CPI Bihar

Call Directions Contact the organization

CPI Bihar Official page of Communist Party of India (CPI) Bihar State Council

On December 26, 1925, a few ardent young patriots moved by the urge to free the motherland from colonial bo***ge, inspired by Socialist Ideology and fired with revolutionary zeal, braved imperialist persecution and came together to form CPI.

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ( CPI) की आरा जिला परिषद  द्वारा ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी के खिलाफ कचहरी रोड जैन स्कूल के पास...
09/10/2026

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ( CPI) की आरा जिला परिषद द्वारा ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी के खिलाफ कचहरी रोड जैन स्कूल के पास स्थित पार्टी कार्यालय महावीर टोला, करमन टोला होते हुए से स्टेशन के पास अम्बेडकर चौक तक निकाला गया।

इस दौरान मार्च में शामिल लोग ' ज्ञानेश हटाओ, देश बचाओ', वोट छोड़ गद्दी छोड़' 'वोट चोर कहां मिलेगा , बीजेपी के दफ्तर में'।

आम्बेडकर चौक पर जिला कमिटी सदस्य जगदीश राम के नेतृत्व में निकला मार्च में खासी संख्या में CPI के कार्यकर्ता शामिल हुए।
सभा की अध्यक्षता जिला कमिटी सदस्य प्रमोद सिंह ने की।

शामिल लोगों में प्रमुख थे योतिश कुमार, अनिरुद्ध कुमार, काशीनाथ यादव, रामपति राम, रामाजीत राम, दिनकर केसरी , नन्द लाल प्रसाद , खुशीद अंसारी आदि शामिल हुए।

08/10/2026

इंडिया महागठबंधन के सभी घटक दलों के द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध राजद के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनन्दी प्रसाद यादव, सीपीआई के जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय, भाकपा माले जिला सचिव कामरेड बिजय कुमार बिजय, सीपीएम के जिला सचिव कामरेड बीरबल शर्मा, वी.आइ पी के जिला अध्यक्ष शशि चौहान के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय मखदुमपुर से इंडिया गठबंधन महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता हाथ में लाल हर और तिरंगा झंडा और डंडा लेकर पटेल चौक खंड पर कटरा चौक चांदनी चौक होते समाहरणालय के मुख्य द्वार तक पहुंचे वहीं शेखपुरा के सड़क पर 'वोट चोर, गद्दी छोड़' 'लोकतंत्र पर हमला नही सहेंगे' , 'ज्ञानेश कुमार को फांसी दो', 'मोदी शाह शर्म करो ' , 'शर्म नहीं जो डुब मरो' 'वोट चोरी की सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी' , 'एस आई आर रद्द करो', 'वोट बचाओ लोकतंत्र बचाओ' , 'अभी तो ये अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है' अन्य नारों के साथ बङी संख्या में आक्रोशपूर्ण प्रतिरोध मार्च निकाला गया जो पुरे बजार भ्रमण कर समाहरणालय मुख्य द्वार के समीप मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का पुतला दहन कर सभा आयोजित किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन के पार्टी नेताओं ने कहा की वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा जब आप जनता और विपक्षी पार्टी लगाते थे तब उस समय कहा जाता था की यह सियासी आरोप है ,लेकिन अब बाते स्पष्ट हो गई तीन चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ये तीन लोगों को मिलकर निर्णय जो लेना था, वह निर्णय ज्ञानेश कुमार दोनों चुनाव आयुक्त को दरकिनार कर अकेले निर्णय लेते रहे ,दोनों चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह और संधू ने पिछले 10 महीना में SIR और चुनाव से जुड़े वोटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म सिक्स में बदलाव को लेकर आपत्ति दर्ज की जिसमें माता - पिता दादा - दादी का नाम पुछा जाता था की पिछले SIR में था की नही यह निर्वाचन पंजीकरण अधिनियम 1960 में संशोधन के बगैर नहीं किया जा सकता दलील दी गई की 2003 में SIR हुए जो सच नहीं है 2003 में एक फार्म दिया गया बीएलओ को कहा गया की कोई वोटर का नाम छूटा है तो परिवार के मुखिया का हस्ताक्षर लेकर नाम जोड़ा जाए चुनाव आयोग कहता है 2003 में चार दस्तावेज मांगे थे हमने ज्यादा आप्शन दिया यह सच नहीं है 2003 में कोई दस्तावेज ही नही मांगे गए सिर्फ आयु और आवास प्रमाण पत्र के दास्तावेज मांगे गए चुनाव आयुक्त कहता है कि 2003 में नागरिकता जांच हो गई 2003 के बाद जो वोटर बन रहे हैं अपना नागरिकता दस्तावेज दे 2003 कि गहन संशोधन के रूल बुक 62 पृष्ठ दस्तावेज पारा 32 कहता है कि किसी ब्यक्ति नागरिकता निर्धारण करना BLO का काम नही है
13 करोड़ वोटर के नाम काटे गए हजारों नाम गायब है यह जो सरकार बनी है यह जनादेश की सरकार नहीं है। यह सरकार वोट चोरी की सरकार है, इस लिए लोकतंत्र जनतंत्र और संविधान धज्जियां उड़ानें वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा दे, नये SIR बाद जो चुनाव हुए बिहार, महाराष्ट्र, बंगाल के चुनाव रद्द किए जाए व पुराने वोटरलिस्ट पर चुनाव कराई जाए।
नेताओं ने कहा कि " मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के तूफान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में लगातार संघर्ष और आंदोलन की दर को तेज किया जाएगा। भाजपा और आरएसएस के द्वारा शेखपुरा तिनमोहानी के नाम बिना शेखपुरा वासी के सहमति लिए नामाकरण करने पर कङी अपति दर्ज करते हुए कहा कि जनता के मुद्दा से भटकाने के लिए यह फैसला लिया गया है, जो गलत है।"
इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन में बड़ी संख्या में नेता और कार्य करता शामिल हुए।

