निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना Vigilance Investigation Bureau

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना  Vigilance Investigation Bureau

Share

This is official Page of Vigilance Investigation Bureau, Govt of Bihar

Photos from निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना  Vigilance Investigation Bureau's post 02/06/2026

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो बिहार में में होमियोपैथिक का आयोजन।






#बिहार



#भ्रष्टाचार_मुक्त_बिहार
#भ्रष्टाचार

Photos from निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना  Vigilance Investigation Bureau's post 02/06/2026

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध की गयी कार्रवाई में कल बांका जिला एवं पूर्णियां जिला में मिली थी दो-दो सफलताएं एवं पुनःआज बांका जिला में मिली सफलता।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा आज दिनांक 02.06.2026
को निगरानी थाना कांड सं0-066/26, दिनांक 01.06.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त- श्री
आदित्य कुमार, सर्वे अमीन, अंचल कार्यालय चांदन, जिला- बांका को 8,500/- (आठ हजार
पांच सौ) रूपये रिश्वत लेते हुए थाना- चांदन, जिला- बांका स्थित इनके किराये के आवास से
गिरफ्तार किया गया है।
परिवादी श्री दिनेश मंडल, पिता- नंदकिशोर साह, सा0- दिग्घीवारी, पोस्ट- पिड़रा,
थाना- चांदन, जिला- बांका द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के कार्यालय में
शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी (जो सर्वे अमीन है) के द्वारा इनके जमीन के सर्वे
करने के समय आये सर्वे अमीन आदित्य कुमार द्वारा रूपये की मांग की गई थी, रूपये नहीं
देने पर उक्त जमीन के कागजात/पर्चा में नाम, जाति, चैहदी, रकवा एवं खेसरा में जान
बुझकर त्रुटि अंकित कर दिया गया है। इन अशुद्धियों को सुधारने के एवज् में रिश्वत की माँग की जा रही है।
ब्यूरो द्वारा प्राप्त षिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम मंे
आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के
पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकत्र्ता श्री मो0 वसिम फिरोज, पुलिस उपाधीक्षक,
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।
धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त- श्री आदित्य कुमार, सर्वे
अमीन, अंचल कार्यालय चांदन, जिला- बांका को 8,500/- (आठ हजार पांच सौ) रूपये
रिश्वत लेते हुए थाना- चांदन, जिला- बांका स्थित इनके किराये के आवास से गिरफ्तार किया
गया है। अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, भागलपुर में उपस्थापित किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।






#बिहार



#भ्रष्टाचार_मुक्त_बिहार
#भ्रष्टाचार

Photos from निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना  Vigilance Investigation Bureau's post 01/06/2026

श्री विजेन्द्र कुमार, सहायक विद्युत अभियंता, साउथ बिहार पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड, रजौन, जिला- बांका 20,000/- रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा आज दिनांक 01.06.2026 को निगरानी थाना कांड सं0-064/26, दिनांक 27.05.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त- श्री विजेन्द्र कुमार, सहायक विद्युत अभियंता, साउथ बिहार पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड, रजौन, जिला- बांका को 20,000/- (बीस हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए बिजली आॅफिस, रजौन, जिला- बांका स्थित इनके कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार किया गया है। परिवादी श्री मनोज कुमार यादव, पिता- अनुपलाल यादव, सा0- घसिया धोरैया, थाना- धोरैया, जिला- बांका द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी (जो एस0डी0ओ0 है) के द्वारा इनके घर स्थित किराना के दुकान में वाणिज्यिक कनेक्शन न होने के कारण लगे जुर्माने को मैनेज करने के एवज् में रिश्वत की माँग की जा रही है।
ब्यूरो द्वारा प्राप्त षिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम मंे आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकत्र्ता श्री सत्येन्द्र राम, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया। धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त- श्री विजेन्द्र कुमार, सहायक विद्युत अभियंता, साउथ बिहार पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड, रजौन, जिला- बांका को 20,000/- (बीस हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए बिजली आॅफिस, रजौन, जिला- बांका स्थित इनके कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, भागलपुर में उपस्थापित किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।
2. श्री रूपक कुमार, राजस्व कर्मचारी, बेलारिकागंज हल्का, अंचल- के0नगर, जिला- पूर्णियाॅं 10,000/- रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार।

