19/02/2026
अत्यंत हर्ष का विषय है कि जलवायु अनुसंधान एवं सेवाएं कार्यालय, पुणे को दिनांक 17 फरवरी 2026 को CSIR–राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (NCL), पाषाण, पुणे द्वारा आयोजित समारोह में वर्ष 2024–2025 के दौरान उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन हेतु (50 से अधिक कार्मिकों वाले कार्यालयों की श्रेणी में) द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त, कार्यालय द्वारा दिनांक 29 जुलाई 2025 को आयोजित अंतर-कार्यालयीन स्वरचित हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्रशंसा पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर हमारे कार्यालय के विभिन्न अधिकारियों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया.
🏆 श्री अभिनव अरोड़ा, वैज्ञानिक सहायक, दिनांक 25.07.2025 को CSIR–राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (NCL), पाषाण, पुणे द्वारा आयोजित तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार।
🏆 श्रीमती सरिता कुमारी, वैज्ञानिक सहायक, दिनांक 18.07.2025 को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अनुसंधान संस्थान, कोथरुड, पुणे द्वारा आयोजित शब्द ज्ञान प्रतियोगिता में प्रोत्साहन–1 पुरस्कार।
🏆 श्री सुनिल डोके, मौसम विज्ञानी–ए, दिनांक 23.07.2025 को भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER), पाषाण, पुणे द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रोत्साहन–2 पुरस्कार।
इन सभी उपलब्धियों के लिए समस्त पुरस्कार विजेताओं एवं सहयोगी अधिकारियों को हार्दिक बधाई। 🌟
यह सम्मान हमारे कार्यालय की राजभाषा के प्रति प्रतिबद्धता, सृजनात्मकता एवं उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का प्रतीक है।
It is a matter of great pride that the Climate Research & Services Office, Pune was awarded the Second Prize for Outstanding Implementation of Official Language (Rajbhasha) for the year 2024–2025 (in the category of offices with more than 50 employees) at a celebration held on 17th February 2026, organized by CSIR–National Chemical Laboratory (NCL), Pashan, Pune.
In addition, the office received a Certificate of Appreciation for successfully organizing the Inter-Office Self-Composed Hindi Poetry Recitation Competition held on 29 July 2025.
On this occasion, several officials from our office were also honored for their outstanding performance:
🏆 Mr. Abhinav Arora, Scientific Assistant — Awarded First Prize in the Extempore Speech Competition organized on 25.07.2025 by CSIR–National Chemical Laboratory (NCL), Pashan, Pune.
🏆 Ms. Sarita Kumari, Scientific Assistant — Received Encouragement Prize–1 in the Word Knowledge Competition organized on 18.07.2025 by Regional Ayurvedic Research Institute, Kothrud, Pune.
🏆 Mr. Sunil Doke, Meteorologist–A — Awarded Encouragement Prize–2 in the General Knowledge Competition organized on 23.07.2025 by Indian Institute of Science Education and Research (IISER) Pune, Pashan, Pune.
Heartiest congratulations to all the awardees and supporting officials on these achievements. 🌟
This recognition reflects our office’s commitment to promoting the Official Language, creativity, and a culture of excellence.