Amit Singh Fans Club

Amit Singh Fans Club

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Amit Singh Fans Club, Patna.

Photos from Amit Singh Fans Club's post 27/03/2026

रामनवमी के पावन अवसर पर , पटना में ध्वजा अर्पित कर पूरे परिवार के साथ पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
प्रभु श्रीराम और महावीर जी की कृपा से जीवन में धर्म, सत्य, साहस और न्याय के मार्ग पर सदैव अग्रसर रहने की प्रेरणा मिलती है।
एक अधिवक्ता के रूप में यही प्रार्थना है कि समाज में न्याय, सद्भाव और सत्य की विजय बनी रहे।
आप सभी को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। जय श्रीराम 🚩🙏

Photos from Amit Singh Fans Club's post 13/03/2026

ऐतिहासिक गौरव का क्षण
भाजपा के वरिष्ठ नेता माननीय श्री नंदकिशोर यादव जी को नागालैंड के 23वें राज्यपाल के रूप में आज शपथ ग्रहण करने का गौरव प्राप्त हुआ।
शपथ ग्रहण की प्रक्रिया गुवाहाटी उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री आशुतोष कुमार जी द्वारा संपन्न कराई गई। इस गरिमामय अवसर पर नागालैंड के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. नेफ्यू रियो जी, मंत्रिमंडल के सदस्य, गणमान्य अतिथि, वरिष्ठ अधिकारी एवं अनेक आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे।
नागालैंड की महान परंपराओं, समृद्ध संस्कृति एवं जनकल्याण के प्रति पूर्ण निष्ठा रखते हुए राज्य के नागरिकों की सेवा का संकल्प लिया गया।
यह बिहार सहित समूचे देश के लिए गौरव एवं सम्मान का विषय है।

अधिवक्ता अमित कुमार ने नंदकिशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल बनने पर दी बधाई | Country Inside News 11/03/2026

अधिवक्ता अमित कुमार ने नंदकिशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल बनने पर दी बधाई

अधिवक्ता अमित कुमार ने नंदकिशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल बनने पर दी बधाई | Country Inside News पटना। पटना उच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता श्री अमित कुमार सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता से सौजन्....

Photos from Amit Singh Fans Club's post 11/03/2026

भाजपा के वरिष्ठ नेता माननीय श्री नंदकिशोर यादव जी से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर पुष्प-गुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
नंदकिशोर यादव जी का लंबा राजनीतिक अनुभव, उनकी सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नागालैंड राज्य विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा।
ईश्वर से उनके सफल, स्वस्थ एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करता हूँ।

Photos from Amit Singh Fans Club's post 08/03/2026

आज का दिन भारतीय खेल इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।
ICC Cricket World Cup में भारत की शानदार जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है।
हमारी टीम के जज़्बे, मेहनत और एकता को सलाम।
पूरी भारतीय टीम को ढेर सारी बधाई और पूरे देश को इस गौरवपूर्ण क्षण की हार्दिक शुभकामनाएँ।
जय हिंद 🇮🇳🏆

07/03/2026

अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक समाचार…
पटना हाई कोर्ट की अधिवक्ता वैष्णवी ठाकुर एवं उनके पति अधिवक्ता ऋतिक ठाकुर के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन का समाचार सुनकर मन अत्यंत दुखी और व्यथित है। किशनगंज के धनतोला क्षेत्र में नेशनल हाईवे–31 पर हुई इस दर्दनाक दुर्घटना ने पूरे पटना हाई कोर्ट अधिवक्ता समाज को गहरे शोक और सदमे में डाल दिया है।
इतनी कम उम्र में इस प्रकार दो होनहार अधिवक्ताओं का असमय चले जाना न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे विधि जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुर्घटना में उनका पुत्र एवं कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
भावभीनी श्रद्धांजलि।
ॐ शांति। 🙏

