All India Agricultural & Rural Labour Association Bihar

All India Agricultural & Rural Labour Association Bihar

Share

AIARLA | खेग्रामस Bihar - All India Agricultural & Rural Labour Association

Connect With Us:- https://whatsapp.com/channel/0029VaqoIEOAjPXL4dN9a62l

06/05/2026

दलित-गरीबों के वास-आवास, रोजी-रोटी और शिक्षा-स्वास्थ्य के अधिकारों को बुलंद करें!

06/05/2026

बुलडोजर राज के खिलाफ़ जनता के अधिकारों और लोकतंत्र की लड़ाई को आगे बढ़ाएं!

02/05/2026

खेग्रामस और मनरेगा मजदूर सभा जहानाबाद जिला कमेटी की बैठक संपन्न

📍भाकपा माले कार्यालय, जहानाबाद
📅 2 मई 2026

आज खेग्रामस मनरेगा मजदूर सभा, जहानाबाद जिला कमेटी की बैठक कॉमरेड प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लागू किए जा रहे मजदूर विरोधी नए श्रम कोड की कड़ी आलोचना की गई। नेताओं ने कहा कि यह श्रमिकों के लंबे संघर्ष और ऐतिहासिक उपलब्धियों पर हमला है।

बैठक में यह भी कहा गया कि मजदूर अधिकारों की लड़ाई को फासीवाद-विरोधी और साम्राज्यवाद-विरोधी संघर्ष की निर्णायक धारा बनाना होगा।

📢 महत्वपूर्ण निर्णय:
✅ 1 से 7 मई 2026 तक गांव-पंचायत केंद्रित हड़ताल और आंदोलन चलाया जाएगा।
✅ 20 मई 2026 को पंचायत भवनों पर हड़ताल आयोजित होगी।
✅ राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा जाएगा।

✊ प्रमुख मांगें:
🔹 मनरेगा को पुनः बहाल किया जाए
🔹 जी रामजी ग्रामजी योजना वापस ली जाए
🔹 मजदूर विरोधी 4 श्रम संहिता कोड वापस हों
🔹 मनरेगा में 200 दिन काम और ₹700 दैनिक मजदूरी सुनिश्चित हो
🔹 यूपी, दिल्ली, हरियाणा के आंदोलनकारी मजदूरों की मांगें पूरी हों
🔹 आंदोलन पर दमन बंद हो और जेल में बंद मजदूरों को बिना शर्त रिहा किया जाए

बैठक को ललन किशोर आजाद, अवधेश पंडित, बुद्धदेव यादव, उपेंद्र पासवान, दुलारचंद दास, बालक मांझी, हसनैन अंसारी सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

02/05/2026

बिहार में भाजपाई बुलडोजर राज्य नहीं चलेगा!

01/05/2026

मई दिवस के शहीदों को लाल सलाम!
मई दिवस अमर रहे!

सभी गिरफ़्तार मजदूर साथियों को रिहा करो!
नए लेबर कोड को वापिस लो!

30/04/2026

सोचिए जहाँ एक ओर आंधी और तूफ़ान का कहर है। मूसलाधार बारिश का मौसम है। वहाँ उन परिवारों पर क्या बीत रही होगी जिनका घर उजाड़ दिया गया? बिहार की वर्तमान स्थिति को देखकर हृदय द्रवित है। बड़े-बड़े वादों के साथ सत्ता में आई भाजपा का असली चेहरा आज सबके सामने है। सोचिए उन गरीब माँ-बाप पर क्या बीत रही होगी जिनके सिर से इस तूफ़ानी मौसम में छत छीन ली गई? उनके छोटे-छोटे मासूम बच्चे इस बारिश में कहाँ छिपेंगे? क्या उन बच्चों को ठंड नहीं लगेगी? क्या वे सुरक्षित रहेंगे?

भाजपा की सरकार ने यह दिखा दिया है कि उसके विधान में गरीबों और दलितों के लिए कोई जगह नहीं है। जिस 'डबल इंजन' ने गरीबों के विकास के नाम पर वोट लिया था। वही सरकार आज गरीब की झोपड़ी को कुचलने वाला बुलडोजर बन गई है। आज बिहार में चुन-चुन कर दलितों, पिछड़ों और गरीबों के आशियानों पर प्रहार किया जा रहा है। दलित गरीबों का सिर्फ घर नहीं टूट रहा। बल्कि उन परिवारों का हौसला और भरोसा तोड़ा जा रहा है। जो पार्टी गरीब के हक की बात नहीं कर सकती। वह कभी जन-हितैषी नहीं हो सकती। आज इस संकट की घड़ी में उन बेघर परिवारों के साथ खड़ा होना हर इंसान का फर्ज है। आखिर इन बेसहारा लोगों का गुनाह क्या है? हम इस दमनकारी नीति और दलित-विरोधी मानसिकता की कड़ी निंदा करते हैं। वक्त आने पर जनता इस "बुलडोजर राज" का जवाब अपने वोट की चोट से ज़रूर देगी।

Photos from All India Agricultural & Rural Labour Association Bihar's post 25/04/2026

जनशक्ति भवन पटना में मनरेगा मजदूर संगठन और खेत मजदूर संगठनों की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक में लिए गए फैसलों के अनुसार 20 मई 2026 को पंचायत केंद्रित पंचायत भवनों पर हड़ताल के माध्यम से देश के महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। इसमें मनरेगा को पुनः बहाल रखने, जी राम जी योजना वापस लेने, मनरेगा मजदूरों को 200 दिन काम और ₹700 दैनिक मजदूरी देने, मजदूरों को गुलाम बना देने वाले 4 श्रम कोड वापस लेने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। साथ ही 1 से 7 मई तक मई दिवस मनाने का फैसला लिया गया।

24/04/2026

आज राज्यव्यापी प्रतिवाद मार्च दरभंगा में खेग्रामस राष्ट्रीय महासचिव सह मिथिलांचल प्रभारी कॉ. धीरेन्द्र झा का वक्तव्य...

18/04/2026

बिहार को भाजपाई बुलडोजर राज की प्रयोगशाला बनाने के खिलाफ व्यापक जन प्रतिरोध खड़ा करें !

एकजुट रहें, न्याय और अधिकार की लड़ाई तेज करें !

गरीबों के भूमि-अधिकार, सम्मानजनक रोजगार व शिक्षा-स्वास्थ्य के लिए जुझारू आंदोलन खड़ा करें !

11वां भाकपा-माले समस्तीपुर जिला सम्मेलन

18 - 19 अप्रैल 2026
चंदा विवाह भवन, विरसिंगपुर, कल्याणपुर (समस्तीपुर)

14/04/2026

डॉ. भीमराव आंबेडकर जी को शत्-शत् नमन।
शिक्षित बनो, संगठित हो, संघर्ष करो!

12/04/2026

Want your business to be the top-listed Government Service in Patna?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


MLC QUATER NO. 69, New MLC Parisar, R-Block, Atal Path
Patna
800001