुधारों के माध्यम से कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाई जा रही है। हाल के महीनों में बिहार विधानसभा द्वारा कई आधुनिक पहलें प्रारंभ की गई हैं, जिनका उद्देश्य सदन की कार्यप्रणाली को और अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाना है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प तथा बिहार सरकार की विकासोन्मुख नीतियों के अनुरूप राज्य को आत्मनिर्भर, समृद्ध और आधुनिक बनाने के लिए सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करने, संविधान के प्रति सम्मान रखने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की जागरूकता और सहभागिता से ही सुनिश्चित होती है।

अंत में डॉ. प्रेम कुमार ने बिहारवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं राज्य के निरंतर विकास की कामना करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा जनहित के मुद्दों के समाधान और लोकतांत्रिक परंपराओं के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

01/06/2026

Dr. Prem Kumar Zee Bihar Jharkhand Bihar Tak News18 Bihar ABP Bihar
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक–01/06/2026
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश हेतु आयोजित प्रतिष्ठित आईआईटी-जेईई (एडवांस्ड) परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने बिहार के गयाजी निवासी शुभम कुमार को ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त कर टाॅपर बनने पर विशेष बधाई दी है। यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, अनुशासन, लगन तथा उनके अभिभावकों और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। आपने अपनी प्रतिभा और समर्पण से न केवल अपने परिवार एवं शिक्षण संस्थान का गौरव बढ़ाया है, बल्कि राज्य और देश का भी मान बढ़ाया है। मुझे विश्वास है कि आप सभी युवा प्रतिभाएँ विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर भारत को आत्मनिर्भर, विकसित और ज्ञान-आधारित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

01/06/2026

Dr. Prem Kumar Zee Bihar Jharkhand Bihar Tak News18 Bihar ABP Bihar
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक–01/06/2026
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार भारत की सुप्रसिद्ध एवं दिग्गज पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। सुमन कल्याणपुर ने 1960 और 1970 के दशक में अपनी मधुर, सुरीली और भावपूर्ण आवाज़ के बल पर हिंदी, मराठी, असमिया, गुजराती, कन्नड़, मैथिली, भोजपुरी, राजस्थानी, बंगाली, ओड़िया और पंजाबी समेत अनेक भाषाओं में गायन कर करोड़ों श्रोताओं के हृदय में अपना विशेष स्थान बनाया।भारतीय संगीत जगत में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Want your business to be the top-listed Government Service in Patna?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Harding Road, Saptmurthy
Patna
800015

Opening Hours

Monday 9:30am - 6pm
Tuesday 9:30am - 6pm
Wednesday 9:30am - 6pm
Thursday 9:30am - 6pm
Friday 9:30am - 6pm