एक दूसरी कार्रवाई में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा आज दिनांक 01.06.2026 को निगरानी थाना कांड सं0-065/26, दिनांक 29.05.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त- श्री रूपक कुमार, राजस्व कर्मचारी, बेलारिकागंज हल्का, अंचल- के0नगर, जिला- पूर्णियाॅं को 10,000/- (दस हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए के0नगर अंचल, थाना- के0नगर, जिला- पूर्णियाॅं स्थित अभिलेखीय भवन से गिरफ्तार किया गया है। परिवादी श्री उमेश कुमार महतो, पिता- स्व0 बोध नारायण महतो, सा0- उदय नगर, वार्ड नं0-10, थाना- श्रीनगर, जिला- पूर्णियाॅं द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी (जो राजस्व कर्मचारी है) के द्वारा इनके आवासीय जमीन को दाखिल-खारिज करने के एवज् में रिश्वत की माँग की जा रही है। ब्यूरो द्वारा प्राप्त षिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम मंे आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकत्र्ता श्री राजेन्द्र प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया। धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त- श्री रूपक कुमार, राजस्व कर्मचारी, बेलारिकागंज हल्का, अंचल- के0नगर, जिला- पूर्णियाॅं को 10,000/- (दस हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए के0नगर अंचल, थाना- के0नगर, जिला- पूर्णियाॅं स्थित अभिलेखीय भवन से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, भागलपुर में उपस्थापित किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।






#बिहार



#भ्रष्टाचार_मुक्त_बिहार
#भ्रष्टाचार

Photos from निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना  Vigilance Investigation Bureau's post 29/05/2026

श्री संजय कुमार, लिपिक, जिला परिवहन कार्यालय, बेगुसराय एवं श्री शिवानंद झा, दलाल, बेगुसराय को 6,000/- रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा आज दिनांक 29.05.2026 को निगरानी थाना कांड सं0-063/26, दिनांक 27.05.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त- (1) श्री संजय कुमार, लिपिक, जिला परिवहन कार्यालय, बेगूसराय, जिला- बेगूसराय एवं (2) शिवानंद झा, दलाल, जिला परिवहन कार्यालय, बेगूसराय, जिला- बेगूसराय को 6,000/- (छः हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए श्री संजय कुमार, लिपिक को जिला परिवहन कार्यालय, बेगुसराय के इनके कार्यालय कक्ष से तथा श्री शिवानंद झा, दलाल को व्यवहार न्यायालय, बेगुसराय के दक्षिणी गेट के सामने स्थित रोड से गिरफ्तार किया गया है। परिवादी श्री सत्यम कुमार, पिता- श्री राम पुनीत महतो, ग्राम$पोस्ट- सकरौली, थाना-चेरिया वरियारपुर, जिला- बेगूसराय द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी (जो लिपिक है) के द्वारा वाहन के हस्तानांतरण कराने के एवज मंे रिश्वत की माँग की जा रही है। ब्यूरो द्वारा प्राप्त षिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम मंे आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकत्र्ता श्री रंजीत कुमार निराला, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया। धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त- (1) श्री संजय कुमार, लिपिक, जिला परिवहन कार्यालय, बेगूसराय, जिला- बेगूसराय एवं (2) शिवानंद झा, दलाल, जिला परिवहन कार्यालय, बेगूसराय, जिला- बेगूसराय को गिरफ्तार किया गया है। 6,000/- (छः हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए श्री शिवानंद झा, दलाल को व्यवहार न्यायालय, बेगुसराय के दक्षिणी गेट के सामने स्थित रोड से गिरफ्तार किया गया है एवं श्री संजय कुमार, लिपिक को जिला परिवहन कार्यालय, बेगुसराय के इनके कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों से पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, भागलपुर में उपस्थापित किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।






