26/11/2025
शिक्षा विभाग में दिसंबर के पहले सप्ताह से 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। यह भर्ती जिला स्तर पर प्रयाग पोर्टल के माध्यम से संपन्न होगी। जिलावार पदों की संख्या निर्धारित कर दी गई है।
प्रदेश के विद्यालयों में छात्र संख्या के आधार पर परिचारक एवं स्वच्छक की तैनाती की जाएगी। साथ ही जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान एवं शिक्षा विभाग के कार्यालयों में चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पद भी इसी भर्ती के अंतर्गत भरे जाएंगे।
यह संपूर्ण प्रक्रिया आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से संचालित होगी, जिसमें मानदेय ₹15,000 प्रतिमाह निर्धारित है। हमारी प्रतिबद्धता है कि जिस ग्राम पंचायत के विद्यालय में तैनाती होनी है, वहाँ के स्थानीय बेरोज़गार युवाओं को प्रथम अवसर दिया जाए।
19/11/2025
खुद को कांग्रेस का सोशल मीडिया प्रभारी बताने वाला यह व्यक्ति, जिसे सोशल मीडिया का सही ज्ञान भी नहीं है, कल उत्तराखंड के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया पर डाल बैठा। यही है विपक्ष की मानसिकता। और इसी वजह से कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के संस्कारों के चलते अनपढ़, गंवार लोगों की फौज खड़ी करके खुद अपना स्तर गिरा रही है। सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि ऐसे लोगों को उनकी ही भाषा में जवाब दें, ताकि उन्हें समझ आए कि सभ्य लोकतंत्र में इस तरह का व्यवहार बिल्कुल अस्वीकार्य है।
06/01/2025
भाजपा के साथ चलें... विकास का मार्ग अपनाएं.
24/12/2024
उत्तराखण्ड आन्दोलन के जननायक इंद्रमणि बडोनी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
21/12/2024
आज श्रीनगर, नगर निगम के अंतर्गत स्वीत में “त्रिशूल वाटिका” के लोकार्पण कार्यक्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री डॉ श्री धन सिंह रावत जी के साथ प्रतिभाग किया। यह त्रिशूल वाटिका क्षेत्र के धार्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम का केंद्र बनेगा।
Dr Dhan Singh Rawat
BJP Uttarakhand
07/10/2024
उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री व हमारे लोकप्रिय विधायक आदरणीय डाॅ धन सिंह रावत जी को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं,,
19/08/2024
भाई-बहन के पवित्र और अटूट रिश्ते का साक्षी पर्व रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
01/08/2024
महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और स्वराज के नारे को बुलंद करने वाले ‘लोकमान्य’ बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन।
27/07/2024
द हंस फाउंडेशन के प्रणेता, नि:स्वार्थ भाव से निराश्रित और असहाय लोगों की सेवा-सहायता करने वाले उत्कृष्ट समाज सेवी, आध्यात्मिक गुरु आदरणीय श्री #भोले_जी_महाराज जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।
आप सदैव स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हों।
01/01/2024
2024 आंग्ल नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
आंगल नववर्ष की प्रथम किरणों का उज्ज्वल प्रकाश आपके जीवन पथ को सदैव आलोकित करता रहे.
27/12/2023
देवभूमि उत्तराखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. नित्यानंद स्वामी जी की जयंती पर सादर नमन। देश-समाज के लिए उनका सेवा कार्य सदैव प्रेरणादायी है।
25/12/2023
भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, हमारे पथ प्रदर्शक, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन करता हूँ।
राष्ट्रोत्थान व जनसेवा को समर्पित आपका संपूर्ण जीवन सदैव हमारी प्रेरणा बना रहेगा।