Youth, Employment & Skill Development Dept. GoB

Youth, Employment & Skill Development Dept. GoB

Share

Official page of Youth, Employment & Skill Development Department, Government of Bihar

06/06/2026

करियर सूचना केन्द्र (CIC) – आपकी क्षमता, हमारा मार्गदर्शन

राज्य के सभी नियोजनालयों में संचालित करियर सूचना केन्द्र (CIC) युवाओं एवं विद्यार्थियों को शिक्षा, करियर, कौशल विकास और रोजगार संबंधी जानकारी व मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है, ताकि वे अपने भविष्य की बेहतर योजना बना सकें।
Samrat Choudhary CMO Bihar ArunShankar Prasad बिहार कौशल विकास मिशन Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Patna

Photos from Youth, Employment & Skill Development Dept. GoB's post 06/06/2026

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS), राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (NAPS) एवं मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना (CM Pratigya) पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम-सह-कार्यशाला की ख़बर समाचार पत्र में...

05/06/2026

नेहा अंजुम सोशल मीडिया से जानकारी लेकर विगत दिनों युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग द्वारा आयोजित रोजगार मेले में शामिल हुई थी. इसके लिए बिहार सरकार को धन्यवाद कहा....
Samrat Choudhary CMO Bihar ArunShankar Prasad बिहार कौशल विकास मिशन District Administration Patna

Photos from Youth, Employment & Skill Development Dept. GoB's post 05/06/2026

युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के प्रशिक्षण एवं शिक्षुता प्रक्षेत्र, मुज़फ्फरपुर तथा मेधा लर्निंग फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) के अनुदेशकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय "फैसिलिटेशन एडवांसमेंट बूटकैंप" का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में राज्य के 14 जिलों से 53 अनुदेशकों ने सक्रिय सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षण एवं अधिगम-सुगमता, आकलन तकनीक, प्रभावी पाठ योजना निर्माण, अनुभव आधारित शिक्षण, प्रशिक्षु सहभागिता, प्रशिक्षुता (Apprenticeship) तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) जैसे समसामयिक एवं महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक और सहभागितापूर्ण सत्र आयोजित किए गए।
इस पहल का उद्देश्य अनुदेशकों की व्यावसायिक दक्षताओं को सुदृढ़ करना, उन्हें बदलती औद्योगिक एवं कार्यस्थलीय आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना तथा कौशल प्रशिक्षण की गुणवत्ता को अधिक प्रभावी, नवाचारी और परिणामोन्मुख बनाना है।
Samrat Choudhary CMO Bihar ArunShankar Prasad बिहार कौशल विकास मिशन Information & Public Relations Department, Government of Bihar

05/06/2026

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना : आज प्रदेश के युवा इस योजना के माध्यम से न केवल बेहतर कौशल, रोजगार क्षमता और करियर विकास के अवसर प्राप्त करे रहे बल्कि इसके सहयोग से आत्मनिर्भर भविष्य के सपने को साकार भी कर रहे हैं। अगर आप भी चाहते हैं बेहतर कौशल पाना, उज्जवल भविष्य का निर्माण करना, तो आज ही इस योजना का हिस्सा बनें।
योजना संबंधी अधिक जानकारी के लिए QR कोड स्कैन करें।
Samrat ChoudharyCMO Bihar ArunShankar Prasad बिहार कौशल विकास मिशन

Photos from Youth, Employment & Skill Development Dept. GoB's post 05/06/2026

आज 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री अरुण शंकर प्रसाद, माननीय मंत्री, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग-सह-युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार ने अपने आवास 41, हार्डिंग रोड (हज भवन के निकट), पटना में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। पौधारोपण न केवल प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में सहायक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है।
"एक पेड़ मां के नाम" एवं "हरित बिहार, स्वच्छ बिहार" के संकल्प के साथ विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण का यह संदेश पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है।
Samrat Choudhary CMO Bihar ArunShankar Prasad Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Environment, Forest & Climate Change, Govt. of Bihar Jal-Jeevan-Hariyali Mission
#विश्व_पर्यावरण_दिवस

05/06/2026

ख़बरें समाचार पत्रों में...
Samrat Choudhary
CMO Bihar
ArunShankar Prasad
बिहार कौशल विकास मिशन
Ministry of Labour and Employment, Government of India

05/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस
आइए, प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण करें।
Samrat Choudhary CMO Bihar ArunShankar Prasad
Jal-Jeevan-Hariyali Mission


#विश्व_पर्यावरण_दिवस

04/06/2026

मिथुन कुमार ने रोजगार मेले के आयोजन के लिए बिहार सरकार और विभाग को धन्यवाद दिया. साथ ही उन्होंने ये उम्मीद भी किया कि आगे आने वाले दिनों में ऐसे आयोजन होते रहें ...
Samrat Choudhary CMO Bihar ArunShankar Prasad बिहार कौशल विकास मिशन District Administration PatnaCMO Bihar ArunShankar Prasad बिहार कौशल विकास मिशन District Administration PatnaSamrat Choudhary

Want your business to be the top-listed Government Service in Patna?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Niyojan Bhawan
Patna
800001

Opening Hours

Monday 9:30am - 6pm
Tuesday 9:30am - 6pm
Wednesday 9:30am - 6pm
Thursday 9:30am - 6pm
Friday 9:30am - 6pm