मधेपुरा  के बीपी मंडल चौक पर सीपीआई  और राजद कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र  मोदी, अमित शाह और  ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया lC...
07/10/2026

मधेपुरा के बीपी मंडल चौक पर सीपीआई और राजद कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया l
CPI के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा " ये तीनों मिलकर भारत मे लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं। SIR के बाद जितने भी चुनाव हुए हैं सबमें वोट चोरी कर जीत हासिल की गई है। इसलिए हमारी मांग है कि इन तीनों का इस्तीफा लेकर फिर से चुनाव कराया जाए। "
राजद जिला अध्यक्ष जयकांत यादव प्रखंड अध्यक्ष सुरेश कुमार यादव भाकपा जिला मंत्री विद्याधर मुखिया

सहरसा  जिला  के  सभी  दस  अंचलों  में   इंडिया गठबंधन के आह्वान पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी, गृह मंत...
07/10/2026

सहरसा जिला के सभी दस अंचलों में इंडिया गठबंधन के आह्वान पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया.

इस कार्यक्रम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की भागीदारी शानदार रही.

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओमप्रकाश नारायण सहित अन्य CPI कार्यकर्ताओं ने सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड एवं सलखुआ प्रखंड में भाग लिया।

07/10/2026

इंडिया गठबंधन के आह्वान पर 7 अक्टूबर को शेखपुरा जिला के
शेखपुरा, बरबिघा , अरियरी, शेखोपुरसराय , घाटकोसुभा सभी प्रखंडों में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का पुतला दहन किया गया किया गया।

इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल शामिल रहे और सभी दल के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे ।

इस मौके पर महागठबंधन के नेताओं ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा लोकतंत्र की सबसे जवाबदेह करवाई में धांधली एवं एसआईआर के जरिए नागरिकों के मौलिक अधिकार पर हमले को लेकर सभी ने गहरा आक्रोश जाहिर किया ।

सभी ने सर्वसम्मति से इंडिया गठबंधन के नेताओ ने बताया कि राज्यव्यापी आंदोलन के तहत 8 अक्टूबर को बड़ी संख्या में आजाद हिंद आश्रम कांग्रेस जिला कार्यालय से ठीक 10 बजे जुलूस निकालकर प्रतिरोध मार्च करते हुए शेखपुरा के प्रमुख सड़क होते हुए समाहरणालय के मुख्य गेट पर पुतला दहन किया जाएगा।

इस प्रतिरोध कार्यक्रम में सभी प्रखंडों के किसान मजदूर छात्र नौजवान एवं महिलाएं भाग लेंगे और प्रधानमंत्री , गृहमंत्री एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंदी यादव, आर.जे.डी जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सी.पी.आई जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय माले जिला सचिव विजय कुमार विजय, सीपीएम जिला सचिव बीरबल शर्मा समेत महागठबंधन के बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इंडिया गठबंधन की बैठक शहीद जयप्रकाश भवन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कार्यालय में सम्पन्न        दिल्ली में हुई इंडिया ...
06/10/2026

इंडिया गठबंधन की बैठक शहीद जयप्रकाश भवन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कार्यालय में सम्पन्न

दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक की संयोजन समिति एवं बिहार में महागठबंधन की संयोजन समिति के निर्णय के आलोक में 07 अक्टूबर 2026 को सहरसा जिला के सभी प्रखंड में एवं 8 अक्टूबर 2026 को जिला मुख्यालय सहरसा में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह जी एवं भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा .

