01/12/2025
जय माँ भगवती कालिंका 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
गढ़मित्र परिषद दिल्ली 1985 में पंजिकृत तथा शाखा रसियमहदेव है !
01/12/2025
जय माँ भगवती कालिंका 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
29/07/2025
रविवार ,दिनांक 27 जुलाई 2025 को गढ़ मित्र परिषद, नई दिल्ली शाखा की आवश्यक बैठक *श्री विजय चौधरी* जी की अध्यक्षता में C-17 अल्मोड़ा भवन, साउथ एक्सटेंशन, पार्ट-1, नई दिल्ली में संपन्न हुई। बैठक में परिषद के वरिष्ठ सचिव श्री देवेंद्र सिंह बिष्ट जी ने मीटिंग का एजेंडा प्रस्तुत किया और सार्थक चर्चा के बाद निम्नलिखित प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया:
*परिषद में सक्षम कार्यकारिणी का गठन*
*संरक्षक* श्री यशवंत सिंह पटवाल (गुसाईं) जी,ग्राम रगड़िगाढ़
*अध्यक्ष*: श्री विजय चौधरी, ग्राम सीली मल्ली
*वरिष्ठ उपाध्यक्ष*: श्री मंगल सिंह रावत, ग्राम मैठाणा
*सलाहकार*: डॉ. बिहारी लाल जालधंरि, ग्राम खेतू
*महासचिव*: श्री उमेद सिंह रावत, ग्राम नऊं
*वरिष्ठ सचिव*: श्री देवेंद्र सिंह बिष्ट, ग्राम तलाई मल्ली
*संगठन सचिव*: श्री दिनेश गुसांई, ग्राम डंगु तल्ला
*सचिव(प्रचार, प्रसार एवं मीडिया)*: श्री हरीश गुडियाल, कंडुली
*कोषाध्यक्ष*: श्री चंद्र मोहन जुयाल, ग्राम ढौंर
*उप-कोषाध्यक्ष*: श्री राजपाल चौधरी, ग्राम सीली मल्ली
*निरीक्षक* - श्री सुरेंद्र सिंह नेगी, ग्राम घिमडिया
*कार्यकारिणी सदस्य*
श्री दान सिंह रावत, ग्राम नऊं
श्री सुरेंद्र सिंह बिष्ट, ग्राम तलाई मल्ली
श्री प्रवीन चौधरी, ग्राम सिली
श्री रामचंद्र जोशी, ग्राम कंडुली
श्री सुरेंद्र बिष्ट, ग्राम रगड़ीगाड
श्री बलवंत सिंह नेगी, ग्राम नौलापुर
श्री बलवंत सिंह रावत, ग्राम सिसई
श्री विजेंद्र नेगी, ग्राम नाकुरी
श्री मनमोहन जुयाल, ग्राम ढौंर
श्री सत्येंद्र सिंह रावत, ग्राम डुमैला तल्ला
श्री अजय जुयाल , ग्राम ढोंर
श्री धीरेंद्र ध्यानी, ग्राम ढोंर
इसके तदोपरांत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जी की सलाह पर, *नव गठित मंत्रिमंडल द्वारा श्रीमान वाई एस पटवाल गुसाईं जी*, जो कि इस शाखा की पैतृक संगठन - *गढ़ मित्र परिषद, दिल्ली* के अध्यक्ष हैं, को सर्वसम्मति से इस नव गठित शाखा का *संरक्षक* नियुक्त किया गया।
इसके उपरांत *संरक्षक महोदय* ने कार्यकारिणी का मार्गदर्शन करते हुए, सलाह दी कि,
A) जो भी गांव या ग्राम सभा कोई मांग करे, उनसे लिखित में सही जानकारी लेकर, मंत्रिमंडल उचित कार्यवाही करे एवं
😎 पंचायत चुनाव में सभी विजयी ग्राम सभा प्रधान/क्षेत्रीय पंचायत सदस्यों को बधाई देते हुए, संस्था के कार्यों से अवगत करवाना एवं उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु उन्हें अपनी समस्याओं को परिषद शाखा के संज्ञान में लाने का अनुरोध करना।
*परिषद का नाम परिवर्तन*
गढ़ मित्र परिषद, नई दिल्ली शाखा का नाम सर्वसम्मति से *"गढ़ मित्र परिषद, खाटली बीरोंखाल गढ़वाल,* किया गया है।
*लम्बित मामलों पर चर्चा*
महासचिव श्री उमेद सिंह रावत जी ने परिषद द्वारा अब तक किए गए पत्राचार और उनकी यथास्थिति से अवगत कराया गया । कंडुलि से तिमलखोला मोटर मार्ग पर पुनः से रिव्यू करने के बारे में श्री हरीश जी ने ध्यान आकृष्ट करवाया है। ढौंर से सिरोलाखोला होते हुए नौलापुर रोड के बारे में भी विचार किया गया । खटलगढ नदी पर गाडर सेतु एवं भटवाणों से ताछिखाल होते हुए किमनिडा़डा रोड एवं पुलाढंया से भटवाणों तक रोड विस्तारीकरण के बारे में भी पौड़ी से संपर्क किया जाएगा।
