जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में एक सकारात्मक पहल ✅
पटना नगर निगम के पहले सहयोग शिविर में कुल 282 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 58 मामलों का ऑन द स्पॉट निपटान किया गया।
आपकी समस्या, हमारा समाधान।
पटना नगर निगम सदैव आपकी सेवा में तत्पर।
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
City of Patna - PMC
Official Page of Patna Municipal Corporation
21/05/2026
बांकीपुर अंचल अंतर्गत गोलंबर सैदपुर, साइंस सिटी के समीप स्थित सामुदायिक शौचालय में पटना नगर निगम की स्वच्छांगिनी टीम द्वारा साफ-सफाई कार्य संपन्न कराया गया। नागरिकों को स्वच्छ एवं बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु पटना नगर निगम निरंतर कार्यरत है।
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Swachh Bharat Mission - Urban Swachh Bharat Mission Urban 2.0 - Bihar
20/05/2026
आपका एक Feedback बनाएगा पटना को नंबर 1!
स्वच्छ, सुंदर और बेहतर पटना के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाइए।
बस QR Scan करें और अपना बहुमूल्य सुझाव दें।
आपकी राय ही पटना की नई पहचान बनेगी।
-26
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Swachh Bharat Mission, India Swachh Bharat Mission - Urban Swachh Bharat Mission Urban 2.0 - Bihar
19/05/2026
🧹 स्वच्छता की ओर एक और सार्थक पहल
अजीमाबाद अंचल अंतर्गत गाय घाट स्थित सामुदायिक शौचालय की साफ-सफाई कार्य पटना नगर निगम की स्वच्छांगिनी कर्मियों द्वारा संपन्न कराया गया। नागरिकों को स्वच्छ एवं बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निगम निरंतर कार्यरत है।
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Swachh Bharat Mission - Urban Swachh Bharat Mission Urban 2.0 - Bihar
19/05/2026
🚧 पटना को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने में आपका सहयोग जरूरी है! 🌿
पटना में वायु प्रदूषण का एक बड़ा कारण निर्माण एवं विध्वंस (C&D) अपशिष्ट (मलबा) का गलत निपटान है। आइए, जिम्मेदार नागरिक बनें और मलबे का सही प्रबंधन करें।
✅ मलबा केवल निर्धारित C&D सेकेंडरी पॉइंट पर ही डालें।
✅ नगर निगम के माध्यम से नाममात्र शुल्क पर मलबा उठाव की सुविधा उपलब्ध है।
✅ मलबा हटवाने हेतु टोल-फ्री नंबर 155304 पर संपर्क करें।
✅ अधिक जानकारी के लिए WhatsApp Chatbot 9264447449 पर संपर्क करें।
⚠️ याद रखें: अवैध रूप से मलबा फेंकने पर ₹1500 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
📍 नजदीकी C&D सेकेंडरी पॉइंट की जानकारी के लिए पोस्ट में दिए गए QR Code को स्कैन करें।
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Swachh Bharat Mission - Urban Swachh Bharat Mission Urban 2.0 - Bihar
18/05/2026
सेवा-संवाद-समाधान
बिहार सरकार की जन कल्याणकारी पहल “सबका सम्मान-जीवन आसान” के तहत सोमवार को नगर आयुक्त श्री यशपाल मीणा ने अपने कार्यालय कक्ष में आमजनों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।
जनसुनवाई के दौरान लगभग 30 लोगों ने स्थापना, राजस्व, नाली, गली, अतिक्रमण समेत विभिन्न समस्याओं से नगर आयुक्त को अवगत कराया। नगर आयुक्त ने प्रत्येक मामले की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित एवं ससमय कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
16/05/2026
🦟 डेंगू नियंत्रण एवं जन-जागरूकता हेतु विशेष अभियान संचालित
पटना नगर निगम द्वारा अजीमाबाद अंचल में डेंगू की रोकथाम एवं नागरिक जागरूकता को लेकर विशेष अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान नगर निगम की टीम द्वारा झुग्गी एवं बस्तियों में घर-घर जाकर नागरिकों को डेंगू से बचाव के उपायों, साफ-सफाई के महत्व, जल जमाव रोकने, कूलर, गमलों एवं पानी संग्रहित स्थानों की नियमित सफाई के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, लोगों को मच्छरजनित रोगों से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों की जानकारी भी दी गई।
इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में फॉगिंग कार्य एवं एंटी लार्वा छिड़काव कर मच्छरों के प्रजनन को नियंत्रित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई।
पटना नगर निगम सभी नागरिकों से अपील करता है कि अपने घर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखें, जल जमाव न होने दें तथा डेंगू के संभावित लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें।
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Swachh Bharat Mission - Urban Swachh Bharat Mission Urban 2.0 - Bihar
16/05/2026
🦟 डेंगू नियंत्रण एवं जन-जागरूकता हेतु विशेष अभियान संचालित
पटना नगर निगम द्वारा के अंतर्गत नूतन राजधानी अंचल में डेंगू की रोकथाम एवं नागरिक जागरूकता को लेकर विशेष अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों को डेंगू से बचाव, साफ-सफाई के महत्व, जल जमाव रोकने, कूलर, गमलों एवं पानी संग्रहित स्थानों की नियमित सफाई जैसे आवश्यक उपायों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, क्षेत्र में फॉगिंग कार्य एवं एंटी लार्वा छिड़काव कर मच्छरों के प्रजनन को नियंत्रित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई।
पटना नगर निगम सभी नागरिकों से अपील करता है कि अपने घर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखें, जल जमाव न होने दें तथा डेंगू के संभावित लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें।
16/05/2026
🦟 डेंगू नियंत्रण एवं जन-जागरूकता हेतु विशेष अभियान संचालित
पटना नगर निगम द्वारा कंकरबाग अंचल में डेंगू की रोकथाम एवं नागरिक जागरूकता को लेकर विशेष अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों को डेंगू से बचाव, साफ-सफाई के महत्व, जल जमाव रोकने, कूलर, गमलों एवं पानी संग्रहित स्थानों की नियमित सफाई जैसे आवश्यक उपायों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, क्षेत्र में फॉगिंग कार्य एवं एंटी लार्वा छिड़काव कर मच्छरों के प्रजनन को नियंत्रित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई।
पटना नगर निगम सभी नागरिकों से अपील करता है कि अपने घर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखें, जल जमाव न होने दें तथा डेंगू के संभावित लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें।
11/05/2026
स्वच्छ पटना की ओर युवाओं का बड़ा कदम!
M.K. Mishra English Classes के लगभग 250 विद्यार्थियों ने
के तहत उत्साहपूर्वक फीडबैक दिया। 🙌
📲 आपका फीडबैक = बेहतर पटना
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Swachh Bharat Mission, India Swachh Bharat Mission Urban 2.0 - Bihar
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Maurya Lok Complex
Patna
800001