Bihar Ko Chahiye Yuva Netritva- Saroj Chaudhary

Bihar Ko Chahiye Yuva Netritva- Saroj Chaudhary

Share

बिहार को चाहिए युवा नेतृत्व।

सरोज चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा

SANATANI SON OF BRAHMAN

"हमने यह ठाना है- युवा बिहार बनाना है।"

"युवाओं को सत्ता में लाना होगा- हमें युवा बिहार बनाना होगा।"

बिहार को योग्य, कर्मठ, ईमानदार, नई सोच एवं नए नजरिये वाले युवा नेतृत्व की जरुरत है। वर्तमान नेतृत्व बिहार को सही दिशा देने में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं। बिहार को दिल से सेवा करने वाले ऐसे नेतृत्व की जरुरत है, जो बिहार को पूर्ण शिक्षित, पूर्ण विकसित एवं शक्तिशाली राज्य बना सके।

इसी बात को ध

11/08/2020

#श्री #कृष्ण #जन्माष्टमी महापर्व की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं एवं ढ़ेर सारी बधाइयाँ।

जय जय श्री राधे।
जय जय श्री कृष्ण।।

सरोज चौधरी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा

14/03/2019

"हमारा तो है बस एक ही सपना- पूर्ण शिक्षित, पूर्ण विकसित एवं शक्तिशाली हो मातृभूमि अपना।"

"हम जाति-धर्म में नहीं बटेंगे- पीड़ित मानवता की सेवा करेंगे।"

बिहार एक विशाल आबादी वाला राज्य है, परन्तु आबादी के बहुत बड़े हिस्से को आज भी स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएँ भी केंद्र और राज्य की सरकार उपलब्ध नहीं करा पायी है।

हालत यह है कि राज्य के आम लोग एक तरफ स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं तो दूसरी तरफ महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, गरीबी, अशिक्षा, पिछड़ापन, पलायन, बाढ़-सुखाड़, जातिवाद, सम्प्रदायवाद, असमानता, आतंकवाद, नक्सलवाद और बेहद खराब क़ानून व्यवस्था जैसी अनेक ज्वलंत समस्याओं से जूझने को विवश हैं।

आमजनों को इन्हीं बुनियादी एवं ज्वलंत समस्याओं से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से "मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा" का गठन किया गया है। "मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा" भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के द्वारा पंजीकृत एक राजनैतिक दल है। आने वाले समय में "मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा" सम्पूर्ण देश में न सिर्फ चुनाव लड़ेगा बल्कि आमजनों को एक बेहतर राजनैतिक विकल्प भी देने का प्रयास करेगा।

जगत जननी जानकी माता, भगवान राम और कृष्ण की पावन धरती बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है। इस पवित्र भूमि पर जन्म लेकर हमलोग अपने आप को गौरवान्वित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। परन्तु सरकारी उदासीनता के कारण जिन समस्याओं से हमारे पूर्वजों को जूझना पड़ा और हम सब जूझ रहे हैं, कम-से-कम उन समस्याओं से हमारे आने वाली पीढ़ियों को अर्थात हमारे बच्चों को नहीं जूझना पड़े, इसके लिए हमलोगों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा।

बिहार को इस बेहद ख़राब स्थिति से निकालने के लिए नई सोच और नए नजरिये वाले नेताओं की जरूरत है, जो बिहार को न सिर्फ पूर्ण शिक्षित, पूर्ण विकसित और शक्तिशाली राज्य बना सके, बल्कि बेस्ट राज्य के साथ-साथ बिहार को भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य भी बना सके।

जाहिर है, इसके लिए हमें संकीर्णता को त्याग कर उदारता को अपनाना होगा। हमें जाति और धर्म के दल-दल से बाहर निकलकर एक ऐसे नेता को तलाशना होगा जो न सिर्फ कर्मठ, योग्य और ईमानदार हो, बल्कि बिहार को समृद्धशाली राज्य बनाने का सोच भी रखता हो।

