04/06/2026
🇮🇳 राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ की बदहाल स्थिति पर लोकमंच की गंभीर चिंता 🇮🇳
वैशाली लालगंज रेपुरा जवाहर चौक स्थित राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ की जर्जर स्थिति को लेकर लोकमंच ने गहरी चिंता व्यक्त की है।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव श्री कुणाल सिकंद जी ने जिलाधिकारी वैशाली को पत्र लिखकर शीघ्र मरम्मत एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
👉 राष्ट्रीय प्रतीक के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
👉 प्रशासन से तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने की अपील।
:
: 5/ /2026
#लोकमंच
04/06/2026
🇮🇳 जनहित में बड़ा सवाल – क्या नियम सबके लिए बराबर हैं? 🇮🇳
भारत के संसद भवन में कोल्ड ड्रिंक और कुछ शीतल पेयों पर स्वास्थ्य कारणों से रोक की बात सामने आती है, लेकिन आम बाजारों में वही उत्पाद खुलेआम बिक रहे हैं।
जब सरकार को यह ज्ञात है कि इन उत्पादों के सेवन से स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकते हैं, तो फिर यह नीति केवल एक स्थान तक सीमित क्यों है?
❗ क्या सिर्फ माननीय सांसदों के स्वास्थ्य की चिंता पर्याप्त है,
या फिर देश की 140 करोड़ जनता का स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है?
📌 भारतीय लोकमंच पार्टी यह मांग करती है कि—
👉 स्वास्थ्य को देखते हुए सभी के लिए समान नीति बने
👉 जनहित में इन विषयों पर पारदर्शी चर्चा हो
👉 और जरूरत पड़ने पर पूरे देश में कठोर कदम उठाए जाएं
💬 “स्वास्थ्य अधिकार – सबका समान अधिकार”
🇮🇳 हमारी मांग: पूरे भारत में जनस्वास्थ्य को सर्वोपरि रखा जाए।
PMO India Narendra Modi
#लोकमंच
03/06/2026
🇮🇳 राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान बर्दाश्त नहीं! 🇮🇳
वैशाली जिले के लालगंज स्थित रेपुरा जवाहर चौक पर स्थापित अशोक स्तंभ की बदहाल स्थिति पर लोकमंच के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव कुणाल सिकंद जी ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि एक अशोक स्तंभ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, जबकि दूसरे अशोक स्तंभ के नीचे कूड़ादान रखकर उसके आसपास कचरा फेंका जा रहा है, जो राष्ट्रीय प्रतीक की गरिमा के विपरीत है।
अशोक स्तंभ केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि भारत की पहचान, गौरव और संवैधानिक मूल्यों का प्रतीक है। इसकी उपेक्षा किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं हो सकती।
इस गंभीर विषय को लेकर श्री कुणाल सिकंद जी ने जिला पदाधिकारी, वैशाली को पत्र प्रेषित कर अशोक स्तंभ के समीप से कूड़ादान तत्काल हटाने, क्षतिग्रस्त स्तंभ की मरम्मत कराने तथा दोनों स्तंभ का रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, लालगंज से दूरभाष पर बातचीत कर भी इस विषय पर शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया है, ताकि राष्ट्रीय प्रतीक की गरिमा पुनः स्थापित की जा सके।
लोकमंच का मानना है कि राष्ट्रीय धरोहरों का सम्मान और संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आशा है कि जिला प्रशासन इस विषय पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करेगा तथा अशोक स्तंभ की गरिमा को बनाए रखने हेतु उचित कदम उठाएगा।
🇮🇳जय हिंद! 🇮🇳
नई सोच, नया विकल्प — लोकमंच
District Administration, Vaishali
#लोकमंच
03/06/2026
🙏 माननीय रेल मंत्री श्री Ashwini Vaishnaw जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद 🙏
जब संवेदनशील नेतृत्व और मानवीय सोच साथ चलते हैं, तब किसी जरूरतमंद की उम्मीदें हकीकत में बदल जाती हैं।
वैशाली जिला, हाजीपुर निवासी संघर्षशील छात्र अमन कुमार आनंद के भविष्य और उनके परिवार की उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए भारतीय लोकमंच पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव कुणाल सिकंद जी द्वारा माननीय रेल मंत्री महोदय से किया गया अनुरोध स्वीकार किया गया। इसके लिए लोकमंच परिवार माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी एवं भारतीय रेल (पूर्व मध्य रेलवे) के प्रति हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करती हैं।
एक साधारण परिवार का युवा जब अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करता है, तब उसकी हर छोटी सहायता उसके पूरे परिवार के जीवन में नई रोशनी लेकर आती है। आपकी सकारात्मक पहल ने न केवल एक छात्र की राह आसान की है, बल्कि उसके माता की उम्मीदों को भी नया संबल दिया है।
यह केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि एक युवा के सपनों, उसके संघर्ष और उसके परिवार के विश्वास को सम्मान देने का प्रेरणादायक उदाहरण है।
लोकमंच सदैव जनसेवा, मानवीय संवेदनाओं और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
🌹 पुनः माननीय रेल मंत्री महोदय का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार। 🌹
Ministry of Railways, Government of India
East Central Railway
#धन्यवाद_रेलमंत्री_जी #पूर्वमध्यरेलवे #अमनआनंद
#लोकमंच
29/05/2026
देश के किसानों, श्रमिकों और गांव की आत्मा को राजनीति में सम्मान दिलाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर लोकमंच परिवार के तरफ से कोटि-कोटि नमन।
उन्होंने हमेशा खेत-खलिहान, गरीब और मेहनतकश वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाया। उनका संघर्ष, सादगी और जनसेवा का मार्ग आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
#चौधरीचरणसिंह
#लोकमंच
29/05/2026
“हाजीपुर में रातभर बिजली गुल: जनता बेहाल, लोकमंच ने ऊर्जा मंत्री से की कड़ी कार्रवाई की मांग”
: : 29/ /2026
#लोकमंच
28/05/2026
🌙✨ ईद-उल-अजहा (बकरीद) की हार्दिक शुभकामनाएं ✨🌙
लोकमंच की ओर से आप सभी देशवासियों को
बकरीद मुबारक!
यह पावन पर्व त्याग, भाईचारे, प्रेम और इंसानियत का संदेश देता है।
आइए, हम सभी मिलकर समाज में
शांति, सद्भाव और एकता को मजबूत करें।
🤝 “मोहब्बत, अमन और भाईचारे का पैगाम — यही है हमारी पहचान।”
#लोकमंच
28/05/2026
शिक्षकों के गृह जिला स्थानांतरण पर लोकमंच ने जताया आभार, बताया ऐतिहासिक फैसला.....
: : 28/ /2026
#लोकमंच