भागलपुर जिले के सबौर थानान्तर्गत मिली सुचना पर छापेमारी कर 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 01 अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार...
इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के द्वारा दिया गया बाइट
Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bhagalpur Police
Bihar Police
बिहार पुलिस के आधिकारिक Facebook पेज पर आपका स्वागत है। आप इस पेज से जुड़कर बिहार पुलिस से जुड़ी सभी पुष्ट जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.....
Official account of Bihar Police. This Page is not monitored 24 X 7. For any emergency, Dial 112.
01/06/2026
की बड़ी कार्रवाई !
(उड़ीसा) बैंक लूटकांड में शामिल 02 अपराधकर्मी लूटे गए आभूषण के साथ गिरफ्तार...
दिनांक 19.01.2026 को उड़ीसा के कोइंझर जिला के बरबिल थानान्तर्गत बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में हुए लुटकांड के मुख्य अभियुक्त लड्डू पटेल उर्फ रौशन को दिनांक 10.05.26 को सूरत से गिरफ्तार किया गया था। उक्त गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर दिनांक 01.06.2026 को बिहार STF, औरंगाबाद जिला पुलिस एवं उड़ीसा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लुटकांड में शामिल अपराधकर्मी 1. अखिलेश राय एवं 2. जीतेन्द्र कुमार दोनों थाना दाउदनगर जिला औरंगाबाद को छापामारी कर लूट के स्वर्ण एवं चांदी के आभूषण के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामदगीः-
1. स्वर्ण आभूषण-237.30 ग्राम
2. चांदी के आभूषण-4.066 कि०ग्रा०
3. चारपहिया वाहन - 01
Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Aurangabad police -Bihar
01/06/2026
हत्या के मामले में दोषी पाए गए आरोपी को आजीवन कारावास एवं जुर्माना...
माननीय न्यायालय, सीतामढ़ी द्वारा सीतामढ़ी थाना कांड सं० - 318/19 धारा-302 भा०द०वि० में आरोपित अभियुक्त पिन्टु राय उर्फ पिन्टु कुमार यादव को धारा-302 भा०द०वि० के तहत आजीवन कारावास एवं 50 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई। जुर्माना की राशि नहीं देने पर 05 माह का अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई गई।
Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Sitamarhi Police
01/06/2026
सक्रिय पुलिसिंग के तहत की कार्रवाई !
रेल जिला पटना अन्तर्गत पटना जं० रेलवे स्टेशन पर GRP के द्वारा चेकिंग / छापेमारी के दौरान चोरी का 05 मोबाइल के साथ 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar SP Rail Patna
बिहार के हर जिले में पुलिस की पहल ‘जन सुनवाई कार्यक्रम’—अब समस्याओं पर नहीं, समाधान पर सीधा फोकस; जनता की आवाज़ को मिल रहा त्वरित न्याय।
Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Saran Police Patna Police
01/06/2026
मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो बिहार (P&SNCB) के विशेष अभियान दल को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बिहार में चंडीगढ़ से विदेशी शराब का परिवहन किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर सारण जिला के मकेर थाना की पुलिस टीम एवं मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 01/06/2026 को एक 06 चक्का DCM ट्रक से 6242.6 लीटर विदेशी शराब को बरामद एवं जप्त किया गया तथा मौके से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अग्रतर कार्यवाही की जा रही है।
Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Saran Police
01/06/2026
अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध की कारवाई - 22 ग्राम हेरोइन (कोटा) के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार !
दिनांक 31.05.2026 को बिहार STF की विशेष टीम की आसूचना के आधार पर सिलचर (असम) पुलिस के द्वारा छापामारी कर 02 तस्कर 1. रामसागर राय एवं 2. लोरिक महतो को 22 ग्राम हेरोइन (बाजार मूल्य - 4.5 लाख लगभग) एवं 02 मोबाइल के साथ किया गया गिरफ्तार।
उल्लेखनीय है कि उपरोक्त गिरफ्तार दोनों तस्कर काफी दिनों से मादक पदार्थ के तस्करी में संलिप्त थे। इसका नेटवर्क बिहार, असम, सहित कई राज्यों में फैला हुआ है |
गिरफ्तार तस्कर रामसागर राय पूर्व में भी एन०डी०पी०एस० एक्ट में जेल जा चुका है।
Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
01/06/2026
मादक पदार्थ के विरुद्ध की कार्रवाई !
56.130 ग्राम के साथ 04 तस्कर गिरफ्तार...
दिनांक 31.05.2026 को सिवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री की सूचना पर पुलिस ने त्वरित छापामारी कर 56.130 ग्राम स्मैक एवं ₹3,380 नगद के साथ 04 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
01/06/2026
#ऑपरेशन_मुस्कान के तहत भोजपुर पुलिस द्वारा चोरी/गुम हुए 90 मोबाइल फोन जिसकी कीमत करीब 18 लाख रुपए को बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपा गया।
द्वारा संचालित ऑपरेशन मुस्कान लौटा रही है लोगों की मुस्कान।
Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar BhojpurPolice
01/06/2026
के द्वारा नवगछिया जिले का वांछित अपराधकर्मी सन्नी कुमार एवं दीपक कुमार गिरफ्तार !
बिहार STF एवं नवगछिया जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दिनांक 31.05.2026 को नवगछिया जिले के भवानीपुर थाना के कांड में वांछित 02 अपराधकर्मी 1. सन्नी कुमार एवं 2. दीपक कुमार को भवानीपुर थाना क्षेत्र से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 28.05.2026 को भवानीपुर थानान्तर्गत बलहा बाजार में कुछ अपराधकर्मियों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें उपरोक्त दोनों अपराधकर्मी शामिल थें।
अपराधी दीपक कुमार के विरूद्ध नवगछिया, बांका एवं भागलपुर जिला में लूट एवं आर्म्स एक्ट से सम्बंधित कुल 06 कांड पूर्व से दर्ज है।
Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Website
Address
Sardar Patel Bhawan
Patna
800024