वर्त्तमान में राज्य में कार्यरत जितने भी राजनैतिक दल हैं उनका सोच और नजरिया हमलोगों के सामने है। वे अपने सोच और नजरिये से जितना कर सकते थे, कर चुके हैं। ये तमाम दल अपने वही पुराने सोच और नजरिये के इर्द-गिर्द घूम रहे हैं और सदा घूमते रहेंगे। जिसमे जाति, धर्म, अगड़ा, पिछड़ा, दलित, महादलित, आरोप-प्रत्यारोप, झूठे वादे और शब्दवाण के अलावा हम किसी बेहतर हालात की उम्मीद नहीं कर सकते।

यदि हमें आपका सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद मिला, तो हम इस दिशा में ठोस, निर्णायक और ईमानदार प्रयास जरूर करेंगे।

"हमने यह ठाना है - बिहार को समृद्धशाली राज्य बनाना है।"

"आइये, मिलकर अभियान चलायें - बिहार को पूर्ण शिक्षित, पूर्ण विकसित एवं शक्तिशाली राज्य बनायें।"

शब्दों को विराम - आपश्री को सादर जय राधे श्याम।

जय हिन्द। जय बिहार। बहुत-बहुत धन्यवाद।

जय जय श्री राधे।
जय जय श्री कृष्ण।।

सरोज चौधरी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा

#हिन्दुस्तान #भारत #बिहार

12/02/2019

निरंतर जपिये

राधे कृष्ण राधे कृष्ण कृष्ण कृष्ण राधे राधे।
राधे श्याम राधे श्याम श्याम श्याम राधे राधे।।

युवाओं को रोजगार मिले।ताकि आम युवाओं को बेरोजगारी से मुक्ति मिल सके।

बहुत हुई बेरोजगारी की मार।
अबकी बार मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा की सरकार।।

जय जय श्री राधे।
जय जय श्री कृष्ण।।

सरोज चौधरी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा

24/03/2018

निरंतर जपिये

राधे कृष्ण राधे कृष्ण कृष्ण कृष्ण राधे राधे।
राधे श्याम राधे श्याम श्याम श्याम राधे राधे।।

भारतीय हिन्दू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि महापर्व की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं और ढेड़ सारी बधाइयाँ।

जय जय श्री राधे।
जय जय श्री कृष्ण।।

सरोज चौधरी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा

26/01/2018

राधे कृष्ण राधे कृष्ण कृष्ण कृष्ण राधे राधे।
राधे श्याम राधे श्याम श्याम श्याम राधे राधे।।

समस्त देशवासियों को 69वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएँ एवं ढेर सारी बधाईयाँ।

गणतंत्र दिवस के इस पावन बेला में हमें अपनी मातृभूमि को पूर्ण शिक्षित, पूर्ण विकसित एवं शक्तिशाली राष्ट्र बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

इससे कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए कि हम किस जाति, किस धर्म, किस जिला और किस राज्य के हैं। यह देश हमारा है इसे हम सबको ही बेहतर बनाना होगा।

मातृभूमि के जिन वीर सपूतों ने अपनी जान की आहुति देकर इस देश को आजाद कराया। वे भी यही चाहते थे कि हमारा देश भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र बने। यदि इस दिशा में हमलोग अपना सकारात्मक और रचनात्मक योगदान दे पाएंगे तो, वास्तव में यही तिरंगा झंडा के प्रति सच्ची सलामी और उन वीर सपूतों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

शब्दों को विराम - आपश्री को जय राधे श्याम।

जय हिन्द - जय मिथिलांचल। बहुत-बहुत धन्यवाद।

जय जय श्री राधे - जय जय श्री कृष्ण।

सरोज चौधरी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा

29/12/2017

राधे कृष्ण राधे कृष्ण कृष्ण कृष्ण राधे राधे।
राधे श्याम राधे श्याम श्याम श्याम राधे राधे।।

तीन तलाक पर तो बिल आ गया। परंतु राम मंदिर निर्माण पर, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने पर, धारा 370 ख़त्म करने पर और जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास पर कब बिल आएगा? ये देश के आमलोग जानना चाहते हैं।

जय जय श्री राधे - जय जय श्री कृष्ण।

25/12/2017

राधे कृष्ण राधे कृष्ण कृष्ण कृष्ण राधे राधे।
राधे श्याम राधे श्याम श्याम श्याम राधे राधे।।

समस्त देशवासियों को "तुलसी पूजन दिवस" की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएँ एवं ढेर सारी बधाईयाँ।

