सोशलिस्ट पार्टी: विश्वास और वैचारिक निष्ठा का प्रतीक"
सोशलिस्ट पार्टी की मूल पहचान ही जनविश्वास में निहित है। इस ऐतिहासिक दल की वैचारिक नींव महान स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी चिंतक लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं प्रखर विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया जैसे युगद्रष्टाओं ने रखी थी। उनके विचार, तप और आचरण में जो ईमानदारी थी, वही आज इस पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है।
आज की राजनीति में जब अधिकांश दलों पर सत्ता-लिप्सा, भ्रांत नीतियों और नैतिक विचलन के आरोप लगते हैं, तब सोशलिस्ट पार्टी एक ऐसा उदाहरण प्रस्तुत करती है जिसकी सार्वजनिक छवि आज भी निष्कलंक और शुचितापूर्ण बनी हुई है। भारत के स्वतंत्रता-संग्राम और सामाजिक न्याय के आंदोलन में इस पार्टी की भूमिका ऐतिहासिक रही है, और यद्यपि यह देश की दूसरी सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है, फिर भी इस पर भ्रष्टाचार अथवा सत्तालोलुपता का कोई कलंक नहीं है।
स्वाभाविक है कि जब जनता अन्य दलों से मोहभंग की स्थिति में पहुँच चुकी है, तब उसका रुझान पुनः उसी मूल्य-आधारित राजनीति की ओर होगा, जिसका प्रतिनिधित्व सोशलिस्ट पार्टी करती है। यही कारण है कि देश का नागरिक वर्ग एक बार फिर इस दल को विकल्प नहीं, अपितु आशा और पुनर्निर्माण के माध्यम के रूप में देख रहा है।
भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर जब पहली बार सोशलिस्ट पार्टी के प्रत्याशी के रूप में बिहार विधान सभा में पहुँचे, तब यह जनआस्था का ही प्रतिबिंब था। आज समय पुनः उसी जनक्रांति का आह्वान कर रहा है — जहाँ राजनीति का उद्देश्य केवल शासन नहीं, बल्कि समाज का समुचित और न्यायसंगत परिवर्तन हो।
सोशलिस्ट पार्टी की विरासत केवल इतिहास नहीं, एक जीवंत परंपरा है — जो नैतिक राजनीति, सामाजिक समरसता और सर्वांगीण विकास की पक्षधर है। यही भरोसा है, यही भविष्य है।
Dhananjay Sinha
समाजसेवी पत्रकार
11/08/2025
07/08/2025
#सोशलिस्ट_पार्टी ( #इंडिया) का राष्ट्रीय सम्मेलन / #पटना में
(जिसमें दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, बंगाल, उड़ीसा, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु आदि राज्यों से 100 से अधिक समाजवादी नेतागण भाग लेंगे।)
दिनांक एवं दिन :
9 एवं 10 अगस्त, 2025
शनिवार एवं रविवार
स्थान: होटल सिटी सेंटर, पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास
सम्पर्क : 9942318860
03/08/2025
#सोशलिस्ट_पार्टी ( #इंडिया) का राष्ट्रीय सम्मेलन / #पटना में
(जिसमें दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, बंगाल, उड़ीसा, जम्मू-कश्मीर, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु आदि राज्यों से 100 से अधिक समाजवादी नेतागण भाग लेंगे।)
दिनांक एवं दिन :
9 एवं 10 अगस्त, 2025
शनिवार एवं रविवार
स्थान: होटल सिटी सेंटर, पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास
सम्पर्क : 9942318860
03/08/2025
समाज सेविका #संगीता_कुमारी जी औपचारिक रूप से #सोशलिस्ट_पार्टी ( #इंडिया) में शामिल हुईं। विश्वास है कि इनके सामाजिक राजनैतिक अनुभव से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
21/07/2025
#धर्म और #जाति के नाम पर "फूट डालो, शासन करो" की राजनीति का दौर चल रहा है।
#सोशलिस्ट_पार्टी (इंडिया) #मानवतावाद के सिद्धांत पर समाज में #प्रेम, #भाईचारा और #सद्भाव का दीया जलाकर देश को असली मजबूती देने की दिशा में प्रयास करेगी।
20/07/2025
गरीब हो या अमीर की संतान, सबकी #शिक्षा एक समान
मुचकुंद दुबे आयोग की सिफारिशों को लागू करो।
सबके लिए एक समान गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क शिक्षा प्रणाली सुनिश्चित करो।
18/07/2025
एवं संविधान से #समाजवाद को हटाना चाहती है किंतु #सोशलिस्ट_पार्टी ( #इंडिया) देश से #गांधी, #जेपी, #लोहिया एवं #कर्पूरी_ठाकुर के समाजवाद को मिटने नहीं देगी।
#कांग्रेस
17/07/2025
आज #बिहार में #समाजवादी धारा से निकली कुछ पार्टियां #भाजपा के साथ खड़ी हैं तो कुछ #कांग्रेस के साथ, किंतु हमलोग समाजवादी धारा की नदी को सूखने नहीं देंगे। इसलिए #सोशलिस्ट_पार्टी ( #इंडिया) ने सभी 243 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है।
An with RTI TV
#सोशलिस्ट_पार्टी ( #इंडिया), #पटना #बिहार
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Telephone
Address
Patna
