Vikas Vibhag Pauri

Vikas Vibhag Pauri

Share

The Office of Chief Development Officer co-ordinates among different departments of State and Central Government of planning and development.

These departments are responsible for the ex*****on and monitoring of the poverty...

Photos from Vikas Vibhag Pauri's post 12/05/2026

आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास भवन में माननीय कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, सिंचाई एवं पंचायतीराज Satpal Maharaj द्वारा विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। माननीय मंत्री जी द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में विकास कार्यों की प्रगति, सड़क निर्माण, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय उपलब्धियों पर चर्चा की गई।
बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।






#समीक्षा_बैठक

Photos from Vikas Vibhag Pauri's post 29/04/2026

मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आज विकासखण्ड कल्जीखाल में बीडीसी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ग्राम पंचायत प्रधानों द्वारा अपने.अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याएं, विकास कार्यों की स्थिति एवं जनहित के मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का शीघ्र, प्रभावी एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए समयबद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास को सुनिश्चित करें।







Photos from Vikas Vibhag Pauri's post 27/04/2026

मा० प्रभारी मंत्री. जनपद पौड़ी गढ़वाल की अध्यक्षता में आज जिला योजना वर्ष 2026-27 की संरचना के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विकास से संबंधित विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई, मा० प्रभारी मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि जिला योजना के अंतर्गत ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाए, जिनसे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो तथा क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य सुनिश्चित किए जा सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का प्रस्ताव तैयार करें, जिससे संसाधनों का प्रभावी उपयोग हो सके।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जिला योजना के अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावों का परीक्षण कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सम्मिलित किया जा रहा है। साथ ही सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से अपने प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
मा० प्रभारी मंत्री. जी द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।




Photos from Vikas Vibhag Pauri's post 16/04/2026

आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा खण्ड विकास अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण सहवर्गीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस दौरान विशेष रूप से कन्वर्जेंस से संबंधित कार्यों पर जोर देते हुए कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, कैप, एचआरडीआई, चाय विकास बोर्ड एवं पंचायतीराज विभाग की प्रगति का आकलन किया गया।
महोदय द्वारा सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि कार्यों का चयन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुंचाया जाए। साथ ही महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) को विशेष प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में समन्वित कार्यप्रणाली अपनाते हुए विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने तथा योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर बल दिया गया।
#ग्रामीण_विकास
#सरकारी_योजनाएं

#महिला_सशक्तिकरण
#विकास_की_ओर

Photos from Vikas Vibhag Pauri's post 09/04/2026

आज दिनांक 09.04.2026 को मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा विकासखण्ड कोट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा.निर्देश प्रदान किए गए।
महोदय द्वारा मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कृषि से संबंधित कार्यों को वित्तीय वर्ष में समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से संचालित किया जाए तथा लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही खण्ड विकास अधिकारी, कोट को निर्देश दिए गए कि संबंधित विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए बैठक आयोजित कर आगामी कार्ययोजना तैयार की जाए जिससे विकास कार्यों में गति लाई जा सके।
निरीक्षण के दौरान ई-बुककीपर एवं सामुदायिक कैडर की महिलाओं के साथ बैठक कर उन्हें भी आवश्यक मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, ताकि जमीनी स्तर पर योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
#विकास #निरीक्षण #उत्तराखण्ड #ग्रामीण_विकास #स्वयं_सहायता_समूह

Photos from Vikas Vibhag Pauri's post 11/02/2026

पौड़ी गढ़वाल डॉ. आर. एस. टोलिया उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल के तत्वावधान में जनपद पौड़ी गढ़वाल में तीन दिवसीय आउटरीच प्रशिक्षण कार्यक्रम (Outreach Training Programme) का आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से आपदा प्रबंधन (Disaster Management) और कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न ;रोकथाम, निषेध और निवारण, अधिनियम, 2013 जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।




Photos from Vikas Vibhag Pauri's post 06/02/2026

मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय ऋण समीक्षा समिति (DLRC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष से संबंधित ऋण वितरण लक्ष्यों की प्राप्ति, विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति तथा लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।

#मुख्य_विकास_अधिकारी
#सरकारी_योजनाएं
ितरण
#वित्तीय_समावेशन

Photos from Vikas Vibhag Pauri's post 30/01/2026

“विकास भवन प्रांगण में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण किया गया।”

Photos from Vikas Vibhag Pauri's post 26/01/2026

“77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी श्री गिरिश गुणवंत द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
जय हिंद! 🇮🇳✨”

Photos from Vikas Vibhag Pauri's post 03/01/2026

आज दिनांक 03 जनवरी 2026 को मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा विकासखण्ड जयहरीखाल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा ग्राम पंचायत सैंधी में जनहितकारी गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। गोष्ठी के दौरान स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा अमृत सरोवर, पालीहाउस एवं बायोफ्लॉक इकाई का भी अवलोकन किया गया तथा संबंधित कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के पारदर्शी, समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया।
इस अवसर पर विभिन्न रेखीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#जनसंवाद
#विकासखण्ड
#जयहरीखाल
#ग्रामपंचायत
#सैंधी
#अमृतसरोवर
#पालीहाउस
#बायोफ्लॉक

#जनकल्याण

Want your business to be the top-listed Government Service in Pauri?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Vikas Bhawan Pauri Gahrwal
Pauri
246001