बैठक में की के राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओमप्रकाश नारायण सहित उपस्थित सभी नेता गठबंधन के नेताओं ने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा ,जब आम जनता और विपक्षी पार्टी लगाते थे , तो कहा जाता था कि यह सियासी आरोप है, लेकिन अब बातें स्पष्ट हो गई। तीन चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी जी तीनों को मिलकर जो निर्णय लेना था वह निर्णय ज्ञानेश कुमार जी दोनों चुनाव आयुक्त को दरकिनार कर अकेले लेते रहे ।दोनों चुनाव आयुक्त सुखबीर सिह, बलविंदर सिंह संधू ने पिछले 10 महीना में SIR और चुनाव से जुड़े एवं वोटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म सिक्स में बदलाव को लेकर आपत्ति दर्ज की जिसमें माता-पिता दादा दादी का नाम पूछा जाता था कि पिछले SIR में था कि नहीं. यह निर्वाचन पंजीकरण अधिनियम 1960 में संशोधन के बगैर नहीं किया जा सकता । दलील दी गई कि 2003 में SIR हुए जो सच नहीं है ।2003 में एक फॉर्म दिया गया बीएलओ को कहा गया कि कोई वोटर का नाम छूटा है तो परिवार के मुखिया का हस्ताक्षर लेकर नाम जोड़ा जाए। चुनाव आयोग कहता है 2003 में चार दस्तावेज मांगे थे हमने ज्यादा ऑप्शन दिया यह सच नहीं है 2003 में कोई दस्तावेज ही नहीं मांगे गए सिर्फ आयु और आवास प्रमाण पत्र के दस्तावेज मांगे गए ।चुनाव आयोग कहता है कि 2003 में नागरिकता जांच हो गई। 2003 के बाद जो वोटर बन रहे हैं अपना नागरिकता का दस्तावेज दे । 2003 की गहन संशोधन रूल बुक 62 पृष्ठ दस्तावेज पारा 32 कहता है कि किसी व्यक्ति के नागरिकता निर्धारण करना BLO का काम नहीं है।
13 करोड़ वोटर के नाम काटे गए हजारों एवं गायब है यह जो सरकार बनी है यह जनादास की सरकार नहीं वोट चोरी की सरकार है इसलिए इसलिए लोकतंत्र जनतंत्र और संविधान की धनजी उड़ने वाले भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जी इस्तीफा करें नए SIR के बाद जो चुनाव हुए , बिहार ,महाराष्ट्र बंगाल के चुनाव रद्द किए जाएं। व पुराना वोटर लिस्ट पर चुनाव कराई जाय।

बैठक में मुख्य रूप से राजद नेता रणजीत यादव,धीरेन्द्र यादव,तेज नारायण यादव, सतीश कुमार शाह, गोविंद दास ,पवन यादव, सतीश कुमार .
कॉंग्रेस पार्टी के मनीष कुमार, सुरेंद्र प्रसाद जायसवाल,
सीपीआई के प्रभु लाल दास भवेश यादव, शंकर कुमार, शत्रुघ्न यादव, मोहम्मद जाकिर,
सीपीआईएम के रणधीर कुमार,
आईआईपी के अमित झा, रामलाल कुमार आदि.

इंडिया महागठबंधन के सभी घटक दलों की बैठक सोमवार को पटना में हुई। जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध 7 अक...
05/10/2026

इंडिया महागठबंधन के सभी घटक दलों की बैठक सोमवार को पटना में हुई। जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध 7 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक पुतला दहन से लेकर "ज्ञानेश भगाओ, लोकतंत्र बचाओ मार्च" के बाद राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने तक के संयुक्त कार्यक्रम तय किये गए।

बिहार विधान परिषद के तिरहुत शिक्षक निवार्चन क्षेत्र से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार कॉमरेड प्रोफेसर संजय कुमार ...
05/10/2026

बिहार विधान परिषद के तिरहुत शिक्षक निवार्चन क्षेत्र से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार कॉमरेड प्रोफेसर संजय कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया। इस।मौके पर पार्टी के राज्य सचिव कॉमरेड रामनरेश पाण्डेय, सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

03/10/2026

28 सितम्बर को डाकबंग्ला चौराहे पर AIYF के राज्य अध्यक्ष शम्भू देवा, CPI के दोनों राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार और गिरीशचंद्र शर्मा तथा तंज़ीम-ए-इंसाफ के इरफान अहमद फातमी की गिरफ्तारी के समय

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राज्य परिषद द्वारा महात्मा गांधी की 157 वीं जयन्ती के अवसर पर आयोजित विमर्श ' गांधी का भारत ...
02/10/2026

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राज्य परिषद द्वारा महात्मा गांधी की 157 वीं जयन्ती के अवसर पर आयोजित विमर्श ' गांधी का भारत : साम्प्रदायिक सद्भाव, सामाजिक विविधता और आज की चुनैतियाँ" की कुछ तस्वीरें।
राज्य सचिव रामनरेश पांडे की अध्यक्षता में चल रहे इस कार्यक्रम को अब तक खुदा बख्श ओरिएंटल लाइब्रेरी के पूर्व निदेशक इम्तियाज अहमद, शिक्षाविद कुमार सर्वेश , राज्य परिषद सदस्य अनीश अंकुर सभा को संबोधित कर चुके हैं।
पूरे कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं राज्य परिषद सदस्य जयप्रकाश।

Address

Patna

Telephone

0612-2504255

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CPI Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to CPI Bihar:

Shortcuts

Share