Rituraj Paswan

Call Directions Website Contact the organization

Rituraj Paswan जिलाध्यक्ष मिशन मोदी पीएम अगेन पीलीभीत

Studied at Upadhi Mahavidyalaya , Pilib

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्रद्धेय प्यारेलाल खण्डेलवाल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!प्या...
06/10/2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्रद्धेय प्यारेलाल खण्डेलवाल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

प्यारेलाल खण्डेलवाल जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित किया। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

किसानों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले किसान नेता बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!अन्...
06/10/2026

किसानों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले किसान नेता बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!

अन्नदाताओं के हित, अधिकार और सम्मान के लिए उनका संघर्ष तथा किसानों को एकजुट करने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

हिन्दी साहित्य के प्रख्यात कवि एवं उपन्यासकार, ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित भगवती चरण वर्मा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र ...
05/10/2026

हिन्दी साहित्य के प्रख्यात कवि एवं उपन्यासकार, ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित भगवती चरण वर्मा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

उनकी लेखनी में जहां एक ओर गहरी दार्शनिक अंतर्दृष्टि थी, वहीं दूसरी ओर आम जनमानस के सुख-दुख और संघर्षों की जीवंत अभिव्यक्ति थी।

‘भूले-बिसरे चित्र’ और ‘टेढ़े-मेढ़े रास्ते’ जैसी कालजयी कृतियों के माध्यम से सामाजिक एवं राजनीतिक यथार्थ को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त करने वाला उनका साहित्यिक योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

प्रेम व करुणा के संवाहक, सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के ज्योति-ज्योत दिवस पर उन्हें विनम्र...
05/10/2026

प्रेम व करुणा के संवाहक, सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के ज्योति-ज्योत दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

गुरु नानक देव जी ने मानव समानता और निस्वार्थ सेवा का संदेश देकर समाज को नई दिशा प्रदान की। उनकी पावन वाणी और जीवन-दर्शन आज भी समस्त मानवता को सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

ग्राम चौपाल के माध्यम से 129 विधानसभा पूरनपुर के क्षेत्र में भ्रमण कर देवतुल्य जनता से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान माननी...
04/10/2026

ग्राम चौपाल के माध्यम से 129 विधानसभा पूरनपुर के क्षेत्र में भ्रमण कर देवतुल्य जनता से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान माननीय विधायक श्री बाबूराम पासवान जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जनता की समस्याओं, अपेक्षाओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों को सीधे सुना तथा उनके समाधान और विकास के संकल्प को लेकर सार्थक संवाद किया।

04/10/2026

अखिलेश जी, 2012 में वादा लैपटॉप का था या प्रचार का?

2015 की सीएजी रिपोर्ट: लाखों पात्र छात्र वंचित, समारोहों का खर्च तय सीमा से ज्यादा!

पार्टी के 34 साल याद हैं, लैपटॉप का इंतज़ार करते छात्र भी याद हैं या भूल गए?

माँ भारती के स्वाभिमान एवं सम्मान की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाली महान वीरांगना रानी दुर्गावती जी की ...
04/10/2026

माँ भारती के स्वाभिमान एवं सम्मान की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाली महान वीरांगना रानी दुर्गावती जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन।

हिन्दी साहित्य के महान आलोचक एवं साहित्यकार आचार्य रामचंद्र शुक्ल जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!उन्होंने अपनी गहन साहि...
04/10/2026

हिन्दी साहित्य के महान आलोचक एवं साहित्यकार आचार्य रामचंद्र शुक्ल जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!

उन्होंने अपनी गहन साहित्यिक दृष्टि, आलोचनात्मक चिंतन और प्रभावशाली लेखनी से हिन्दी साहित्य को नई दिशा प्रदान की। उनका अमूल्य योगदान हिंदी जगत में सदैव स्मरणीय रहेगा।

महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी एवं 'इंडिया हाउस' के संस्थापक श्यामजी कृष्ण वर्मा जी की जयंती पर उन्हें शत-शत ...
04/10/2026

महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी एवं 'इंडिया हाउस' के संस्थापक श्यामजी कृष्ण वर्मा जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!

विदेश की धरती से भारत की स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले श्यामजी कृष्ण वर्मा जी ने क्रांतिकारी विचारों को मंच और दिशा प्रदान कर स्वतंत्रता आंदोलन को वैचारिक आधार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनका राष्ट्रप्रेम, साहस और मातृभूमि की स्वतंत्रता के प्रति अटूट समर्पण भारतीय स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

Address

Pankaj Colony
Puranpur
262122

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rituraj Paswan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rituraj Paswan:

Shortcuts

Share