12/04/2026
नारी शक्ति वंदन अभियान, एक संकल्प एक क्रांति…
आज हम एक ऐसे ऐतिहासिक दौर में खड़े हैं, जहाँ भारत की बेटियाँ, बहनें और माताएँ केवल समाज का हिस्सा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे सशक्त आधारशिला बन चुकी हैं। नारी शक्ति का सम्मान, उसका सशक्तिकरण और उसकी भागीदारी यही हमारे विकसित भारत का मूल मंत्र है।
“नारी शक्ति वंदन अभियान” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर उस महिला को समर्पित एक जन-आंदोलन है, जिसने अपने साहस, परिश्रम और त्याग से इस देश को आगे बढ़ाया है।
मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ—इस अभियान से जुड़ें, अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, और देश की इस परिवर्तनकारी यात्रा का हिस्सा बनें।
📞 मिस्ड कॉल करें: +91 9667173333 और इस अभियान के साथ अपना समर्थन दर्ज कराएँ।
आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हर नारी को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर मिलेगा। जब नारी सशक्त होगी, तभी भारत सशक्त होगा।
12/04/2026
श्री शिवराज सिंह चौहान जी बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त करने हेतु बधाई…
12/04/2026
संगीत की दुनिया में अपनी अनूठी पहचान बनाने वाली सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले जी का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी आवाज़ में बसी भावनाएं और उनके गीत हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
ॐ शांति!🙏🙏🙏
12/04/2026
भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक, उत्कृष्ट संगठन शिल्पी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रद्धेय सुंदर सिंह भंडारी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
भंडारी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र और संगठन के प्रति समर्पण का आदर्श उदाहरण रहा। अपने विचार, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से उन्होंने कार्यकर्ताओं की पीढ़ियों का मार्गदर्शन किया।
राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को सदैव स्मरण किया जाता रहेगा।
11/04/2026
Paid homage to Mahatma Phule in the Parliament complex. May his ideals continue to give strength and hope to countless people.