04/03/2026

🌸 रंगों का पावन पर्व – होली की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌸
आज होली के इस मंगल अवसर पर आप सभी आदरणीय अधिवक्ता मित्रों, सम्मानित वरिष्ठजनों एवं प्रिय साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
होली का यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सफलता और आपसी भाईचारे के रंग भर दे। जैसे रंगों का संगम होली को खूबसूरत बनाता है, वैसे ही आप सभी का स्नेह और सहयोग हमारे जीवन को विशेष बनाता है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके जीवन में न्याय, सत्य और सफलता के रंग सदा गहरे बने रहें तथा हर दिन नई ऊर्जा और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ते रहें।
आप सभी को सपरिवार होली की ढेरों शुभकामनाएँ।
रंगों के इस उत्सव में प्रेम और सौहार्द की मिठास बनी रहे।

होली के रंग में रंगा पटना उच्च न्यायालय परिसर, अधिवक्ताओं ने दिया भाईचारे का संदेश | Country Inside News 27/02/2026

होली के रंग में रंगा पटना उच्च न्यायालय परिसर, अधिवक्ताओं ने दिया भाईचारे का संदेश

होली के रंग में रंगा पटना उच्च न्यायालय परिसर, अधिवक्ताओं ने दिया भाईचारे का संदेश | Country Inside News पटना। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर पटना उच्च न्यायालय परिसर में हर्षोल्लास और उत्साह का अनूठा माहौल देखने को...

Photos from Amit Singh Fans Club's post 27/02/2026

🌸 रंगों का पावन पर्व – होली की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌸
होली के शुभ अवसर पर पटना उच्च न्यायालय परिसर में सभी आदरणीय अधिवक्ता मित्रों के साथ हर्षोल्लास के वातावरण में होली का पावन पर्व मनाया गया। एक-दूसरे को रंग एवं अबीर लगाकर भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का सुंदर संदेश साझा किया गया।
यह पावन पर्व हमें आपसी मतभेदों को भूलकर एकता, स्नेह और विश्वास के रंग में रंगने की प्रेरणा देता है। न्याय के इस पावन स्थल पर अधिवक्ताओं एवं मुवक्किलों के साथ इस खुशी को साझा करना अत्यंत सुखद एवं प्रेरणादायक रहा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह होली आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सफलता के नए रंग भर दे। आपके जीवन में सदैव न्याय, सत्य और खुशियों की विजय हो।
आप सभी आदरणीय अधिवक्ता साथियों एवं सम्मानित मुवक्किलों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Photos from Amit Singh Fans Club's post 18/02/2026

पटना कंज्यूमर कोर्ट में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
आज , पटना में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें नई दिल्ली से पधारे माननीय सदस्य न्यायमूर्ति श्री सुदीप अहलूवालिया का गरिमामय स्वागत किया गया।
बैठक की अध्यक्षता माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री संजय कुमार ने की। इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष श्री आर.पी. मिश्रा, माननीय सदस्य श्री रजनीश कुमार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
बैठक में उपभोक्ताओं को त्वरित एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध कराने, अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने तथा न्यायिक प्रक्रिया में आ रही समस्याओं के समाधान पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
सभी माननीय सदस्यों ने उपभोक्ता हितों की सुरक्षा एवं न्याय प्रणाली को अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने पर बल दिया।
इस अवसर पर अधिवक्ता, कर्मचारीगण एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

15/02/2026

🌺 महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌺
यह पावन अवसर आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सफलता का संदेश लेकर आए।
देवाधिदेव महादेव एवं माता पार्वती की कृपा आप पर सदैव बनी रहे।
आप सभी के जीवन में न्याय, सत्य और धर्म की विजय हो।
ॐ नमः शिवाय 🙏

04/02/2026

“काला कोट सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी है।
पटना हाई कोर्ट में अपने जुझारू अधिवक्ता मित्रों के साथ—जहाँ दोस्ती भी है और न्याय का संकल्प भी।”

Want your business to be the top-listed Government Service in Patna?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Culinary Team

Attire

Telephone

Website

Address


Patna