30/09/2026
पौड़ी कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का जोरदार प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
पौड़ी स्थित कलेक्ट्रेट भवन के बाहर अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सड़कों पर उतर आईं और शासन-प्रशासन के खिलाफ तीखा आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकत्रियों ने “धामी तेरे शासन में, कीड़े पड़ गए राशन में” और “जिस देश की नारी सड़कों पर, उस देश का आलम क्या होगा” जैसे नारों से परिसर को गुंजायमान कर दिया।
कार्यकत्रियों ने दो-टूक चेतावनी देते हुए कहा—“जो न माने हुड़की से, खींच लेंगे कुर्सी से।” उन्होंने साफ किया कि यदि सरकार ने उनकी वाजिब मांगों पर जल्द सकारात्मक फैसला नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा।