08/02/2026
माननीय सांसद आदरणीय श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के अस्वस्थ होने के बावजूद भी पटना पुलिस उन्हें किस तरह से प्र.ताड़ित कर रही है यह देख लीजिए। न्यायालय के उचित मेडिकल ट्रीटमेंट के आदेश को ताक पर रख कर अस्पताल से जेल और जेल से अस्पताल का खेल खेल रही है। शर्मनाक।
08/02/2026
बिना वर्दी का यह पुलिस पदाधिकारी
सांसद महोदय को गिरफ्तार करने पहुंचा था
इसकी करतूत आप सब देखिए
रंगदारी सेल का इंचार्ज बताया जाता है
आख़िर इसका क्या क्षेत्राधिकार था
बिना वर्दी बिना वारंट दिखाए
गिरफ्तार करने हेतु पुलिसिया हनक
दिखाने का,एक MP से ऐसा सलूक
तो आमलोगों से कैसा?
04/11/2024
"आज जमशेदपुर में माननीय सांसद आदरणीय श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जी कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. अजय कुमार जी के पक्ष में गुरुद्वारा में सिख भाइयों के साथ बैठक कर बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं। इस बैठक में उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार को फिर से बनाने का आग्रह किया।
माननीय सांसद जी ने कहा हमने चुनाव निशान 'हाथ' के प्रति समर्थन की अपील करते हुए सभी से अधिक से अधिक मत देने की अपील की। यह हमारी एकजुटता और सहयोग का प्रतीक है।
सभी सिख भाइयों का समर्थन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, और हम एक साथ मिलकर झारखंड के विकास और खुशहाल भविष्य के लिए काम करेंगे। आइए, हम सभी मिलकर परिवर्तन की ओर बढ़ें! ✊🇮🇳
"
27/10/2024
अभी थोड़ी देर पहले माननीय सांसद आदरणीय श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जी ने मैक्स अस्पताल जाकर मां से मुलाकात की। उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके ठीक होने की कामना की।
इस कठिन समय में आपका स्नेह और दुआएं हमारे साथ बनी रहें, यही प्रार्थना है। उम्मीद है मां जल्द ही स्वस्थ होकर हमारे बीच होंगी।
12/09/2024
पिछले दिनों दिल्ली में देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से मुलाकात कर माननीय सांसद आदरणीय श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जी ने पूर्णिया, बिहार में रक्षा औद्योगिक गलियारा (डिफेंस कॉरिडोर) स्थापित करने का आग्रह किया। इस महत्वपूर्ण चर्चा के दौरान माननीय मंत्री जी ने अनुरोध पर सहमति जताते हुए इस मुद्दे को कैबिनेट में उठाने का आश्वासन दिया। पप्पू यादव जी ने उन्हें इस संदर्भ में एक ज्ञापन भी सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से माननीय सांसद जी ने उन्हें अवगत कराया कि पूर्णिया, बिहार में भारतीय वायुसेना का एक महत्वपूर्ण बेस मौजूद है, जिसे वायु पूर्णिया हवाई अड्डा या चुनपुर हवाई अड्डा भी कहा जाता है। यह हवाई अड्डा विशेष रूप से चीन-भारत युद्ध के समय सेना की आपूर्ति के लिए बनाया गया था और अब उत्तर-पूर्वी कॉरिडोर में बैंकअप के रूप में कार्य करता है।
पूर्णिया की रणनीतिक स्थिति इसे नेपाल, बांग्लादेश और भूटान के निकट एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान बनाती है। इसके साथ ही, यहां पर्याप्त भूमि की उपलब्धता और पर्यावरणीय अनुकूलता इसे रक्षा कॉरिडोर स्थापित करने के लिए आदर्श बनाते हैं। पर्यावरण के दृष्टिकोण से पूर्णिया को देश का दूसरा दार्जिलिंग भी कहा जाता है, जो इसे और भी उपयुक्त बनाता है।
माननीय सांसद जी ने कहा हमारी यह मांग न केवल पूर्णिया के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी, बल्कि देश की रक्षा और सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी। हमें उम्मीद है कि इस दिशा में आवश्यक कदम शीघ्र उठाए जाएंगे।"
07/09/2024
आज माननीय सांसद आदरणीय श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जी पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत गेड़ाबाड़ी में गणेश पूजा समिति द्वारा आयोजित गणपति महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। भक्तिमय वातावरण और श्रद्धा से भरे इस महोत्सव में श्री गणेश जी की भव्य प्रतिमा का दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।
समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों की भागीदारी से यह आयोजन अत्यंत सफल और अनुकरणीय है। ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारे समाज को एकजुट करते हैं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का माध्यम बनते हैं।
इस पावन अवसर पर सभी भक्तों और आयोजकों को मेरी शुभकामनाएं। गणपति बप्पा सबके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आएं। जय गणेश! 🙏
15/07/2024
अभी संध्या 5 बजे माननीय सांसद श्री पप्पू यादव जी दिल की बात करेंगे. आप सभी जरुर जुड़ें.
30/06/2024
आज माननीय सांसद आदरणीय श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जी पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के कसबा प्रखंड अंतर्गत ढोलबज्जा गांव निवासी मो० सलीम साहेब (पूर्व सरपंच) की पुत्री के निकाह में शरीक हुए।
आदरणीय नेता जी ने कहा इस पावन अवसर पर शामिल होकर बहुत हर्ष और आनंद की अनुभूति हुई। परिवार की खुशियों में शरीक होना मेरे लिए गर्व की बात है। नवविवाहित जोड़े को सुखद जीवन की शुभकामनाएं।