03/09/2026
*सी.आर.सी,पटना द्वारा दो दिवसीय राज्य स्तरीय RCI-अनुमोदित CRE कार्यक्रम का सफल आयोजन*
NILD, कोलकाता के प्रशासनिक नियंत्रण में तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (DEPwD), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (MSJE), भारत सरकार के अंतर्गत कार्यरत CRC, पटना द्वारा दिनांक 1 - 2 September 2026 को “Intervention Strategies for Children with Hearing Loss Using Hearing Aids and Cochlear Implants” विषय पर दो दिवसीय RCI-अनुमोदित राज्य स्तरीय Continuing Rehabilitation Education (CRE) कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ऑफलाइन माध्यम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. ललित नारायण, निदेशक, NILD, कोलकाता के मार्गदर्शन तथा डॉ अनिल कुमार, निदेशक प्रभारी श्री रॉबिन सहायक प्राध्यापक भाषा एवं वाणी, कार्यक्रम समन्वयक, CRC पटना के समन्वय में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिभागियों के पंजीकरण, परिचय सत्र, दीप प्रज्वलन तथा गणमान्य अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुआ। डॉ अनिल कुमार, निदेशक प्रभारी, CRC पटना ने स्वागत संबोधन में श्रवण हस्तक्षेप के अंतर्गत Hearing Impairment (HI) से प्रभावित विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास एवं सशक्तिकरण के लिए प्रभावी श्रवण हस्तक्षेप तथा विभिन्न पुनर्वास विशेषज्ञों के समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस CRE कार्यक्रम के लिए कुल 64 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 49 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से यह स्पष्ट हुआ कि Hearing Impairment (HI) से संबंधित प्रभावी श्रवण हस्तक्षेप के प्रति पुनर्वास क्षेत्र के पेशेवरों एवं विद्यार्थियों में विशेष रुचि एवं जागरूकता बढ़ रही है। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पुनर्वास एवं श्रवण हस्तक्षेप विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए गए। सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को Hearing Impairment (HI) की पहचान एवं निदान, श्रवण हस्तक्षेप, समावेशी शिक्षा, विशेष शिक्षा, व्यवहार प्रबंधन, परामर्श, प्रारंभिक हस्तक्षेप, सहायक तकनीक, संचार एवं पुनर्वास सेवाओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों ने अपने व्यावहारिक अनुभवों एवं कार्यक्षेत्र से जुड