02/06/2026
CAMaL का कैंप 2026
गर्मी की छुट्टियों को सीखने, रचनात्मकता और आनंद से जोड़ने की दिशा में राज्यभर के विद्यालयों में CAMaL का कैंप 2026 उत्साहपूर्वक संचालित किया जा रहा है। भाषा एवं गणितीय दक्षता को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ बच्चों में पढ़ने, समझने और अभिव्यक्त करने की क्षमता के विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है।
Mithilesh Kumar Tiwari
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
02/06/2026
शिक्षकों की क्षमता संवर्धन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से In-Service Teacher Training के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों, नवाचारों एवं छात्र-केंद्रित अधिगम से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Mithilesh Kumar Tiwari
SCERT BIHAR
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
02/06/2026
मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण पात्र छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ है।
आवेदन एवं जानकारी हेतु: https://medhasoft.bihar.gov.in/ पर विजिट करें।
Mithilesh Kumar Tiwari
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
01/06/2026
उन्नत शैक्षणिक वातावरण, स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएँ, समृद्ध पुस्तकालय, डिजिटल शिक्षण संसाधन एवं अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन से युक्त मॉडल स्कूल, औरंगाबाद।
Samrat Choudhary
Mithilesh Kumar Tiwari
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
01/06/2026
CAMaL का कैंप 2026
भाषा और गणितीय दक्षता को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल।
1 जून से 30 जून 2026 तक राज्य के सरकारी विद्यालयों में आयोजित CAMaL का कैंप 2026 के माध्यम से बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार और बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक कौशल को मजबूत किया जा रहा है।
Mithilesh Kumar Tiwari
01/06/2026
आदर्श प्रयोगशाला छात्रों के लिए बन रही नई-नई जानकारियों का हब ।
31/05/2026
नारीशक्ति और लोक-कल्याण की दिव्य प्रतीक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को उनकी जयंती पर शत्-शत् नमन ।
Mithilesh Kumar Tiwari
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
30/05/2026
अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी
"मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण" विषय पर आयोजित अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बच्चों की भावनाओं को समझने, उनसे संवाद बढ़ाने तथा सकारात्मक एवं सहयोगात्मक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष चर्चा की गई।
बच्चों के स्वस्थ मन और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अभिभावकों एवं शिक्षकों की साझी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Mithilesh Kumar Tiwari
Information & Public Relations Department, Government of Bihar