08/10/2026
सीएसआईआर-सीरी ने 7 अक्टूबर 2026 को वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) का 85वाँ स्थापना दिवस उत्साह पूर्वक मनाया। इस अवसर पर प्रोफेसर अनिंद्य दत्ता, निदेशक, आईएनएसटी, मोहाली मुख्य अतिथि तथा श्री राहुल वर्मा, पूर्व मुख्य वैज्ञानिक, सीएसआईआर-सीरी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। समारोह की अध्यक्षता प्रोफेसर शांतनु भट्टाचार्य, निदेशक, सीएसआईआर-सीरी, पिलानी ने की।
समारोह में प्रोफेसर भट्टाचार्य ने सीएसआईआर की विगत 85 वर्षों की गौरवशाली वैज्ञानिक एवं तकनीकी यात्रा, राष्ट्र निर्माण में इसके योगदान तथा वैज्ञानिक अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में सीएसआईआर की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने अपने अनुभव साझा करते हुए सीएसआईआर की उपलब्धियों, वैज्ञानिक उत्कृष्टता तथा समाज और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वदेशी प्रौद्योगिकियों के विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया।
कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2025-26 के वार्षिक प्रतिवेदन (Annual Report) का भी विमोचन किया गया।
इस अवसर पर विगत एक वर्ष में सेवानिवृत्त हुए पूर्व सहकर्मियों को सेवा सम्मान तथा सीएसआईआर निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सीएसआईआर की वैज्ञानिक उपलब्धियों, प्रौद्योगिकी विकास एवं राष्ट्रहित में संस्थान के योगदान को भी स्मरण किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अदिति, वैज्ञानिक ई तथा श्री मुकेश भट्ट, तकनीकी अधिकारी ने किया।
PMO India Dr Jitendra Singh CSIR, India DG Csir CSIR-Central Scientific Instruments Organisation, Chandigarh, India CSIR NISCPR-Oғғɪᴄɪᴀʟ Pᴀɢᴇ