क्या हमें अपना अधिकार मांगने का हक नहीं है?
हम याद दिलाते हैं अपने वादे को... एक ऐसी मांग जो हमारे और हमारे परिवार के भविष्य के लिए जरूरी है। आपदा मित्र संघ बिहार का हर एक सदस्य आज भी पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। अब समय आ गया है कि सरकार अपने किए हुए वादे को पूरा करे।
हम मांग करते हैं:
✅ आपदा मित्रों के लिए स्थायी पद (Permanent Posts)
✅ उचित और नियमित वेतन (Regular Salary)
यह केवल एक मांग नहीं, हमारे वर्षों के समर्पण और बलिदान का सम्मान है। हम अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे!
#आपदा_मित्र_संघ_बिहार #न्याय #स्थायी_पद #बिहार_सरकार Bihar
आपदा मित्र संघ बिहार
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from आपदा मित्र संघ बिहार, Social service, Patna.
👨❤️👨♦आपदा मित्र एकता जिंदाबाद♦👨❤️👨
#हमारी_मांगे_पूरी_हो_चाहे_जो_मजबूरी_हो
आपदा मित्रों से संबंधित सभी सूचना के लिए इस पेज से बने रहे
👨⚖️आपदा मित्रों की एक ही है मांग👨⚖️
🙏🏻वेतन सुरक्षा और सम्मान🙏🏻
🥰जागो आपदा मित्र जागो🥰
"जब थम जाती हैं सांसें और कांप उठती है धरती,
तब बनकर देवदूत, आपदा मित्रों की फौज है उतरती।" 🤝
"मुसीबत में जो सबसे पहले दौड़े, आज वो अपने हक के लिए तरस रहे हैं,
पहचानो इन लाल कपड़ों के पीछे के आंसू, जो आज बेबसी में बरस रहे हैं।"
04/06/2026
॥ सेवा ही हमारा संकल्प ॥ 🙏🚩
नालंदा मलमास मेला के पावन अवसर पर, ब्रह्म कुंड में आने वाले सभी आदरणीय दिव्यांगजन, वृद्धजन, महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की सहायता के लिए हमारे आपदा मित्र पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चौबीसों घंटे तैनात हैं।
मेला परिसर में किसी भी श्रद्धालु को आवागमन में असुविधा न हो, इसके लिए आपदा मित्रों द्वारा निरंतर व्हीलचेयर सेवा और अन्य आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। जिला प्रशासन नालंदा के मार्गदर्शन में हमारी टीम आपकी सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए सदैव तत्पर है।
🌟 हमारी मुख्य सेवाएँ:
♿ दिव्यांगजन और वृद्धजनों के लिए निःशुल्क व्हीलचेयर सुविधा
🤝 आपदा मित्रों की चौबीसों घंटे सहयोगी टीम
👵🧕 महिला श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुरक्षा एवं सहयोग
"आपकी सेवा — हमारा सौभाग्य"
📌 ज़रूरी सूचना: किसी भी प्रकार की सहायता या आपातकालीन स्थिति में अपने नजदीकी सहायता केंद्र पर जाएँ या वहाँ तैनात किसी भी आपदा मित्र भाई से तुरंत संपर्क करें।
🤝 आपका सहयोग – हमारी शक्ति, सुरक्षित मेला – हमारी जिम्मेदारी।
Narendra Modi
Nitish Kumar
Samrat Choudhary
DeshMat News
📢 ट्रेनिंग दी, काम भी लिया... फिर हमें मझधार में क्यों छोड़ दिया? सरकार से आपदा मित्रों का सीधा सवाल!
बिहार के आपदा मित्र आज एक ऐसी स्थिति में पहुंच चुके हैं जहां उनका हौसला तो बुलंद है, लेकिन जेब और घर के हालात पूरी तरह टूट चुके हैं। आपदा प्रबंधन विभाग (BSDMA और NDMA) के तहत प्रशिक्षित ये जांबाज हर विकट परिस्थिति (बाढ़, वज्रपात, अगलगी, सर्पदंश) में सबसे पहले जान जोखिम में डालकर खड़े होते हैं।
लेकिन आज सच्चाई क्या है?
🛑 हमारी जमीनी हकीकत और दर्द:
उम्र का आखिरी पड़ाव: कई आपदा मित्रों की उम्र 30 से 35 वर्ष पार कर रही है, भविष्य पूरी तरह अंधकार में है।
मजाक बनता अस्तित्व: त्योहारों (छठ पूजा, दुर्गा पूजा) और हादसों के वक्त चौबीसों घंटे ड्यूटी करने के बाद भी जब बच्चे एक अदद चॉकलेट मांगते हैं, तो उसे दिलाने की भी औकात नहीं बचती। समाज में हमें 'खतरों का खिलाड़ी' तो कहा जाता है, लेकिन बदले में खाली हाथ मिलते हैं।
सालों से बकाये का इंतजार: वैशाली और अन्य जिलों मे�

सालों से बकाये का इंतजार: वैशाली और अन्य जिलों में 2023 से लगातार ड्यूटी ली गई, लेकिन आज तक एक भी पैसे का मानदेय या मेहनताना नहीं मिला।
📜 नीतीश बाबू की 'सात निश्चय योजना' के पन्नों में हमारा हक:
"मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना की किताब के 33वें पन्ने पर साफ लिखा है कि प्रशिक्षित आपदा मित्रों को पंचायत और प्रखंड स्तर पर नियुक्त कर नियमित मानदेय और स्थायी सेवा दी जाए। फिर भी आज हम बेरोजगार की तरह भटक रहे हैं।"
🙏 माननीय मुख्यमंत्री जी और उप-मुख्यमंत्री (सम्राट चौधरी जी) से विनम्र निवेदन:
हम आपके ही सिस्टम का हिस्सा हैं। जब मानसून के बाद बाढ़ और जलजमाव की विभीषिका आएगी, तब सबसे पहले इन्हीं लाल कपड़ों वाले आपदा मित्रों को याद किया जाएगा।
हमारी सिर्फ इतनी मांग है:
नियमित रोजगार और निश्चित मानदेय की नियमावली को तुरंत धरातल पर लाया जाए।
हमें राज्य कर्मी का दर्जा देकर हमारे परिवारों को भुखमरी और इस आत्मसम्मान की लड़ाई से मुक्ति दिलाई जाए।
"विपत्ति के समय जो आपकी जान बचाते हैं, आज वे खुद अपने हक और दो वक्त की रोटी के लिए तरस रहे हैं। कृपया हमारी आवाज सुनिए!"
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Address
Patna