Co-operative Department, Govt. of Bihar

Co-operative Department, Govt. of Bihar

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Co-operative Department, Govt. of Bihar, Government Organization, 2nd Floor, Vikas Bhawan, New Secretariat, Patna.

Photos from Co-operative Department, Govt. of Bihar's post 04/06/2026

आज के समाचार पत्रों में सहकारिता विभाग से संबंधित खबरें।

Ram Kripal Yadav
Information & Public Relations Department, Government of Bihar


Co-operative Department, Govt. of Bihar

04/06/2026

क्या आप जानते हैं?

वेजफेड (VEGFED) बिहार राज्य की एक शीर्ष सहकारी संस्था है, जो किसानों, प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समितियों (PVCS)/संघ तथा बाजार के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करती है।

Ram Kripal Yadav
Information & Public Relations Department, Government of Bihar


Co-operative Department, Govt. of Bihar

Photos from Co-operative Department, Govt. of Bihar's post 04/06/2026

दिनांक 03.06.2026 को बिहार राज्य सहकारी बैंक द्वारा आयोजित स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में CBS (Core Banking Solution) एवं संबद्ध अनुप्रयोगों (Allied Applications) के Go-Live कार्यों की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रबंध निदेशक द्वारा की गई, जिसमें परियोजना से जुड़े सभी समिति सदस्यों एवं वेंडरों ने भाग लिया। बैठक के दौरान CBS एवं अन्य डिजिटल बैंकिंग अनुप्रयोगों के सफल कार्यान्वयन, तकनीकी प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही परियोजना को समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से लागू करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Ram Kripal Yadav
Information & Public Relations Department, Government of Bihar



Co-operative Department, Govt. of Bihar

04/06/2026

दिनांक 03.06.2026 को माननीय सहकारिता मंत्री श्री रामकृपाल यादव द्वारा सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र, पूसा (समस्तीपुर) में जीर्णोद्धारित भवनों एवं आधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए, वृक्षारोपण किया गया तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा की गई। माननीय मंत्री ने सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने तथा सहकारी संस्थाओं की क्षमता संवर्धन की दिशा में प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया।

Ram Kripal Yadav
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

#𝖲𝗄𝗂𝗅𝗅𝖣𝖾𝗏𝖾𝗅𝗈𝗉𝗆𝖾𝗇𝗍
Co-operative Department, Govt. of Bihar

Photos from Co-operative Department, Govt. of Bihar's post 03/06/2026

आज दिनांक 03.06.2026 को माननीय सहकारिता मंत्री श्री रामकृपाल यादव द्वारा सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र, पूसा (समस्तीपुर) में संचालित निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर माननीय मंत्री ने प्रशिक्षण केंद्र परिसर में चल रही निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही नवनिर्मित एवं निर्माणाधीन भवनों से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से उनके समक्ष प्रस्तुत की गई। माननीय मंत्री ने आधुनिक एवं सुदृढ़ प्रशिक्षण अवसंरचना के विकास पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उक्त अवसर पर अपर सचिव सहकारिता विभाग श्री अभय कुमार सिंह एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Ram Kripal Yadav
Information & Public Relations Department, Government of Bihar


Co-operative Department, Govt. of Bihar

Photos from Co-operative Department, Govt. of Bihar's post 03/06/2026

आज दिनांक 03.06.2026 को माननीय सहकारिता मंत्री श्री रामकृपाल यादव द्वारा सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र, पूसा (समस्तीपुर) में जीर्णोद्धार कार्यों का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कंप्यूटर कक्ष, पुस्तकालय कक्ष, सभा कक्ष, छात्रावास एवं प्राचार्य आवास का लोकार्पण किया। माननीय मंत्री ने प्रशिक्षण केंद्र परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा सहकारिता को ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन एवं किसानों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि सुदृढ़ प्रशिक्षण व्यवस्था एवं आधुनिक आधारभूत संरचना सहकारिता आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।उक्त अवसर पर अपर सचिव सहकारिता विभाग श्री अभय कुमार सिंह एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Ram Kripal Yadav
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Co-operative Department, Govt. of Bihar

Photos from Co-operative Department, Govt. of Bihar's post 03/06/2026

आज दिनांक 03.06.2026 को माननीय सहकारिता मंत्री श्री रामकृपाल यादव द्वारा सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र, पूसा (समस्तीपुर) में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर माननीय मंत्री ने कहा कि प्रशिक्षित मानव संसाधन ही सशक्त सहकारिता व्यवस्था की नींव हैं। ‘मास्टर ट्रेनर’ के रूप में प्रशिक्षित पदाधिकारी राज्यभर में सहकारी संस्थाओं एवं पैक्स प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देकर सहकारिता आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। उक्त अवसर पर अपर सचिव सहकारिता विभाग श्री अभय कुमार सिंह एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Ram Kripal Yadav
Information & Public Relations Department, Government of Bihar


Co-operative Department, Govt. of Bihar

03/06/2026

सहकारी समिति केवल एक संस्था नहीं, बल्कि सामूहिक विकास और आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम है।
सहकारी समिति के माध्यम से सदस्य बेहतर बाजार, आसान ऋण सुविधा, सरकारी योजनाओं का लाभ, रोजगार के अवसर तथा सामूहिक व्यवसाय की ताकत प्राप्त कर सकते हैं। इससे न केवल आय में वृद्धि होती है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होती है।

Ram Kripal Yadav
Information & Public Relations Department, Government of Bihar


Co-operative Department, Govt. of Bihar

03/06/2026

सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों का 'तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र समापन समारोह

Want your business to be the top-listed Government Service in Patna?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


2nd Floor, Vikas Bhawan, New Secretariat
Patna
800015