BUSA- Bihar Urban Service Association

Directions

BUSA- Bihar Urban Service Association Association of Municipal Executive Officers, Government of Bihar

बिहार नगर सेवा संघ (BUSA) की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने आज नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री न...
02/09/2026

बिहार नगर सेवा संघ (BUSA) की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने आज नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री नीतीश मिश्रा जी से शिष्टाचार भेंट की। उनका मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन संघ के लिए प्रेरणादायी रहा।
हार्दिक आभार एवं धन्यावाद 🙏

बिहार नगर सेवा संघ (BUSA) की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक दिनांक 30 अगस्त 2026 (रविवार) को कार्यकारिणी अध्यक्ष...
01/09/2026

बिहार नगर सेवा संघ (BUSA) की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक दिनांक 30 अगस्त 2026 (रविवार) को कार्यकारिणी अध्यक्ष श्रीमती प्रेम स्वरूपम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, सदस्यों के हित से जुड़े विषयों तथा नगर निकाय में सेवा-संवर्धन के मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों ने “सेवा, समर्पण, सहयोग” के ध्येय के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

#बिहारनगरसेवासंघ #नगरपालिका

🇮🇳 बिहार अर्बन सर्विस एसोसिएशन (BUSA)राज्यस्तरीय चुनाव 2026 — एक नई शुरुआत, एक नया संकल्पबिहार अर्बन सर्विस एसोसिएशन (BU...
25/08/2026

🇮🇳 बिहार अर्बन सर्विस एसोसिएशन (BUSA)
राज्यस्तरीय चुनाव 2026 — एक नई शुरुआत, एक नया संकल्प

बिहार अर्बन सर्विस एसोसिएशन (BUSA) का बहुप्रतीक्षित राज्यस्तरीय चुनाव 23 अगस्त 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बिहार के विभिन्न नगर निकायों से जुड़े कार्यपालक पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेते हुए संगठन के नए नेतृत्व का चयन किया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी

🔹 श्रीमती प्रेम स्वरूपम — अध्यक्ष
🔹 श्री शाहिद रज़ा खान — उपाध्यक्ष
🔹 श्री अनुराग कुमार — महासचिव
🔹 श्रीमती रानी कुमारी — कोषाध्यक्ष
🔹 श्री अश्वनी कुमार — संयुक्त सचिव

नवनिर्वाचित टीम ने BUSA के सभी सम्मानित सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की एकता, गरिमा, अधिकार, हित एवं कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

नई कार्यकारिणी बिहार के नगर निकायों एवं कार्यपालक पदाधिकारियों से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करने, आपसी समन्वय एवं सहयोग को मजबूत करने तथा BUSA को एक सशक्त, संगठित, पारदर्शी, समावेशी एवं प्रभावी पेशेवर संगठन के रूप में और आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

💐 नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं सफल, सार्थक और गौरवपूर्ण कार्यकाल की शुभकामनाएँ।


#नयानेतृत्व #उज्जवलभविष्य

Address

3rd Floor, Ramna Road Corner
Patna
800006

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BUSA- Bihar Urban Service Association posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share