Bihar 'the heart of India'

Bihar 'the heart of India'

Share

Bihar
Indian state
Bihar is a state in northern India. It is the 12th largest state in terms of geographical size at 38,202 sq mi and 3rd largest by population.

Area: 94,163 km²

16/02/2019

15 फरवरी की सुबह श्री कीर्ति आज़ाद जी की मुलाकात कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी से हुई। उसमें तय किया गया कि अब उनका कांग्रेस में शामिल होना 18 तारीख तक के लिए स्थगित किया जाये। पुलवामा में हुए आतंकी घटना के बाद 3 दिनों तक शोक मनाने की बात की गई। पुनः इस कार्यक्रम को दिल्ली में 18 तारीख को दोपहर 1:00 बजे 24 अकबर रोड में रखा गया है। 19 तारीख को दरभंगा आगमन होगा फिर शोभन से होते हुए एकमी घाट, हनुमान नगर 12:00 बजे पहुंचेंगे वहां से मोटर साइकिल यात्रा कांग्रेस दफ्तर तक के लिए की जाएगी।

Photos 06/10/2013
04/10/2013

5 राज्यों में चुनावों का ऐलान, 8 दिसंबर को आएगा परिणाम
चुनाव आयोग ने पांच राज्यों की विधानसभा के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में जबकि एमपी, राजस्थान, मिजोरम और दिल्ली में एक चरण में चुनाव होंगे। सभी राज्यों के चुनावी नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। पहली बार चुनाव में ईवीएम मशीन में ‘इनमें से कोई नहीं’ का विकल्प मिलेगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त वी एस संपत ने बताया कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होगा। यहां पहले चरण के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 18 अक्टूबर को जारी होगा। 25 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे और 11 नवंबर को पहले चरण के लिए वोटिंग होगी। दूसरे चरण के लिए नोटिफिकेशन 25 अक्टूबर को जारी होगा जबकि 19 नवंबर को मतदान होगा।

दिल्ली और मिजोरम में एक साथ चुनाव होंगे। दोनों राज्यों में 9 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी होगा जबकि वोटिंग होगी 4 दिसंबर को। मध्यप्रदेश में नोटिफिकेशन एक नवंबर को जारी होगा जबकि 25 नवंबर को यहां वोटिंग होगी। राजस्थान में नोटिफिकेशन 5 नवंबर को जारी होगा जबकि एक दिसंबर को यहां वोटिंग होगी। पांचों राज्यों में मतगणना 8 दिसंबर को होगी।

04/10/2013

जेल में राजनीति पढ़ाएंगे लालू, रोज कमाएंगे 25 रुपये

चारा घोटाले में 5 साल की सजा पाए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अब जेल में पाठशाला लगाकर कैदियों को राजनीति शास्‍त्र पढ़ाएंगे.

जेल अधिकारियों ने लालू को दूसरे कैदियों को पढ़ाने की जिम्‍मेदारी सौंपी है. इस काम के बदले उन्‍हें रोज 25 रुपये दिए जाएंगे. जेल मैनुअल के मुताबिक प्रत्‍येक कैदी को जेल में काम करना पड़ता है. आपको बता दें कि रेल मंत्री रहते हुए लालू ने बिजनेस के बड़े-बड़े संस्‍थानों के छात्रों को मैनेजमेंट के गुर सिखाए थे.

30 सितंबर को चारा घोटाले में दोषी करार दिए गए लालू को गुरुवार को सजा सुनाई गई. सीबीआई कोर्ट ने बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्रियों लालू प्रसाद यादव और जगन्नाथ मिश्र समेत चारा घोटाले के दोषियों को सजा सुनाई थी. कोर्ट ने 5 साल की सश्रम सजा के साथ लालू पर 25 लाख रुपये जुर्माना भरने के लिए भी कहा. जगन्‍नाथ मिश्र और जेडीयू सांसद जगदीश शर्मा को चार साल की सजा दी गई.

अब सीबीआई चारा घोटाले के एक केस में लालू को हुई सजा के कागजात लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार को सौंपेगी, जिसके बाद संसद सदस्यता खत्म करने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी.