*प्रतिनिधि मंडल गठन*
देहरादून, लैंसडाउन, पौड़ी आदि जगहों के लिए प्रतिनिधि मंडल गठित करने के बारे में निर्णय लिया गया है कि संबंधित विभागों से एक बार दूरभाष के माध्यम से लम्बित प्रस्तावों की जानकारी ली जाए, तदोपरांत देखेंगे कि प्रतिनिधि मंडल की आवश्यकता है या नहीं।
*नव नियुक्त ग्राम सभा प्रधानों और क्षेत्रीय पंचायत सदस्यों को बधाई संदेश*
सभी नव नियुक्त ग्राम सभा प्रधानों और क्षेत्रीय पंचायत सदस्यों को बधाई संदेश भेजकर उनसे उनके कार्यक्षेत्र अन्तर्गत जो भी मूलभूत समस्याएं हैं, परिषद को अवगत करने का अनुरोध किया जाएगा।
*परिषद का नये सिरे से लेटर हेड*
परिषद का नये सिरे से लेटर हेड बनाकर आगे से उससे ही पत्राचार आदि किया जाएगा।
*अंत में*
अध्यक्ष जी द्वारा अध्यक्षीय भाषण एवं धन्यवाद के बाद मीटिंग अगले माह तक के लिए स्थगित की गई।
धन्यवाद,
देवेंद्र सिंह बिष्ट
*वरिष्ठ सचिव* - गढ़ मित्र परिषद, नई दिल्ली
शाखा खाटली, बीरोंखाल, गढ़वाल
फ़ोन - 9899363451
02/05/2025
*खाटली पट्टी के भी सड़कों पर होगा काम-अजय टम्टा*
दिनांक 1 मई 2025 को गढ़ मित्र परिषद, नई दिल्ली: शाखा रसिया महादेव, पट्टी खाटली, गढ़वाल का एक प्रतिनिधि मंडल ने केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री श्री अजय टम्टा से भेंट की जिसमें प्रतिनिधि मंडल ने लंबित योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति, सड़क निर्माण, मुवाबजा, डामरीकरण, चौड़ीकरण के संबंध में ज्ञापन दिया।
जिनमें खाटली पट्टी की मोटर मार्ग संबंधित समस्याओं का एक ज्ञापन श्री अजय टम्टा जी, को दिया गया। मुलाकात में निम्न बिषयों पर सार्थक चर्चा हुई । जिनमें खटलगढ़ महादेव मंदिर से भटवाणों तक रोड़ विस्तारीकरण के लिए वित्तीय स्वीकृति, भटवाणों से ताछीखाल होते हुए किमनी डांडा तक रोड़ विस्तारिकरण के लिए वित्तीय स्वीकृति, सिसई-डंगू तल्ला खटलगढ़ महादेव मंदिर तक रोड़ डामरीकरण के लिए वित्तीय स्वीकृति, ग्राम बंवांसा मल्ला से खाल्यू डा़ंडा तक रोड़ विस्तारीकरण के संबंध में, रानिहाट तल्ला से कालिंका धार तक रोड़ विस्तारिकरण के संबंध में, ग्राम ढौंर जाखणी-बंदरकोट-खेतू- केदारगली नागर्जाखल मोटर मार्ग के चौड़ीकरण व डामरीकरण के संबंध मे़ं, सिसई डंगू के किसानों को जमीन का मुआवजा आदि समस्याओं के समाधान के लिए पत्र दिए गए।
मुलाकात के अवसर पर सभी समस्याओं पर क्रमवार चर्चा हुई। माननीय मंत्री श्री अजय टम्टा जी ने आश्वासन दिया कि उक्त सभी लंबित कार्यों पर साकारात्मक कार्यवाही की जाएगी।
प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री डॉ बिहारीलाल जलंधरी ग्राम खेतू, श्री मंगल सिंह रावत ग्राम मैठाणा, श्री दिनेश गुंसाई ग्राम डंगू तल्ला, श्री उमेद सिंह रावत ग्राम नंऊं एवं श्री देवेंद्र सिंह बिष्ट, ग्राम तलाई मल्ली ने भेंटकर सभी समस्याओं के समाधान के लिए पत्रों को हस्तोगत किया।
| Monday | 9am - 5pm |
| Tuesday | 9am - 5pm |
| Wednesday | 9am - 5pm |
| Thursday | 9am - 5pm |
| Friday | 9am - 5pm |
| Saturday | 9am - 5pm |