Bihar Fire service & Home Guard

Call Directions Website Contact the organization

Bihar Fire service & Home Guard Official account of Home Guard & Bihar Fire Services For any Emergency Dial 101 / 112

फॉरबिसगंज में रावण दहन कार्यक्रम की सुरक्षा तैयारी फॉरबिसगंज अनुमंडल अग्निशमन कार्यालय के प्रभारी एवं कर्मियों ने हवाई अ...
20/10/2026

फॉरबिसगंज में रावण दहन कार्यक्रम की सुरक्षा तैयारी

फॉरबिसगंज अनुमंडल अग्निशमन कार्यालय के प्रभारी एवं कर्मियों ने हवाई अड्डा फील्ड का निरीक्षण किया, जहाँ रावण दहन कार्यक्रम प्रस्तावित है।

इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजकों के साथ बैठक कर अग्नि सुरक्षा के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए तथा क्या करें और क्या न करें, इसकी विस्तृत जानकारी दी गई।

आइए, मिलकर सुरक्षित और सफल आयोजन सुनिश्चित करें।

#फॉरबिसगंज #रावणदहन #दशहरा #अग्निशमन #अग्निसुरक्षा

गयाजी दुर्गा पूजा 2026: अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पूजा पंडालों का निरीक्षणदुर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की ...
19/10/2026

गयाजी दुर्गा पूजा 2026: अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पूजा पंडालों का निरीक्षण

दुर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं पूजा पंडालों में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के आलोक में जिले के विभिन्न संवेदनशील दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया।

जिला पदाधिकारी, गया, वरीय पुलिस अधीक्षक एवं जिला अग्निशमन पदाधिकारी के नेतृत्व में अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन एवं संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

सुरक्षित पूजा, सुरक्षित श्रद्धालु — अग्नि सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है।

दुर्गा पूजा के अवसर पर पूर्णिया के विभिन्न पूजा पंडालों का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण, 20 गाड़ी अलर्ट मोड मे...
19/10/2026

दुर्गा पूजा के अवसर पर पूर्णिया के विभिन्न पूजा पंडालों का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण, 20 गाड़ी अलर्ट मोड में संवेदनशील पंडालों में कर्मियों की नियुक्ति

पूर्णिया। दुर्गा पूजा 2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं पूजा पंडालों में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से मुख्यालय के दिशा-निर्देश के आलोक में पूर्णिया जिले के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान सहायक राज्य अग्निशमन पदाधिकारी श्री रूप रंजन हरगवे, पटना एवं जिला अग्निशमन पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अनिल कुमार द्वारा विभिन्न पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के क्रम में पूजा पंडालों में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशीलता, विद्युत व्यवस्था, आपातकालीन निकास मार्ग, अग्निशमन वाहनों के आवागमन हेतु रास्ते तथा अन्य आवश्यक अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच की गई। साथ ही, पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों को अग्नि सुरक्षा के निर्धारित मानकों का पालन करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

अधिकारियों ने पूजा समितियों को निर्देशित किया कि पंडालों में ज्वलनशील सामग्रियों के उपयोग में सावधानी बरतें, विद्युत तारों एवं अस्थायी विद्युत कनेक्शनों की नियमित जांच कराएं तथा अग्निशमन उपकरणों को सदैव क्रियाशील अवस्था में रखें। इसके अतिरिक्त, आपातकालीन निकास मार्गों को अवरोधमुक्त रखने एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया।

अग्निशमन विभाग द्वारा आम नागरिकों एवं पूजा समितियों से अपील की गई कि वे अग्नि सुरक्षा संबंधी निर्देशों का गंभीरता से पालन करें तथा सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा आयोजन में प्रशासन का सहयोग करें।

मेले में स्वाद का आनंद लें, आग से सावधान रहें!पूजा पंडालों के पास लगे भोजन स्टॉल पर LPG सिलेंडर और खुली आग का विशेष ध्या...
17/10/2026

मेले में स्वाद का आनंद लें, आग से सावधान रहें!