#बिहार



#भ्रष्टाचार_मुक्त_बिहार
#भ्रष्टाचार

27/05/2026
27/05/2026







#बिहार



#भ्रष्टाचार_मुक्त_बिहार
#भ्रष्टाचार

26/05/2026

ब्यूरो द्वारा निगरानी थाना के कांडों में फरार अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है। इस क्रम में प्रत्यानुपातिक धर्नाजन से संबंधित कांड निगरानी थाना कांड सं0-053/19 के अभियुक्त- (1) श्री अरविन्द कुमार, पे0- स्व0 सुरेन्द्र कुमार एवं (2) श्रीमती रेणु कुमारी, पति- श्री अरविन्द कुमार, दोनों फ्लैट नं0-308, हरिचरण रेसीडेंसी, नन्दपुरी काॅलोनी, अम्बेदकर रोड, थाना- राजीवनगर, जिला- पटना के विरूद्ध माननीय विशेष न्यायालय निगरानी पटना के द्वारा इश्तिहार दिनांक 02.03.2026 को निर्गत किया गया था। अभियुक्तों के विरूद्ध निगरानी थाना, पटना के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रीमती रेणु कुमारी, पति- श्री अरविन्द कुमार को दिनांक 22.05.2026 एवं अभियुक्त- श्री अरविन्द कुमार, पे0- स्व0 सुरेन्द्र कुमार, फ्लैट नं0-308, हरिचरण रेसीडेंसी, नन्दपुरी काॅलोनी, अम्बेदकर रोड, थाना- राजीवनगर, जिला- पटना को दिनांक 23.05.2026 को माननीय विशेष न्यायाधीश निगरानी पटना के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।






#बिहार



#भ्रष्टाचार_मुक्त_बिहार
#भ्रष्टाचार

Photos from निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना  Vigilance Investigation Bureau's post 25/05/2026

भ्रष्टाचार के विरूद्ध निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई में सफलता।
श्री पुुष्कर कुमार द्विवेदी, लिपिक, सहायक नियंत्रक माप-तौल कार्यालय, बेगूसराय,
जिला- बेगूसराय 5,000/- (बेगूसराय) रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा आज दिनांक 25.05.2026 को
निगरानी थाना कांड सं0-062/26, दिनांक 22.05.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त- श्री पुुष्कर कुमार द्विवेदी, लिपिक, सहायक नियंत्रक माप-तौल कार्यालय, बेगूसराय, जिला- बेगूसराय को 5,000/- (पाॅच हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए सहायक नियंत्रक माप-तौल कार्यालय, बेगूसराय के इनके कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार किया गया है।
परिवादी श्री उमेश साह, पिता- श्री देवनारायण साह, सा0- हेमरा, थाना- मुफस्सिल,
जिला- बेगूसराय द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी (जो लिपिक है) के द्वारा दुकान के लाईसेंस का माप-तौल विभाग से
नवीनीकरण करने के एवज् मंे रिश्वत की माँग की जा रही है।
ब्यूरो द्वारा प्राप्त षिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम मंे आरोपी
द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात्
उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकत्र्ता श्री पवन कुमार-प्प्, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।
धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त- श्री पुुष्कर कुमार द्विवेदी,
लिपिक, सहायक नियंत्रक माप-तौल कार्यालय, बेगूसराय, जिला- बेगूसराय को 5,000/- (पाॅच
हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए सहायक नियंत्रक माप-तौल कार्यालय, बेगूसराय के इनके कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, भागलपुर में उपस्थापित किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।






#बिहार



#भ्रष्टाचार_मुक्त_बिहार
#भ्रष्टाचार

Photos from निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना  Vigilance Investigation Bureau's post 22/05/2026

