District Administration, Purnea

District Administration, Purnea

Share

This is official page of District Administration, Purnea.Through this page, you can get relevant information.

Photos from District Administration, Purnea's post 01/06/2026

।।समाहरणालय पूर्णिया।।
(जिला जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:-699,,
दिनांक:- 01/06/2026
==================

02 जून 2026 (मंगलवार)को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर शिविर के नोडल पदाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारियों द्वारा सहयोग शिविर के अद्मतन कार्य प्रगति को लेकर स्थलों का निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक किया जा रहा है।

इसी कड़ी मे सोमवार को अपर समाहर्ता श्री रवि राकेश द्वारा प्रखंड डगरूआ के पंचायत महथोर के पंचायत सरकार भवन में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के विभिन्न आवश्यक कार्यो का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया श्री श्वेतम दीक्षित द्वारा
भी प्रखंड कसबा के पंचायत संझैली के पंचायत सरकार भवन में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के विभिन्न आवश्यक कार्यों का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में मौके पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सहयोग शिविर में नागरिकों द्वारा दिए गए शिकायत तथा समस्याओं से संबंधित आवेदनों का निष्पादन विभाग द्वारा निर्धारित मानक प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा जून माह के प्रथम मंगलवार यानि 2 जून 2026 को सभी 14 प्रखंडों के चिन्हित एक-एक पंचायतों में सहयोग शिविर के आयोजन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। आयोजित होने वाले प्रखंड अंतर्गत पंचायतों तथा सहयोग शिविर स्थल क्रमशः--
01:-प्रखण्ड पूर्णिया पूर्व के रजीगंज पंचायत के पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन निर्धारित है।
इसी प्रकार प्रखंड :--------
02:-के०नगर के मजरा पंचायत के पंचायत भवन।
03:-श्रीनगर के पंचायत खुट्टी धुनैली के पंचायत सरकार भवन।
04:-कसबा के पंचायत संझैली के पंचायत सरकार भवन में।
05:-जलालगढ़ के पंचायत अकम्बा के पंचायत सरकार भवन में।
06:- बनमनखी के पंचायत धरहरा के पंचायत सरकार भवन में।
07:-बी०कोठी के पंचायत वासुदेवपुर के पंचायत भवन।
08:-भवानीपुर के पंचायत सोनामा पंचायत भवन में।
09:-धमदाहा के पंचायत मोगलिया पुरन्दाहा पश्चिम के पंचायत सरकार भवन में।
10:-रुपौली के पंचायत बसंतपुर के पंचायत सरकार भवन में।
11:-अमौर के पंचायत हफनियां के पंचायत सरकार भवन में।
12:- प्रखंड बैसा के पंचायत मनोपाड़ा के पंचायत सरकार भवन में।
13:-बायसी प्रखंड के पंचायत चोपड़ा के पंचायत भवन में।
14:-डगरूआ प्रखंड के पंचायत महथोर के पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन निर्धारित है।

संबंधित पंचायतों के नागरीक अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन अपने-अपने पंचायत सरकार भवन/पंचायत भवन में आयोजित सहयोग शिविर में दे सकते हैं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Photos from District Administration, Purnea's post 01/06/2026

।।समाहरणालय पूर्णिया।।
(जिला जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:-698
दिनांक:-01/06/2026
==================

श्री अंजनि कुमार प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में
02 जून 2026 (मंगलवार)को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर शिविर के नोडल पदाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारियों तथा संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया आहूत की गई।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का निराकरण विभाग द्वारा निर्धारित मानक प्रक्रिया के अनुरूप शत-प्रतिशत निष्पादन तय समय-सीमा में पूर्ण करने को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि सहयोग शिविर को लेकर श्री बी०कार्तिकेय धनजी (भा०प्र०से०) सचिव, लघु जल संसाधन विभाग बिहार -सह- प्रभारी सचिव पूर्णिया जिला द्वारा विभिन्न सहयोग शिविरों का भ्रमण एवं निरीक्षण कार्यक्रम संभावित है। सचिव महोदय द्वारा प्रखंड कसबा, जलालगढ़ एवं डगरूआ प्रखंड अंतर्गत शिविरों का जायजा लेंगे और निरीक्षण भी करेंगे।

ज्ञातव्य हो कि सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा जून माह के प्रथम मंगलवार यानि 2 जून 2026 को सभी 14 प्रखंडों के चिन्हित एक-एक पंचायतों में सहयोग शिविर के आयोजन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

