06/10/2026
माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने पटना संग्रहालय में कला एवं शिल्प महाविद्यालय, पटना की प्राचार्या डॉ॰ राखी कुमारी की एकल कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिहार कला, संस्कृति और ज्ञान की समृद्ध विरासत वाला प्रदेश है, जिसे समझना, महसूस करना और सहेजना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बिहार की अनमोल कला एवं सांस्कृतिक परंपराएँ उसे देश-दुनिया में विशिष्ट पहचान दिलाती हैं।
लेडी गवर्नर श्रीमती सबीहा हसनैन ने डॉ॰ राखी की तीन दशक से अधिक की कला यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कला में बिहार की लोक परंपराओं और समकालीन विषयों का सुंदर समन्वय दिखाई देता है।