पूजा पंडालों के पास लगे भोजन स्टॉल पर LPG सिलेंडर और खुली आग का विशेष ध्यान रखें। छोटी-सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

इन बातों का रखें ध्यान:
🔸 सिलेंडर को चूल्हे की तेज गर्मी से दूर रखें
🔸 गैस पाइप और रेगुलेटर की सही से जांच कर लें
🔸 पास में अग्निशामक यंत्र जरूर रखें

पूजा समितियाँ और स्टॉल संचालक इन निर्देशों का पालन करें। इस पोस्ट को शेयर करें ताकि हर कोई सुरक्षित रहे।

आपात स्थिति में संपर्क करें: बिहार अग्निशमन सेवा, Dial 112

#दुर्गापूजा #अग्निसुरक्षा #बिहारअग्निशमन

आस्था की ज्योति ज़रूर जलाएँ, मगर सुरक्षा के साथ! दीया और आरती की लौ छोटी लगती है, पर लापरवाही हो तो बड़ा हादसा बन सकती ह...
17/10/2026

आस्था की ज्योति ज़रूर जलाएँ, मगर सुरक्षा के साथ!

दीया और आरती की लौ छोटी लगती है, पर लापरवाही हो तो बड़ा हादसा बन सकती है। इसलिए:
✅ दीया और आरती की जगह पहले से सुरक्षित तय करें
✅ इन्हें पर्दे, फूल, सजावट और बिजली के तारों से पर्याप्त दूरी पर रखें
✅ खुली लौ के पास ज्वलनशील सामान बिल्कुल न रखें
✅ आरती स्थल के पास अग्निशामक यंत्र या पानी-बालू की व्यवस्था रखें
✅ जलते दीयों को कभी अकेला न छोड़ें

आस्था की ज्योति जले, सुरक्षा के साथ!

आपातकाल में तुरंत 112 पर कॉल करें।

दुर्गा पूजा 2026: पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा अभियान दुर्गा पूजा को देखते हुए अग्निशमन विभाग द्वारा जयनगर के विभिन्न ...
17/10/2026

दुर्गा पूजा 2026: पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा अभियान

दुर्गा पूजा को देखते हुए अग्निशमन विभाग द्वारा जयनगर के विभिन्न पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला अग्निशमन पदाधिकारी श्री अमित कुमार के निर्देश पर पूरे अनुमंडल में चल रहे इस अभियान के तहत दुर्गा स्थान, मेन रोड सहित विभिन्न पंडालों का निरीक्षण कर आयोजकों को आग से बचाव एवं आपात स्थिति में सुरक्षा के उपाय बताए गए।

पूजा समितियों को निर्देश:
✅ प्रत्येक पंडाल में दो अग्निशामक यंत्र
✅ दो बाल्टी बालू
✅ 200 लीटर पानी की उपलब्धता

सभी पूजा समितियों एवं श्रद्धालुओं से अपील है कि अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करें और पर्व को सुरक्षित बनाएँ।

आपातकाल में तुरंत 112 / 101 पर संपर्क करें।

#सुरक्षित_दुर्गा_पूजा #अग्निसुरक्षा #बिहार_अग्निशमन_सेवा

दुर्गा पूजा 2026: अग्नि सुरक्षा हेतु पूजा पंडालों का भौतिक निरीक्षणदिनांक 16-10-2026 को श्री महेन्द्र कुमार बसंत्री (भा०...
17/10/2026

दुर्गा पूजा 2026: अग्नि सुरक्षा हेतु पूजा पंडालों का भौतिक निरीक्षण

दिनांक 16-10-2026 को श्री महेन्द्र कुमार बसंत्री (भा०पु०से०), समादेष्टा, मुख्यालय, बिहार, पटना के गया आगमन पर समीक्षा बैठक के उपरांत जिला अग्निशमन पदाधिकारी श्री ज्योति प्रकाश, सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी, अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी एवं कर्मियों की उपस्थिति में पूजा पंडालों का भौतिक निरीक्षण किया गया।

दुर्गा पूजा को सुरक्षित संपन्न कराने हेतु निम्नलिखित निर्देश दिए गए:

✅ सभी पंडालों में अग्निशामक यंत्र, बालू-पानी की बाल्टियाँ एवं जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो
✅ शॉर्ट सर्किट से बचाव हेतु विद्युत वायरिंग की गहन जाँच हो
✅ पर्याप्त चौड़ाई के बाधा-रहित प्रवेश/निकास द्वार एवं आपातकालीन मार्ग अनिवार्य रूप से हों

त्यौहार के दौरान सभी अग्निशमन कर्मी एवं गाड़ियाँ (Fire Tenders) हाई अलर्ट पर रहेंगी।

सभी पूजा समितियों से अपील है कि अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

आपातकालीन स्थिति में तुरंत 112 / 101 पर संपर्क करें।

#सुरक्षित_दुर्गा_पूजा #अग्निसुरक्षा #बिहार_अग्निशमन_सेवा

17/10/2026

दुर्गा पूजा को लेकर पटना में अग्निशमन विभाग अलर्ट, 46 पूजा पंडालों को नोटिस

पटना में दुर्गा पूजा के दौरान अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अग्निशमन विभाग ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। राजधानी के करीब 1,500 पूजा पंडालों का डेटा जुटाया गया है, जिनमें 80 पंडाल संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं।

सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर 46 पंडालों को नोटिस दिया गया है और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

तैयारियाँ एक नज़र में:
1. 54 अग्निशमन वाहन अलर्ट पर
2. करीब 30 कंट्रोल रूम
3. 200 से अधिक अतिरिक्त अग्निशमन कर्मी तैनात
4. हर पंडाल के 3 सदस्यों को आग से बचाव और शुरुआती स्तर पर आग बुझाने का प्रशिक्षण

पूजा समितियाँ सुरक्षा मानकों का पालन करें। इस जानकारी को शेयर करें ताकि सभी सुरक्षित रहें।

#दुर्गापूजा #पटना #अग्निसुरक्षा #बिहारअग्निशमन

अग्निशमन दल की तत्परता दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को मुजफ्फरपुर के नाड़ा रोड क्षेत्र में स्थित एक मोमबत्ती फैक्ट्री में शॉर्...
16/10/2026

अग्निशमन दल की तत्परता

दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को मुजफ्फरपुर के नाड़ा रोड क्षेत्र में स्थित एक मोमबत्ती फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।

सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मात्र कुछ ही मिनटों में रवाना हुआ और सुबह 9:05 बजे घटनास्थल पर पहुँच गया। बड़े वाटर टेंडर और फोम टेंडर की मदद से लगातार प्रयास किए गए और दोपहर 2:00 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। मोमबत्तियाँ, कच्चा माल और फर्नीचर आग की चपेट में आए, लेकिन इस घटना में किसी की जान नहीं गई।

अग्निशमन कर्मियों के साहस और समर्पण को सलाम।

बिजली के तारों और उपकरणों की नियमित जाँच कराएँ, ताकि शॉर्ट सर्किट से होने वाले हादसों से बचा जा सके।

आपातकालीन स्थिति में तुरंत 101 पर कॉल करें।

#आगसेबचाव

कल्याणपुर दुर्गा मंदिर पंडाल में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान !दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर सहायक अग्निशमन...
16/10/2026

कल्याणपुर दुर्गा मंदिर पंडाल में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान !

दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर सहायक अग्निशमन पदाधिकारी (ASFO-1) श्री रूप रंजन हरगवे एवं मुंगेर की जिला अग्निशमन पदाधिकारी (DFO) सुश्री मधु रॉय ने कल्याणपुर दुर्गा मंदिर पंडाल पहुँचकर अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

हर साल की तरह इस बार भी अग्निशमन विभाग पूरी तरह मुस्तैद है, ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में माँ दुर्गा के दर्शन कर सकें और पूजा का आनंद ले सकें।

आइए, सुरक्षा और श्रद्धा के साथ दुर्गा पूजा का पर्व मनाएँ!

#कल्याणपुर #अग्निसुरक्षा #अग्निशमनविभाग #सुरक्षितदुर्गापूजा

Address

Home Guard & Fire Services Head Quarter Chajjubagh
Patna
800001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihar Fire service & Home Guard posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bihar Fire service & Home Guard:

Shortcuts

Share