30/05/2026
दिनांक 23-05-2026 को क्षय रोग (टीबी) जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें टीबी की रोकथाम, प्रारम्भिक पहचान, उपचार के पालन एवं जनस्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। व्याख्यान के दौरान टीबी के संक्रमण के तरीके, सामान्य लक्षण, बचाव के उपाय, समय पर जांच का महत्व तथा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के अंतर्गत उपलब्ध निःशुल्क जांच एवं उपचार सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच एक जानकारी पत्रक भी वितरित किया गया, जिसमें टीबी के लक्षण, बचाव, सरकारी निःशुल्क उपचार सुविधाओं तथा राष्ट्रीय टीबी हेल्पलाइन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल थी।
इसके अतिरिक्त, टीबी जागरूकता से संबंधित एक वीडियो भी प्रदर्शित किया गया, जिससे उपस्थित लोगों को रोग के प्रति बेहतर समझ एवं जागरूकता प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम में टीबी से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों एवं भेदभाव को समाप्त करने तथा सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
#टीबी #क्षयरोग
19/05/2026
A public lecture on Antimicrobial Resistance (AMR) was delivered by Dr. Chandramani Yadav, Investigator (Statistician) on 18-05-2026 for the patients and staff of Regional Research Institute of Unani Medicine (RRIUM), Patna. During the lecture, Dr. Yadav highlighted the growing threat of antimicrobial resistance, the importance of rational use of antibiotics, and the need for maintaining hygiene and infection prevention practices. The session aimed to create awareness among patients and healthcare staff regarding the responsible use of antimicrobial agents and measures to prevent the spread of resistant infections.
16/05/2026
आज दिनांक 16-05-2026 को क्षय रोग (टीबी) जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. मंगल सिंह, सहायक अनुसंधान अधिकारी (बायोकैमिस्ट्री) द्वारा टीबी की रोकथाम, प्रारम्भिक पहचान, उपचार के पालन एवं जनस्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मोहम्मद फ़ाज़िल, अनुसंधान अधिकारी (यूनानी), एसएल-4 एवं संस्थान प्रमुख द्वारा की गई।
व्याख्यान के दौरान टीबी के संक्रमण के तरीके, सामान्य लक्षण, बचाव के उपाय, समय पर जांच का महत्व तथा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के अंतर्गत उपलब्ध निःशुल्क जांच एवं उपचार सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच एक जानकारी पत्रक भी वितरित किया गया, जिसमें टीबी के लक्षण, बचाव, सरकारी निःशुल्क उपचार सुविधाओं तथा राष्ट्रीय टीबी हेल्पलाइन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल थी।
इसके अतिरिक्त, टीबी जागरूकता से संबंधित एक वीडियो भी प्रदर्शित किया गया, जिससे उपस्थित लोगों को रोग के प्रति बेहतर समझ एवं जागरूकता प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम में टीबी से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों एवं भेदभाव को समाप्त करने तथा सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
#टीबी #क्षयरोग
15/05/2026
Today, on 15-05-2026, a quality-focused training session titled “Document Control & SOP Management” was organized at Regional Research Institute of Unani Medicine, Patna for the Biochemistry and Pathology Laboratories in line with laboratory quality requirements and continual improvement standards.
The session focused on controlled documentation practices and SOP revision systems. Pre- and post-training evaluations were also conducted to assess the effectiveness of the training. Personnel from both the Biochemistry and Pathology Laboratories actively participated in the programme.
13/05/2026
A Journal Club presentation was delivered by Dr. Asiya Rashid, Research Associate (Unani), on 13 May 2026 before the technical staff of Regional Research Institute of Unani Medicine (RRIUM), Patna, including BUMS interns from Govt. Tibbi College, Patna.
During the session, Dr. Asiya Rashid presented a critical analysis of a clinical research paper on Efficacy and Safety of Polyherbal Unani Formulation in Leucorrhoea, highlighting important aspects related to study design, clinical outcomes, efficacy, and safety of the formulation.
The session was presided over by Dr. Mohammad Fazil, Research Officer (Unani) SL-4 and Head of the Institute. The presentation facilitated academic discussion, critical appraisal, and knowledge exchange among the participants.
11/05/2026
दिनांक. 11.05.2026 को क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (RRIUM), पटना के ओ.पी.डी हॉल में फार्माकोविजिलेंस पर एक परिचयात्मक सत्र आयोजित किया गया । इस सत्र का उद्देश्य स्वास्थ्य पेशेवरों एवं कर्मचारियों को औषधि सुरक्षा निगरानी के महत्व तथा प्रतिकूल औषधि प्रतिक्रियाओं (ADR) की व्यवस्थित रिपोर्टिंग की आवश्यकता के प्रति संवेदनशील बनाना था ।
कार्यक्रम का अध्यक्षता डॉ. अब्दुर रशीद, अनुसंधान अधिकारी प्रभारी, के संबोधन से हुआ । उन्होंने औषधियों के सुरक्षित एवं तर्कसंगत उपयोग सुनिश्चित करने में फार्माकोविजिलेंस की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ADR की निगरानी एवं रिपोर्टिंग रोगी सुरक्षा का एक अनिवार्य घटक है और उपचार परिणामों में सुधार में महत्वपूर्ण योगदान देता है । उन्होंने यह भी बल दिया कि स्वास्थ्य पेशेवरों एवं कर्मचारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है कि वे सतर्कता एवं समयबद्ध रिपोर्टिंग के माध्यम से फार्माकोविजिलेंस प्रणाली को सुदृढ़ करें।
तकनीकी सत्र डॉ. ज़िक्ऱा तहसीन ए, अनुसंधान अधिकारी (यूनानी), वैज्ञानिक-I द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने फार्माकोविजिलेंस कार्यक्रमों के उद्देश्यों एवं महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। सत्र में निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया:
* ADR की रिपोर्टिंग एवं निगरानी का महत्व
* औषधि से संबंधित दुष्प्रभावों की पहचान एवं प्रबंधन
* फार्माकोविजिलेंस प्रणाली को सुदृढ़ करने में स्वास्थ्य पेशेवरों की भूमिका
* सुरक्षित एवं निगरानीयुक्त उपचार के माध्यम से रोगी सुरक्षा को बढ़ावा देना
* नियमित नैदानिक अभ्यास में फार्माकोविजिलेंस का समावेशन
उन्होंने यह भी बल दिया कि बेहतर स्वास्थ्य सेवा गुणवत्ता एवं रोगी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फार्माकोविजिलेंस को दैनिक स्वास्थ्य सेवाओं में शामिल करना आवश्यक है ।
इस कार्यक्रम में सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं संविदा कर्मियों ने भाग लिया। फार्माकोविजिलेंस जागरूकता सामग्री, जैसे पोस्टर एवं ADR रिपोर्टिंग तथा औषधि सुरक्षा से संबंधित सूचना सामग्री, संस्थान परिसर में प्रदर्शित की गई ताकि जागरूकता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके ।
10/05/2026
To our very first healer, whose touch is the oldest tradition and whose love is the purest medicine. we celebrate every mother who nurtures life with strength, compassion, and wellness.
Happy Mother’s Day
10/05/2026
इस गर्मी, बच्चों का रखें खास ध्यान ☀️👶
चमकी (AES) से बचाव के लिए आसान उपाय अपनाएं—
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार
Samrat Choudhary
10/05/2026
टेलीमानस — आपकी मानसिक सेहत का साथी
डिप्रेशन के लक्षणों को पहचानें। 📞 तुरंत डायल करें 14416 — टेलीमानस से पाएं मदद
या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र/जिला अस्पताल में परामर्श लें
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार
Samrat Choudhary