NSUI Thalisain

Directions

NSUI Thalisain छात्र हितो के लिए सदैव संघर्षरत — NSUI थलीसैंण।
शिक्षा, छात्र अधिकार और बेहतर महाविद्यालय । 🙏

जीवन में कितना भी संघर्ष क्यों न हो, हमें हमेशा सत्य और अपने सिद्धांतों के साथ खड़े रहना चाहिए। 🙏 बुराई पर अच्छाई की जीत...
20/10/2026

जीवन में कितना भी संघर्ष क्यों न हो, हमें हमेशा सत्य और अपने सिद्धांतों के साथ खड़े रहना चाहिए। 🙏 बुराई पर अच्छाई की जीत का यह पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और खुशियाँ लेकर आए।🙏 आइए, हम सब मिलकर एक बेहतर समाज बनाने का संकल्प लें। आप सभी को दशहरा एवं विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🚩

आज उच्च शिक्षा मंत्री जी (उत्तराखंड सरकार) के समक्ष राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण की विभिन्न समस्याओं एवं छात्...
09/10/2026

आज उच्च शिक्षा मंत्री जी (उत्तराखंड सरकार) के समक्ष राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण की विभिन्न समस्याओं एवं छात्र-छात्राओं की मांगों को प्रमुखता से रखा गया। 🙏

प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं—

1. समाजशास्त्र विषय में अतिरिक्त प्राध्यापक की नियुक्ति: UG एवं PG दोनों स्तरों पर समाजशास्त्र विषय के विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए एक अतिरिक्त प्राध्यापक की नियुक्ति की जाए। इस मांग को विशेष प्राथमिकता के साथ रखा गया।

2.खेल मैदान की मरम्मत: महाविद्यालय के क्षतिग्रस्त खेल मैदान की शीघ्र मरम्मत करवाई जाए।

3. पुस्तकालय भवन की सुरक्षा: पुस्तकालय भवन की तत्काल जाँच करवाकर आवश्यक मरम्मत एवं सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

4. स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था: महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों के लिए स्वच्छ पेयजल की स्थायी व्यवस्था की जाए।

5. खेल सामग्री उपलब्ध कराना: विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध करवाई जाए।

6. महाविद्यालय के मार्ग की मरम्मत महाविद्यालय तक आने वाले खराब मार्ग (सड़क) की शीघ्र मरम्मत करवाई जाए।

इन सभी मांगों पर माननीय मंत्री जी के समक्ष विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा सकारात्मक आश्वासन प्राप्त हुआ। आशा है कि संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) सदैव छात्र-छात्राओं के अधिकारों, बेहतर शिक्षा एवं महाविद्यालय के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा। ✊

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ( NSUI) इकाई, थलीसैंण ।✊🇮🇳

उत्तराखंड के छात्रसंघ चुनावों में NSUI की कई महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में शानदार प्रदर्शन और जीत के लिए पूरी NSU...
30/09/2026

उत्तराखंड के छात्रसंघ चुनावों में NSUI की कई महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में शानदार प्रदर्शन और जीत के लिए पूरी NSUI उत्तराखंड टीम को बधाई। 💙🙏
यह नतीजे छात्र राजनीति में संगठन की बढ़ती सक्रियता और मजबूती को दिखाते हैं। छात्र-छात्राओं के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष और उनकी आवाज़ को मजबूती से उठाने का सिलसिला आगे भी जारी रहे। सभी विजयी प्रत्याशियों और मेहनत करने वाले NSUI के प्रत्येक साथी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। 🙏🇮🇳

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण के छात्रसंघ चुनाव में इस बार परिणाम भले ही हमारे पक्ष में नहीं रहा, लेकिन हमारा स...
30/09/2026

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण के छात्रसंघ चुनाव में इस बार परिणाम भले ही हमारे पक्ष में नहीं रहा, लेकिन हमारा संघर्ष और छात्रहित की आवाज़ आगे भी जारी रहेगी।🙏💙
उपाध्यक्ष पद पर बहन संजना और सचिव पद पर भाई बोबी रावत को जीत की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। 🎉🙏 यह जीत छात्र-छात्राओं के विश्वास और उनके निर्णय का सम्मान है। 🙏और आगे भी हम महाविद्यालय के हित में, छात्र-छात्राओं की समस्याओं और उनके अधिकारों के लिए निरंतर काम करते रहेंगे। चुनाव का परिणाम भले ही हमारे पक्ष में नहीं रहा, लेकिन छात्रहित के मुद्दों पर हमारी आवाज़ और संघर्ष पहले की तरह जारी रहेगा। साथियों का विश्वास और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। 🙏
चुनाव में हमारे साथ दिन-रात मेहनत करने वाले सभी छात्र-छात्राओं, कार्यकर्ताओं, बड़े भाइयों, बड़ी बहनों और छोटे भाइयों सभी का दिल से धन्यवाद। 🙏आप सभी ने जिस विश्वास और मेहनत के साथ हमारा साथ दिया, उसे हम कभी नहीं भूलेंगे। परिणाम चाहे जैसा भी रहा हो, छात्रहित के लिए हमारा संघर्ष पहले की तरह जारी रहेगा। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को भी हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏

संघर्ष जारी रहेगा, आवाज़ छात्रहित की हमेशा उठती रहेगी। ✊

क्‍या हार में क्‍या जीत में
किंचित नहीं भयभीत मैं
संधर्ष पथ पर जो मिले यह भी सही वह भी सही।
वरदान माँगूँगा नहीं।।

लघुता न अब मेरी छुओ
तुम हो महान बने रहो
अपने हृदय की वेदना मैं व्‍यर्थ त्‍यागूँगा नहीं।
वरदान माँगूँगा नहीं ।।

एन० एस० यू० आई० थलीसैंण ।
पौड़ी गढ़वाल 🇮🇳

28/09/2026

कोषाध्यक्ष पद हेतु प्रेरणा रावत 🌸

छात्र संघ चुनाव 2026-27 में कोषाध्यक्ष पद हेतु NSUI की प्रत्याशी प्रेरणा रावत को छात्रहित और महाविद्यालय के विकास के लिए चुने । छात्र-छात्राओं की समस्याओं को समझते हुए उनके हित में हमेशा आवाज़ उठाने और पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का प्रयास रहेगा ।आगामी 29 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर प्रेरणा रावत को अपना समर्थन एवं आशीर्वाद दें। 🙏
NSUI — छात्रहित में सदैव समर्पित। ✊🏽🇮🇳

28/09/2026

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद हेतु दिनेश्वरी 🌸 🙏

आगामी छात्र संघ चुनाव 2026-27 में NSUI की ओर से विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद हेतु दिनेश्वरी को अपना समर्थन दें। 🙏💙
छात्र-छात्राओं की समस्याओं को विश्वविद्यालय स्तर तक मजबूती से पहुंचाने और छात्रहित की आवाज़ को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ दिनेश्वरी मैदान में हैं। 29 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और दिनेश्वरी को भारी मतों से विजयी बनाएं। 🙏

NSUI के साथ, छात्रहित के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ें। ✊🏽🇮🇳

28/09/2026

सह-सचिव पद हेतु ज्योति 🌸🙏

आगामी छात्र संघ चुनाव 2026-27 में NSUI की ओर से सह-सचिव पद हेतु ज्योति को अपना समर्थन दें।🙏💙
छात्र-छात्राओं की समस्याओं को समझते हुए उनके हित में आवाज़ उठाने और महाविद्यालय में छात्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ ज्योति मैदान में हैं। 29 सितंबर को अपना बहुमूल्य मत देकर ज्योति को भारी मतों से विजयी बनाएं। 🙏💙

NSUI के साथ — छात्रहित की आवाज़ को मजबूत बनाएं। ✊🏽🇮🇳

28/09/2026

सचिव पद हेतु बोबी रावत 🙏
छात्र संघ चुनाव 2026-27 में सचिव पद हेतु NSUI से प्रत्याशी बोबी रावत छात्र-छात्राओं की आवाज़ को मजबूती से उठाने और महाविद्यालय में छात्रहित से जुड़े कार्यों के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ आगे आयेगा और छात्र-छात्राओं की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना ही संकल्प है।
आगामी 29 सितंबर को अपना बहुमूल्य मत देकर बोबी रावत को विजयी बनाएं। 🙏💙

NSUI — छात्रहित की आवाज़, छात्रहित का संकल्प। ✊🏽🇮🇳

28/09/2026

छात्र-छात्राओं की आवाज़ को मजबूती देने और उनके हितों के लिए निरंतर काम करने के संकल्प के साथ संजना उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी हैं।🙏💙
छात्रहित, सम्मान और महाविद्यालय के विकास के लिए आपका सहयोग जरूरी है। 29 सितंबर को अपना बहुमूल्य मत देकर संजना को भारी मतों से विजयी बनाएं। ✊🌸 🙏💙

Address

Thalisain
Pauri

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NSUI Thalisain posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Nearby government services