भ्रष्टाचार के विरूद्ध निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई में सफलता।
(1) निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा आज दिनांक 22.05.2026 को निगरानी थाना कांड सं0-061/26, दिनांक 21.05.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त- श्री आकाश कुमार रौनियार, अंचलाधिकारी, सासाराम अंचल, जिला- रोहतास एवं श्री सोनू कुमार, निजी घरेलू सहायक को 3,00,000/- (तीन लाख) रूपये रिश्वत लेते हुए बेदा, मोरसराय, सासाराम, जिला- रोहतास स्थित उनके निजी आवास से गिरफ्तार किया गया है।
परिवादी श्री राकेश कुमार, पिता- स्व0 कमला प्रसाद सिंह, सा0$पो0$थाना- दिनारा, जिला- रोहतास, सम्प्रति राजस्व कर्मचारी, सासाराम अंचल, जिला- रोहतास द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी (जो अंचलाधिकारी है) के द्वारा प्रत्येक दाखिल-खारिज में 50,000/- रु0 एवं दाखिल-खारिज वाद सं0-4499/2025-26 में परिवादी श्री अशोक प्रसाद से 8,00,000/- रु0 रिश्वत के रूप में मांग कर देने के लिए बाध्य किया जा रहा है।
ब्यूरो द्वारा प्राप्त षिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम मंे आरोपी द्वारा प्रथम किस्त के रूप में 3,00,000/- रु0 रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकत्र्ता श्री आसिफ इकबाल मेहदी, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के अनुरोध पर श्री पवन कुमार-प्, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।
धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त- श्री आकाश कुमार रौनियार, अंचलाधिकारी, सासाराम अंचल, जिला- रोहतास एवं श्री सोनू कुमार, निजी घरेलू सहायक को 3,00,000/- (तीन लाख) रूपये रिश्वत लेते हुए बेदा, मोरसराय, सासाराम, जिला- रोहतास स्थित उनके निजी आवास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में उपस्थापित किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।

(2) एक दूसरी कार्रवाई में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा आज दिनांक 22.05.26 को निगरानी थाना कांड सं0-060/26, दिनांक 21.05.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त- श्री सतीश कुमार, लिपिक, सिविल सर्जन कार्यालय, सदर अस्पताल, सासाराम, जिला- रोहतास को 20,000/- (बीस हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए सदर अस्पताल, सासाराम, जिला- रोहतास स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सामने शिव मंदिर के पास सड़क के किनारे से गिरफ्तार किया गया है।
परिवादिनी श्रीमती सुनीता कुमारी, पति- शैलेश कुमार चैधरी, सा0- मौलाबाग, आरा, जिला- भोजपुर, सम्प्रति प्रखण्ड लेखा प्रबंधक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, संझौली, जिला- रोहतास द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी (जो लिपिक है) के द्वारा इनके स्थानांतरण को रोकने हेतु सिविल सर्जन, रोहतास को रुपये देने के लिए रिश्वत की माँग की जा रही है।
ब्यूरो द्वारा प्राप्त षिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम मंे आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकत्र्ता श्री विकाश कुमार श्रीवास्तव, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।
धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त- श्री सतीश कुमार, लिपिक, सिविल सर्जन कार्यालय, सदर अस्पताल, सासाराम, जिला- रोहतास को 20,000/- (बीस हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए सदर अस्पताल, सासाराम, जिला- रोहतास स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सामने शिव मंदिर के पास सड़क के किनारे से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में उपस्थापित किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।
एक ही जिला में एक ही दिन दो कार्रवाई दोनो सफल हुई। महानिदेशक महोदय ने निगरानी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।






#बिहार



#भ्रष्टाचार_मुक्त_बिहार
#भ्रष्टाचार

Want your business to be the top-listed Government Service in Patna?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


6 Circular Road
Patna
800001