Bihar Public Service Commission

Bihar Public Service Commission

Share

Official Account of Bihar Public Service Commission (BPSC)

04/06/2026

विज्ञापन संख्या–08/2026, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार के अन्तर्गत शोध पदाधिकारी के पदों पर नियुक्ति हेतु प्रारंभिक (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक–15.07.2026 (बुधवार) को संभावित है।

प्रशासनिक/अपरिहार्य कारणों से परीक्षा की तिथि में परिवर्तन हो सकता है।

04/06/2026

विज्ञापन संख्या- 01/2026 के अन्तर्गत आशुलिपिक के प्रतियोगिता परीक्षा के कतिपय अभ्यर्थियों का उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन में अपलोड किये गये फोटो एवं हस्ताक्षर का इमेज अस्पष्ट/अपठनीय एवं रिक्त है। वैसे अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे आवश्यक प्रपत्र/साक्ष्य, परीक्षा की निर्धारित तिथि 11.06.2026 को संबंधित परीक्षा केन्द्र के केन्द्राधीक्षक को समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे।

04/06/2026

विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार के अन्तर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक/राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभिन्न विभागों/विषयों में विभागाध्यक्ष के कुल- 218 (दो सौ अठारह) रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति हेतु दिनांक- 26.08.2025 को आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या- 91/2025 से 107/2025 प्रकाशित किये गये थे। उक्त विज्ञापनों में से कुछ विज्ञापनों के लिए आवेदन प्राप्त नहीं होने के कारण इन विज्ञापनों के लिए पुनः ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं।

03/06/2026

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी प्रमुख सूचनाओं का संक्षिप्त संकलन, जानें BPSC की AI Anchor स्मृति से।

03/06/2026

विज्ञापन संख्या-09/2026, पंचायती राज विभाग, बिहार के अन्तर्गत अंकेक्षक (बिहार पंचायत अंकेक्षण सेवा) के पदों पर नियुक्ति हेतु प्रारंभिक (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक-05.07.2026 (रविवार) को संभावित है।

प्रशासनिक/अपरिहार्य कारणों से परीक्षा की तिथि में परिवर्तन हो सकता है।

02/06/2026

विज्ञापन सं. 01/2026 के अंतर्गत आशुलिपिक पदों पर नियुक्ति हेतु लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 11.06.2026 (गुरुवार) को एकल पाली में प्रातः 10:00 बजे से 12:15 बजे अपराह्न तक आयोजित की जाएगी।

उक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 04.06.2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश-पत्र (e-Admit Card) डाउनलोड कर सकेंगे।

02/06/2026

विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु आयोग द्वारा प्रकाशित वि.सं. 79/2025, 80/2025, 81/2025 से 86/2025 तथा 91/2025 से 95/2025 एवं 100/2025 के अंतर्गत पूर्व में आयोजित दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित उम्मीदवारों को एक अंतिम अवसर प्रदान करते हुए ऐसे उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन दिनांक-08.06.2026 से 11.06.2026 तक निर्धारित है।

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना दस्तावेज सत्यापन पत्र Download करेंगे।

02/06/2026

विज्ञापन सं. 88/2025 के अंतर्गत सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 11.06.2026 को पटना जिला मुख्यालय स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

उक्त परीक्षा हेतु 04.06.2026 से e-Admit Card डाउनलोड करने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login पर जाकर अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

02/06/2026

विज्ञापन सं. 88/2025 (सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक) लिखित (वस्तुनिष्ठ ) प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि जिनके ऑनलाइन आवेदन में अपलोड फोटो एवं हस्ताक्षर का इमेज अस्पष्ट/अपठनीय एवं रिक्त हैं। ऐसे अभ्यर्थी आवश्यक कागजात/साक्ष्य, परीक्षा की निर्धारित तिथि 11.06.2026 को संबंधित परीक्षा केन्द्र के केन्द्राधीक्षक को समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे।

01/06/2026

प्रेस विज्ञप्ति

Want your business to be the top-listed Government Service in Patna?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


15, Jawahar Lal Nehru Marg (Bailey Road)
Patna
800001

Opening Hours

Monday 9:30am - 6pm
Tuesday 9:30am - 6pm
Wednesday 9:30am - 6pm
Thursday 9:30am - 6pm
Friday 9:30am - 6pm