Shridhar Vishnu

Shridhar Vishnu

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shridhar Vishnu, Social service, Purnea.

Photos from Shridhar Vishnu's post 15/08/2023

प्रिय साथियों
इस बार अपना देश स्वतंत्रता दिवस का अमृत महोत्सव मना रहा है । इस दिवस का साक्षी होकर हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं । संविधान निर्माता हमारे मनीषियों ने जिस जनतांत्रिक व्यवस्था की नीव रखी है , उसे निश्चित तौर पर दुनिया का एक विशालतम जनतंत्र होने का गौरव प्राप्त है। स्वतन्त्रता के जिन शहीदों ने सर्वस्व न्यौछावर कर दिया उन्हे शतकोटि नमन !
हम सबों की स्वतंत्रता तभी कायम रह सकती है ,जब तक हम दूसरो की स्वतंत्रता का आदर करते रहेंगे ।
इस स्वतंत्रता के अवसर पर आप सबों को बहुत-बहुत शुभ कामनाएँ !!
धन ,पद और जनतंत्र की रक्षा - - इसका मंत्र है
केवल शिक्षा , केवल शिक्षा !

20/09/2022

गया शहर के ही व्यवसायी दो भाई राजकिशोर सहनी एवं सुजीत सहनी से मिलकर बहुत अच्छा लगा. दोनों का भ्रातृत्व एवं उनकी खुशमिजाजी निश्चित ही अनुकरणीय थी । राज किशोर सहनी इसबार गया नगर निगम का चुनाव भी लड़ने की तैयारी में हैं।मैं राजकिशोर जी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ !

05/02/2022

बसंत आगमन की इस बासंती बेला में मा सरस्वती के पुजारी सभी छात्र -छात्राओं एवं सभी प्रियजन को मेरी ओर से
बहुत-बहुत बासंती शुभकामनाएं !
मा सरस्वती के सभी पुजारी महा कवि " निराला " की पंक्ति भी याद करते चलें ---- ' प्रिय स्वतंत्र रव अमृत मंद्र रव भारत में भर दे ' , वर दे वीणा वादिनी वर दे !
-- सभी यशस्वी , स्वतंत्र , प्रखर एवं कल्याणकारी बनें !!

24/12/2018

कैप्टन जयनारायण निषाद जैसे कैप्टन के अवसान से अति पिछड़े समाज ने जो खोया वह एक अपूरणीय क्षति है । उन महापुरूष को कोटिशः नमन करते हुए मेरी ओर से श्रधांजलि !

16/12/2018

दिबराधनी पंचायत में दिबरा दक्षिण की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मीरा देवी के विदाई-सह-सम्मान समारोह मे मेरे दो शब्द ...

Want your business to be the top-listed Government Service in Purnea?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Purnea