दिनांक 2 जून 2026 को आयोजित होने वाले प्रखंड अंतर्गत पंचायतों तथा सहयोग शिविर स्थल क्रमशः--
01:-प्रखण्ड पूर्णिया पूर्व के रजीगंज पंचायत के पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन निर्धारित है।
इसी प्रकार प्रखंड :--------
02:-के०नगर के मजरा पंचायत के पंचायत भवन।
03:-श्रीनगर के पंचायत खुट्टी धुनैली के पंचायत सरकार भवन।
04:-कसबा के पंचायत संझैली के पंचायत सरकार भवन में।
05:-जलालगढ़ के पंचायत अकम्बा के पंचायत सरकार भवन में।
06:- बनमनखी के पंचायत धरहरा के पंचायत सरकार भवन में।
07:-बी०कोठी के पंचायत वासुदेवपुर के पंचायत भवन।
08:-भवानीपुर के पंचायत सोनामा पंचायत भवन में।
09:-धमदाहा के पंचायत मोगलिया पुरन्दाहा पश्चिम के पंचायत सरकार भवन में।
10:-रुपौली के पंचायत बसंतपुर के पंचायत सरकार भवन में।
11:-अमौर के पंचायत हफनियां के पंचायत सरकार भवन में।
12:- प्रखंड बैसा के पंचायत मनोपाड़ा के पंचायत सरकार भवन में।
13:-बायसी प्रखंड के पंचायत चोपड़ा के पंचायत भवन में।
14:-डगरूआ प्रखंड के पंचायत महथोर के पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन निर्धारित है।

संबंधित नागरिकों से अपील है कि अपने-अपने पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत भवनों में जाकर अपनी शिकायत एवं समस्याएं से संबंधित आवेदन दे सकते हैं।

बैठक में अपर समाहर्ता विभागीय जांच,आपदा प्रबंधन,विधि व्यवस्था,जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी तथा जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे और प्रखंड एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Photos from District Administration, Purnea's post 01/06/2026

समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-697,
दिनांक 01 /06/2026,
===================

सड़क सुरक्षा को लेकर प्रभारी जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा की समीक्षा बैठक:-

पूर्णिया के महानन्दा सभागार में
प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्री अंजनि कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहरावत की संयुक्त अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई।

सड़क सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया गया।

माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में एनएच पर जितने भी अतिक्रमण,अवैध ढाबा एवं पार्किंग स्थल हैं, उन सभी को हटाना है। कहा गया कि एनएचआई,आरसीडी एवं आडब्लूडी सहित जितने भी एनएच के विंग हैं, उनके कार्यपालक अभियंता संबंधित एसडीओ एवं सीओ के साथ समन्वय स्थापित कर नियम के अनुरूप अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करें। अतिक्रमण हटाने के दौरान उसका फोटोग्रफि तथा वीडियो भी बनानें का निर्देश दिया गया। उक्त कार्रवाई का प्रतिदिन प्रतिवेदन समर्पित करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।

जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बैठक में पीएम कैशलेस योजना,जो गोल्डन आवर में लागू की जाती है, उसके संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी द्वारा उक्त योजना का अधिक से अधिक लाभ लोगों को मिले, इसके लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि अस्पतालों की टैगिंग कराने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। इसके साथ ही 112 सेवा तथा 1033 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में तुरंत पुलिस थाना तक सूचना पहुंच सके और घायलों को योजना के तहत अस्पताल में तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

बैठक में ब्लैक स्पॉट एवं ग्रे स्पॉट को और अधिक चिन्हित करने, उनकी संख्या बताने तथा वहां अपनाए जा रहे सेफ्टी मेजर जैसे सिगनेज,गति सीमा, दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र की चेतावनी, ट्रंबल स्ट्रिप्स आदि को प्रभावी रूप से लागू कराने पर भी बल दिया गया।

बैठक में अपर समाहर्ता विभागीय जांच, विधि व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी,जिला आपूर्ति पदाधिकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारगण मौजूद थे और प्रखंड अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Photos from District Administration, Purnea's post 01/06/2026

समाहरणालय पूर्णिया,
जनसम्पर्क कार्यालय,
*प्रेस विज्ञप्ति:-696*
*दिनांक :-01 जून 2026,*
==================

सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत श्री अंजनि कुमार प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त ने आमजनों की समस्याएं सुनीं तथा त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश:-

प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्री अंजनि कुमार द्वारा सेवा- संवाद
-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को
प्रज्ञान सभागार में आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया और संबंधित पदाधिकारियों को अग्रेत्तर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए फरियादियों द्वारा कुल-13 आवेदन देकर अपनी-अपनी समस्याएं प्रभारी जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष रखीं।

प्रभारी जिलाधिकारी महोदय द्वारा आवेदनों का गहन अवलोकन के उपरान्त त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।

उक्त के अतिरिक्त कार्यक्रम के तहत प्रखंड अनुमंडल एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित होकर आए लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए।

ज्ञातव्य हो कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल तथा प्रखंड एवं पंचायतों में संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है।

=================
किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या:--064 54-24 23 19/ 24 23 17/ 24 23 20 पर संपर्क करें । जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

01/06/2026

समाहरणालय, पूर्णिया,
जन सम्पर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:---695,
दिनांक- 01 जून 2026,
---------------------------
पूर्णिया जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य:--

