Bihari Yodha
बिहारी हूँ भारत माँ का आभारी हूँ...
एक ही लक्ष्य.. एक ही उदेश्य
"बिहार की जय जयकार "
25/05/2025
बिहारी योद्धाओं सुन लो ये शंखनाद :
जुनून तुम्हारा दिखता है मजदूर कहलाने में।
जोश तुम्हारा दिखता है , रेल की जनरल बोगी में बैठने की सीट पाने में।
तुम्हारे बदन का पसीना बिक रहा हर रोज पांच सौ रुपए कमाने में।
जनता हूं दिल तुम्हारा रोता है छठ पूजा पर घर न पहुंच पाने में।
पर वीरों की इस धरती को तुम क्यों लज्जित करते हो ।
रोना बिलखना ,भीख मांगना तुमको नही शोभा देता है।
अपने हक की लड़ाई करने की अब बारी है ।
बहुत मांग लिया भीख इन सरकारों और ठेकेदारों से ।
उठो अब लड़ने की बारी है।
बिहार का तुम पर कर्जा है, वापस पाना अपना दर्जा है।
तुम अब तक खुदगर्जी से जीते आए हो, सिर्फ अपना और अपने परिवार का सोच कर जुल्म सहते आए हो।
ये तुम्हारी ही कायरता है , जो आगे आने वाली पीढ़ी भी बिहारी शब्द को गाली ही मानेगी।
विरोध करो, विद्रोह करो अब बिहार की बारी है।
#औकात की बात तुमको नजर आती है जात में #
26/06/2024
मेरे बिहार में कायर लोग न जाने कबसे होने लगे ?
जिस हक के लिए विद्रोह की जरूरत है उसके लिए कबसे सरकार के आगे रोने लगे??
चंद पैसे और रोटी की खातिर बिहार से बाहर मजदूरी करने जाते है। माना की बाहर जाना अभी मजबूरी है लेकिन ट्रेनों में जानवरों की तरह बैठ कर जाना , ये कैसी मजबूरी है l
ये मजबूरी नही कायरता है ।
क्यों नही बिहार सरकार को कटघरे में लाते हो , कहो उनसे की फैक्ट्री तो दे नही पाएं , कम से कम ट्रेनों से आने जाने की व्यवस्था ही सही करें।
अगर न माने बिहार सरकार, न माने केंद्र सरकार तो विद्रोह करो ।
विद्रोह में ही बदलाव का रास्ता है।
कायरता को रगों में मत बहने दो ।
अगर बिहार के सारे मजदूरों और सारे बिहारियों ने एक साथ काम रोक दिया तो पूरा भारत रूक जाएगा ।
सब सरकारें झुक जाएंगी।
अपने हक के लिए एक साथ विद्रोह कर के तो देखो।
25/06/2024
बिहार का कर्जा है ,
भारत में पाना वापस अपना दर्जा है ।
मजदूर हम हो सकते है ,
मजबूर लेकिन बनेंगे नही।
बिहार के सम्मान को अब खोने देंगे नही ।
हर बिहारी , बिहार को बदलना चाहता है
पर कितने ऐसे बिहारी है जो खुद को बदलना चाहते है, शिक्षित होना चाहते है,हुनर सीखना चाहते है? सरकार का भरोसा छोड़कर खुद कुछ करना चाहते है,
अपने खाली समय को कुछ हुनर सीखने में लगाना चाहते है?
खेती में नई तकनीक सीखना चाहते है ? फैक्ट्रियों और सरकारी नौकरी का इंतजार मत करिए , अगला जमाना अच्छी खेती का आने वाला है। और अच्छे हुनर का भी।
09/06/2024
बिहार को बचा लीजिए:
बिहार में गरीब परिवार के बच्चों को अच्छी कमाई और सुविधाओं का लालच देकर देश के दूसरे राज्यों में मजदूरी कराने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं. बच्चों को काम के बदले बहुत कम पैसा तो दिया जाता ही है साथ ही उनसे काम भी ज्यादा लिया जाता है. शुक्रवार को बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे पुलिस ने भी मानव तस्करी में शामिल एक गिरोह का भंडाभोड़ कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया और 12 बच्चों को उनके कब्जे से मुक्त कराया. ये सभी बच्चे और तस्कर क्रमभूमि एक्सप्रेस में सवार थे. इन्हें पंजाब और हरियाणा में चावल फैक्टरी और दुकानों में काम करने के लिए ले जाया जा रहा था
06/06/2024
बिहार में बाढ़ समस्या नहीं समाधान बन सकती है
29/05/2024
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Patna

27/05/2024
26/05/2024