02/06/2026
*समाजसेवी सरिता प्रजापति के पुत्र ने JEE Advanced में किया शानदार प्रदर्शन, ऑल इंडिया रैंक 12024 प्राप्त कर परिवार और समाज का बढ़ाया मान*
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई💐💐।
हम ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की कामना करते हैं। आशा है कि वे आगे भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित कर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।
पुनः हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
02/06/2026
डुमरिया में बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति की बैठक, 14 जून को होगा प्रखंड कार्यकारिणी का पुनर्गठन।
बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति शाखा डुमरिया की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कई अहम निर्णय लिए गए। समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की मौजूदगी में तय किया गया कि प्रखंड कार्यकारिणी का पुनर्गठन आगामी 14 जून 2026 को किया जाएगा।
बैठक में अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन कार्यक्रम की भी घोषणा की गई। जानकारी के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया 7 जून से 11 जून 2026 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी नामांकन प्रभारी शिक्षक विनोद कुमार तथा शिक्षक गिरेंद्र कुमार से संपर्क कर अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। समिति की ओर से बताया गया कि नाम वापसी की अंतिम तिथि 12 जून निर्धारित की गई है।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पुनर्गठन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में समाज के लोगों से संपर्क कर व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे। उद्देश्य है कि अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हों तथा संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।
पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की मजबूती और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुटता आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।
बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी जिला कमिटी को भी भेज दी गई है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समाज के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष धनंजय प्रजापति, सचिव सोहन प्रजापति, कोषाध्यक्ष प्रेम प्रजापति सहित प्रखंड कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
01/06/2026
बिहार कुम्हार "प्रजापति" समन्वय समिति पटना जिला इकाई द्वारा संतराम बी ए की पुण्यतिथि पर बिहटा प्रखण्ड के कार्यकारिणी का गठन बिहटा प्रखंड के कौड़िया टोला गांव में प्रखंड अध्यक्ष श्री किशुनदेव पंडित एवं प्रखंड सचिव राजू पंडित के द्वारा किया गया जिसमें पटना जिला अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद जिला सचिव राजू प्रसाद जिला कोषाध्यक्ष ई सुशांत कुमार एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए,सर्वसम्मिति से प्रखंड कोषाध्यक्ष के पद पर कटेशर के श्री प्रमोदित पंडित ,महिला अध्यक्ष लई की रीता देवी, युवा अध्यक्ष कौड़िया टोला के नंदन कुमार , प्रखण्ड के मुख्य संरक्षक के लिए बिशम्भरपुर के श्री राम बालक पंडित जी को मनोनीत किया गया साथी अन्य पदों पर भी लोगों का लोगों को मनोनीत किया गया, कार्यक्रम मे प्रखंड के सभी ग्राम पंचायत से लोग उपस्थित हुए।
31/05/2026
Samrat Choudhary DM Darbhanga Darbhanga दरभंगा
31/05/2026
जात पात तोड़क मंडल के संस्थापक प्रजापति संत राम BA की पुण्य तिथि पर शत शत नमन
संत राम बी.ए. जी भारतीय समाज सुधारक, शिक्षाविद्, साहित्यकार एवं प्रजापति समाज के महान प्रेरणास्रोत थे। उनका जन्म 14 फरवरी 1887 को हुआ था। उन्होंने समाज में शिक्षा, एकता, आत्मसम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया।
संत राम बी.ए. जी ने अपने जीवन को समाज सेवा और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। वे सामाजिक कुरीतियों के विरोधी तथा समानता और मानवता के समर्थक थे। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करते हैं।
31 मई 1988 को उनका देहावसान हुआ, लेकिन उनके आदर्श और संघर्ष आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।
30/05/2026
आज दिनांक 30-05-26(शनिवार) को अहीयारी वाला केश एव मादारपुर टेराकोटा आफिस के बारे मे दरभंगा हायाघाट विधायक व पर्यावरण एवम जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री डाॅ रामचंद्र प्रसाद से मुलाकात कर अपनी सामाजिक समस्या को वार्तालाप किए जिसमे हमारे बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति दरभंगा शाखा के पदाधिकारी दरभंगा जिला उपसचिव शम्भु पंडित जिलाध्यक्ष रमेश कुमार पंडित मीडिया प्रभारी विवेक कुमार पंडित नगर अध्यक्ष नरेन्द्र नारायण पंडित केउटी प्रखंड उपाध्यक्ष सत्यानारायण पंडित नगर सदस्य सुरेंद्र नारायण पंडित केवटी प्रखंड अध्यक्ष अशोक पंडित केवटी प्रखंड सचिव रमेश पंडित दरभंगा ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष अरुण पंडित भरद्वाज पंडित संजय कुमार पंडित वृज मोहन पंडित एवम समस्त पदादिकारिगण।
धन्यवाद
जिला उपसचिव शम्भु पंडित
30/05/2026
आज दिनांक 30-05-26(शनिवार) को अहीयारी वाला केश एव मादारपुर टेराकोटा आफिस के बारे मे दरभंगा दरभंगा ग्रामीण विधायक ईश्वर मंडल से मुलाकात कर अपनी सामाजिक समस्या को वार्तालाप किए जिसमे हमारे बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति दरभंगा शाखा के पदाधिकारी शम्भु पंडित रमेश कुमार पंडित विवेक कुमार पंडित नरेन्द्र नारायण पंडित सत्यानारायण पंडित सतीश पंडित अशोक पंडित रमेश पंडित अरुण पंडित परमेश्वर पंडित शम्भु कुमार पंडित एवम समस्त पदादिकारिगण।
धन्यवाद
जिला उपसचिव शम्भु पंडित
29/05/2026
बिहार कुम्हार "प्रजापति" समन्वय समिति आपके उज्जवल भविष्य की कामना करती है.
゚ Anand Sagar
28/05/2026
मदारपुर में स्थित टेरा कोटा कलस्टर का निरीक्षण करने पहुंचे भाकपा माले और RYA की टीम
👇👇👇👇
https://youtu.be/HNZfccqpPgc?si=zHjiM6uv7jq__aJm
खबर को देखने के लिए you tube में Darbhanga public news चैनल को सबस्क्राइब करें और शेयर करें ।।
टेराकोटा कलस्टर को सुचारू रूप से संचालित करवाने को लेकर भाकपा माले और RYA ने किया स्थल निरीक्षण
टेराकोटा कलस्टर को सुचारू रूप से संचालित करवाने को लेकर भाकपा माले ...