पूर्णिया जिला अन्तर्गत सोमवार को 9608 गैस सिलेंडर संबंधित उपभोक्ताओं को एजेंसियों द्वारा उपलब्ध कराया गया है।गैस एजेंसियों के पास अभी भी 8471 गैस सिलेंडर गोदामों में रक्षित हैं।
==================
श्री रविशंकर उरांव अपर समाहर्ता -सह -जिला आपूर्ति पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा बताया गया कि सोमवार को कुल:- 15508 गैस उपभोक्ताओं द्वारा पूर्णिया जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों से गैस सिलेंडर का डिमांड किया गया। नियमानुसार 9608 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण एजेंसियों द्वारा संबंधित गैस उपभोक्ताओं को किया गया है। जबकि अभी भी 8471 गैस सिलेंडर संबंधित एजेसिंयों के पास गोदामों में उपलब्ध हैं।

पूर्णिया में एल पी जी गैस सिलेंडर कि स्थिति सामान्य है जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। गैस एजेंसियों द्वारा नियमित रूप से पूर्व की तरह संबंधित गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सेवा नियमित रूप से दी जा रही है।

नियमानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति हेतु लगभग 45 दिनों का चक्र निर्धारित है और शहरी क्षेत्रों में यह अवधि लगभग 25 दिनों की निर्धारित है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा गैस उपभोक्ताओं से अपील किया गया है की घबराहट में या पैनिक होकर घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग लाईन में लगकर नहीं कराए। नियमानुसार गैस की बुकिंग कराएं।समय पर पूर्व की तरह गैस सिलेंडर होम डिलीवरी किया जा रहा है।

यदि किसी उपभोक्ता को गैस के संबंध में किसी प्रकार की शिकायत दर्ज कराना है तो वे आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर:-06454-242319/242317/242320 पर सम्पर्क करें। प्राप्त शिकायतों पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें ।

गैस उपभोक्ताओं से अपील किया गया कि अनावश्यक रूप से गैस काउंटर एवं गोदाम में भीड़ नहीं लगाएं।नियमानुसार गैस सिलेंडर होम डिलीवरी एजेंसियों द्वारा
नियमित रूप से किये जा रहें हैं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Photos from District Administration, Purnea's post 01/06/2026

संशोधित प्रेस विज्ञप्ति:--
समाहरणालय पूर्णिया,
जन संपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 694,
दिनांक:- 01 जून 2026,
==================

श्री अंजनि कुमार उप विकास आयुक्त -सह-प्रभारी जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार में आहूत की गई।

प्रभारी जिलाधिकारी महोदय द्वारा सर्वप्रथम मुख्यालय पटना से विभिन्न विभागों एवं वरीय अधिकारियों द्वारा प्रेषित अति महत्वपूर्ण लोक कल्याणकारी एवं विकास कार्यों से संबंधित पत्रों के निष्पादन की अद्यतन प्रगति और माननीय न्यायालय से संबन्धित मामलें एवं सेवान्त लाभ और पूर्व में आयोजित सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की अद्यतन प्रगति की समीक्षा किया गया। प्रगति संतोषजनक पाया गया।

प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अति महत्वपूर्ण पत्रों का गुणवत्तापूर्ण त्वरित निष्पादन तथा माननीय न्यायलय से संबंधित मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार और पूर्व में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों का विभाग द्वारा निर्धारित (एस० ओ० पी) के अनुरूप शत-प्रतिशत निष्पादन तय समय-सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

बैठक मे अपर समाहर्ता
,आपदा प्रबंधन, विभागीय जांच,विधि व्यवस्था,अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया,जिला खनन पदाधिकारी,वरीय कोषागार पदाधिकारी,जिला कृषि पदाधिकारीश्रम अधीक्षक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारिगण उपस्थित थे और प्रखंड तथा अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Photos from District Administration, Purnea's post 01/06/2026

समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-693,
दिनांक 01/06/2026,
===================

श्री अंजनि कुमार
प्रभारी जिला पदाधिकारी
-सह-उप विकास आयुक्त-सह- उपाध्यक्ष, जिला जल एवं स्वछता समिति एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहरावत की संयुक्त अध्यक्षता में सोमवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत स्वच्छ गांव स्वच्छ जलवायु अभियान के सफल संचालन हेतु उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन महानंदा सभागार, पूर्णिया में आहूत की गई।
उक्त कार्यशाला का शुभारंभ जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दीप प्रज्वलित कर दिया गया।

कार्यशाला में निदेशक, DRDA, -सह- सदस्य सचिव, जिला जल एवं स्वछता समिति,जिला समन्वयक,जिला सलाहकार एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी द्वारा भाग लिया गया।

उक्त कार्यशाला में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, सभी माननीय मुखिया,सभी पंचायत सचिव एवं स्वच्छता प्रवेक्षक द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया गया।

यह अभियान 01 जून से 05 जून तक चलाया जाएगा, अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन नियमावली 2026 (SWM Rules 2026) के संबंध में नागरिकों को जागरूक करना और स्वच्छता परिसम्पत्तियों के संचालन एवं अनुरक्षण तथा सामुदायिक सहभागिता और जनभागीदारी पर विशेष बल देना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन 4R सिद्धांत के प्रति नागरिकों को जागरूक करना और 05 जून 2026 को SWM Rules के अनुपालन एवं कार्ययोजना तैयार करने और सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन करने का निदेश दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

01/06/2026

Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Want your business to be the top-listed Government Service in Purnea?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


DM Office
Purnea
854301

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm