AISF Bihar

Call Directions Website

AISF Bihar All India Students Federation (AISF) State Council Bihar

President- Com. Sudhir Kumar
Secretary - Com. Amin Hamza

26/09/2026
AISF पूर्वी चंपारण का 37वा जिला सम्मेलन सर्वोदय विद्यालय कैंपस , केसरिया में सम्पन्न... बतौर जिला प्रभारी प्रकाश प्रियदर...
24/09/2026

AISF पूर्वी चंपारण का 37वा जिला सम्मेलन सर्वोदय विद्यालय कैंपस , केसरिया में सम्पन्न...

बतौर जिला प्रभारी प्रकाश प्रियदर्शी द्वारा झंडातोलन कर कार्यक्रम का शुरूआत किया गया....!
सर्वसम्मति से विकास सिंह बने जिलामंत्री
21 सदस्यीय नए जिला परिषद गठित..!
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं,लाल सलाम

जमुई में नाबालिक छात्रा के साथ किए गए अभद्र व्यवहार के खिलाफ बेगूसराय और समस्तीपुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला...
22/09/2026

जमुई में नाबालिक छात्रा के साथ किए गए अभद्र व्यवहार के खिलाफ बेगूसराय और समस्तीपुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन

22/09/2026

जमूई में नाबालिग छात्रा के साथ हुए अभद्र व्यवहार की घटना के खिलाफ बेगूसराय में AISF की छात्राओं द्वारा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते AISF के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा

21/09/2026

28 सितंबर लोकभवन घेराव की तैयारी को लेकर AISF-AIYF के जत्थे में AISF के राज्य अध्यक्ष सुधीर कुमार

28 सितंबर पटना लोकभवन घेराव की तैयारी में AISF - All India Students' Federation Aiyf Bihar का लगातार बिहार भर में जत्था ...
21/09/2026

28 सितंबर पटना लोकभवन घेराव की तैयारी में AISF - All India Students' Federation Aiyf Bihar का लगातार बिहार भर में जत्था जारी है।

AISF पटना जिला परिषद की विस्तारित बैठक संपन्न 28 सितंबर को होने बिहार वाले लोक भवन घेराव में हजारों की संख्या में पटना ज...
20/09/2026

AISF पटना जिला परिषद की विस्तारित बैठक संपन्न

28 सितंबर को होने बिहार वाले लोक भवन घेराव में हजारों की संख्या में पटना जिला से छात्र लेंगे भाग

27-28 अक्टूबर को पटना जिला का होगा भव्य सम्मेलन।
AISF - All India Students' Federation

28 सितंबर पटना चलो
17/09/2026

28 सितंबर पटना चलो

16/09/2026

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ
16/09/2026, पटना

प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज फर्जी मुकदमे और छात्रों की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला: AISF

पटना:- दिनांक 15 सितंबर 2026 को पटना में 70वीं BPSC एवं 1,799 पदों वाली दरोगा भर्ती परीक्षा को रद्द कर पुनः आयोजित कराने, BSSC कैलेंडर जारी करने, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक पर रोक लगाने तथा परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पटना पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।

प्रदर्शन के दौरान आर ब्लॉक ओवरब्रिज पर करीब 3 बजे 5 छात्रों को गिरफ्तार कर शाहपुर थाना ले जाया गया, जहाँ उन्हें करीब 5 घंटे तक रखा गया। इसके बाद उन्हें कोतवाली थाना लाया गया। कोतवाली थाने में पहले से अनुज कुमार एवं अन्य साथियों सहित कुल 7 छात्रों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से 2 छात्रों को करीब रात 12 बजे छोड़ दिया गया, जबकि अमन कुमार, जानवो राय, अनुज कुमार सहित 5 छात्र नेताओं पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर 16 सितंबर की सुबह जेल भेज दिया गया। AISF ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है।

AISF के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि विगत 25 अगस्त को शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे छात्र नेताओं पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया जाना सरकार की कायरतापूर्ण कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करना छात्रों सहित प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। आंदोलनरत छात्रों पर फर्जी मुकदमा दर्ज करना और उन्हें गिरफ्तार करना उनकी आवाज को दबाने का प्रयास है, जिसे बिहार के छात्र किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

AISF के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने कहा कि 70वीं BPSC एवं 1,799 पदों वाली दरोगा भर्ती परीक्षा को रद्द कर पुनः आयोजित कराने की मांग को लेकर छात्र मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करने निकले थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों के साथ बर्बरतापूर्ण मारपीट की और 5 छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अमीन हमजा ने कहा कि छात्रों की मांगों पर सरकार को अविलंब सकारात्मक वार्ता सुनिश्चित करनी चाहिए तथा आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार छात्रों को अविलंब रिहा किया जाए तथा छात्र नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएँ, अन्यथा आने वाले दिनों में बिहार के छात्र सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होंगे।
AISF - All India Students' Federation

AISF बेगूसराय नगर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विराज देवांग एवं राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा का संबोधन
14/09/2026

AISF बेगूसराय नगर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विराज देवांग एवं राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा का संबोधन

Address

Patna

Telephone

+917004986937

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AISF Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share