03/10/2013

चारा घोटाले में लालू को पांच साल की कैद
चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को पांच साल कैद और 25 लाख जुर्माने की सजा सुनाई गई। रांची की विशेष सीबीआई अदालत ने उनके साथ नरमी बरतने की तमाम अपीलों को ठुकरा दिया। इसी के साथ अदालत ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र को भी चार साल कैद की सजा सुनाई। उधर, आरजेडी ने आरोप लगाया है कि लालू यादव के खिलाफ राजनीतिक साजिश हुई है। फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और कभी सामाजिक न्याय आंदोलन के नायक बनकर उभरे लालू यादव के राजनीतिक भविष्य पर गुरुवार को बड़ा ग्रहण लग गया। चारा घोटाला मामले में दोषी ठहराए जा चुके लालू यादव को रांची की विशेष सीबीआई अदालत ने पांच साल की कैद और 25 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

17 साल तक मुकदमे के बाद अदालत ने 30 सितंबर को लालू यादव को धारा 120 बी यानी आपराधिक साजिश रचने, धारा 420 यानी धोखाधड़ी करने, धारा 467 यानी पैसों का फर्जीवाड़ा करने, धारा 468 यानी धोखाधड़ी के इरादे से फर्जीवाड़ा करने, धारा 477 ए यानी फर्जीवाड़े का सबूत मिटाने और भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 13 (1डी) और 13(2) के तहत दोषी ठहराया गया।

सजा सुनाए जाने से पहले अदालत में दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें दीं। सीबीआई ने लालू के लिए सात साल की अधिकतम सजा की मांग की। सीबीआई ने कहा कि ये सामान्य मामला नहीं है। लालू यादव तमाम प्रतिष्ठित पदों पर रहे हैं। ऐसे व्यक्ति से उम्मीद नहीं की जाती कि वो ऐसे मामले में शामिल होगा। इस केस में असामान्य देरी हुई। जनता का व्यवस्था पर भरोसा बढ़े, इसके लिए सख्त सजा जरूरी है।

लालू के वकील ने इसका सख्त विरोध किया। वकील ने दलील दी कि लालू यादव की उम्र 67 साल है और वे कई गंभीर बीमारियों की गिरफ्त में हैं। रेल मंत्री के रूप में उन्होंने शानदार काम किया और रेलवे को फायदे में लाए। जांच में उन्होंने सहयोग किया। 41 एफआईआर उनके आदेश पर ही दर्ज हुई थीं। लालू यादव ने जांच के दौरान सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराए इसलिए उनके साथ नरमी बरती जानी चाहिए।

जाहिर है, अदालत पर बचाव पक्ष की अपील का कोई असर नहीं पड़ा। इसी के साथ अदालत ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र को भी चार साल की कैद और दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। साथ ही जेडीयू सांसद जगदीश शर्मा को भी चार साल की कैद और पांच लाख जुर्माने की सजा सुनाई गई। सजा सुनने के लिए लालू अदालत में मौजूद नहीं थे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये दोषियों को ये सजा सुनाई गई जैसा कि तय हुआ था। लेकिन लालू की पार्टी यानी राष्ट्रीय जनता दल का मानना है कि वे पूरी तरह निर्दोष हैं। उन्हें बीजेपी और जेडीयू के षड़यंत्र का शिकार होना पड़ा है।

उधर, बीजेपी ने इस फैसले का स्वागत किया है। बाहरहाल, आरजेडी ने साफ किया है कि अदालती लड़ाई थमी नहीं है। जल्द ही ऊपरी अदालत में लालू की सजा के खिलाफ अपील की जाएगी। लालू को सजा मिलते ही उनकी संसद की सदस्यता समाप्त हो गई है। अब वे अगले छह साल तक चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे। यानी न तो वो इस लोकसभा चुनाव और न ही अगले लोकसभा चुनाव में और न ही आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में खड़े हो पाएंगे।

क्या है मामला?

पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद और आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव अब कैदी नंबर 3312 बन चुके हैं। लालू यादव को चारा घोटाले के एक मामले में सहयोगी होने का दोषी पाया गया। इस मामले में लालू, पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा औऱ जेडीयू सांसद जगदीश शर्मा समेत 38 लोग दोषी हैं। चारा घोटाले का ये मामला चाईबासा ट्रेजरी से जुड़ा है। इसमें कागजों पर पशुओं के लिए फर्जी चारा दिखाकर 37 करोड़ 68 लाख रुपए अवैध रुप से निकाले गए थे। इसमें पशुपालन विभाग के अधिकारी, सप्लायर, आईएएस अफसर समेत कई राजनेताओं के नाम भी सामने आए। लालू यादव पर अन्य धाराओं सहित पूरे षडयंत्र में शामिल होने, फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार का मामला साबित हुआ है।

Want your business to be the top-listed Government Service in Patna?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Patna