ब्रह्माण्ड नायक भगवान श्री कृष्ण को तुलसी दल सबसे प्रिय है इसीलिए हमलोग प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को "तुलसी पूजन दिवस" मनाते हैं।

जय जय श्री राधे - जय जय श्री कृष्ण।

सरोज चौधरी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा

Photos from Bihar Ko Chahiye Yuva Netritva- Saroj Chaudhary's post 17/12/2017

प्रेषक- सरोज चौधरी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा
संपर्क सूत्र- 9006329462, 8709892450

प्रेषित- आदरणीय मुख्यमंत्री जी।
बिहार सरकार, पटना।

विषय- आमजनों के बुनियादी एवं ज्वलंत समस्याओं के सम्बन्ध में।

महोदय,

सूचित करना है कि निम्नलिखित माँगों को लेकर दिनाँक- 14 दिसंबर 2017 (बृहश्पतिवार) को "मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा" मधुबनी जिला के द्वारा जयनगर अनुमंडल मुख्यालय स्थित निर्धारित धरना स्थल पर "एक दिवसीय धरना सह सामूहिक उपवास" कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में सौभाग्य से मुझे भी शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ।

हमारी माँगें :-

1) बाढ़ का स्थायी निदान हो एवं बाढ़ पीड़ितों के लिए शीघ्र पुनर्वास की व्यवस्था हो।
2) किसानों को शीघ्र फसल क्षति मुआवजा का भुगतान हो एवं किसानों का कर्ज माफ़ हो।
3) सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज की व्यवस्था हो।
4) सरकारी स्कूलों में बेहतर पढ़ाई की व्यवस्था हो एवं छात्र/छात्राओं को समय पर किताब उपलब्ध करवायी जाय।
5) ग्रामीण सड़कों का पुनर्निर्माण हो। जयनगर से खजौली एवं सिंगराही से डोरवार (भाया- टेरहा) सड़क का पुनर्निर्माण हो।
6) ग्रामीण क्षेत्रों में भी चौबीस घंटे बिजली मिले।
7) आमजनों को पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध करवायी जाय।
8) युवाओं को रोजगार मिले तथा पलायन बंद हो।
9) राज्य के बंद पड़े सभी कल-कारखाने अविलम्ब चालु हों।
10) आमजनों को महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अफसरशाही से मुक्ति मिले।

अतः हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप इस दिशा में सकारात्मक, ठोस एवं निर्णायक कदम जरूर उठाएंगे। यह व्यापक जनहित एवं राज्यहित में होगा।

बहुत-बहुत धन्यवाद।

12/12/2017

जयनगर चलें। जयनगर चलें। जयनगर चलें।

"मान चाही, सम्मान चाही - मिथिलांचल के अप्पन पहचान चाही।"

निम्नलिखित पाँच-सूत्री माँग को लेकर दिनाँक- 14 दिसंबर 2017 (बृहश्पतिवार) को "मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा" मधुबनी जिला के द्वारा जयनगर अनुमंडल मुख्यालय स्थित निर्धारित धरना स्थल पर "एक दिवसीय धरना सह सामूहिक उपवास" कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया है।

इस कार्यक्रम में "मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा" के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सरोज चौधरी जी भी भाग लेंगे।

हमारी माँगें :-
1) बाढ़ का स्थायी निदान हो एवं बाढ़ पीड़ितों के लिए शीघ्र पुनर्वास की व्यवस्था हो।
2) किसानों को शीघ्र फसल क्षति मुआवजा का भुगतान हो एवं किसानों का कर्ज माफ़ हो।
3) सरकारी स्कूलों में बेहतर पढ़ाई की व्यवस्था हो एवं छात्र/छात्राओं को समय पर किताब उपलब्ध करवायी जाय।
4) जयनगर से खजौली सड़क का पुनर्निर्माण हो।
5) सिंगराही से डोरवार मुख्यपथ (भाया- टेरहा) का पुनर्निर्माण हो।

अतः आप तमाम क्षेत्रवासियों से अपील है कि भारी-से भारी संख्यां में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनावें। यह व्यापक जनहित में होगा।

शब्दों को विराम - आपश्री को सादर जय राधेश्याम।

जय हिन्द - जय मिथिलांचल। बहुत-बहुत धन्यवाद।

Want your business to be the top-listed Government Service in Patna?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Patna