AIIMS Raebareli

Call Directions Website Contact the organization

AIIMS Raebareli AIIMS Raebareli is one of the Medical Institute, established under PMSSY initiative.

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायबरेली में स्वच्छता दिवस उत्...
02/10/2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायबरेली में स्वच्छता दिवस उत्साह एवं सामूहिक सहभागिता के साथ मनाया गया।

कार्यपालक निदेशक, डॉ. अमिता जैन के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से संस्थान परिसर में सभी स्वच्छता कर्मियों एवं सैनिटेशन टीम के साथ विशेष परिसर स्वच्छता अभियान (Campus Cleaning Drive) आयोजित किया गया। अभियान के दौरान परिसर के विभिन्न क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई तथा स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत “अपशिष्ट से संपदा – कबाड़ से जुगाड़” गतिविधि का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अनुपयोगी एवं अपशिष्ट सामग्री का रचनात्मक पुनः उपयोग कर उपयोगी वस्तुएँ तैयार कीं। इस गतिविधि के माध्यम से Reduce, Reuse एवं Recycle की अवधारणा को प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर स्वच्छता कर्मियों के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान एवं सराहना के साथ रेखांकित किया गया। सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता को केवल एक दिवसीय अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन एवं संस्थागत कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

महात्मा गांधी जी के स्वच्छता, स्वास्थ्य और सेवा के संदेश को आत्मसात करते हुए एम्स रायबरेली परिवार ने स्वच्छ एवं स्वस्थ अस्पताल परिसर के निर्माण में निरंतर योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Amita Jain

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत AIIMS रायबरेली में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ पहल के तहत ‘सफाईमित्र सुरक्षा एवं सम्मान...
01/10/2026

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत AIIMS रायबरेली में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ पहल के तहत ‘सफाईमित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सफाईमित्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सम्मान को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में AIIMS रायबरेली की कार्यकारी निदेशक प्रो. अमिता जैन उपस्थित रहीं। उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण स्वास्थ्य संरक्षण, संक्रमण की रोकथाम तथा बेहतर कार्यस्थल के लिए आवश्यक है। उन्होंने संस्थान को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने में सफाईमित्रों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

शिविर के दौरान सफाईमित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। नर्सिंग टीम द्वारा उनके वाइटल पैरामीटर्स की जांच की गई तथा व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं सुरक्षित कार्यप्रणाली के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में ‘Waste to Craft’ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें सफाईमित्रों ने अनुपयोगी एवं अपशिष्ट सामग्री का रचनात्मक उपयोग करते हुए विभिन्न उपयोगी एवं आकर्षक वस्तुएँ तैयार कीं। प्रतियोगिता के माध्यम से Reduce, Reuse और Recycle की अवधारणा को प्रोत्साहित किया गया तथा अपशिष्ट के रचनात्मक पुनःउपयोग का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकारी निदेशक प्रो. अमिता जैन द्वारा सफाईमित्रों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने सफाईमित्रों की सक्रिय भागीदारी एवं उनके योगदान की सराहना की तथा स्वच्छता कार्य को सम्मान एवं गरिमा के साथ किए जाने के महत्व पर जोर दिया।

इस अवसर पर संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नर्सिंग विद्यार्थियों ने भी सहभागिता की तथा सफाईमित्रों के साथ मिलकर स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता ही सेवा का संदेश देते हुए स्वच्छता को दैनिक जीवन एवं कार्यस्थल की निरंतर जिम्मेदारी बनाने तथा सफाईमित्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

AIIMS Raebareli Joins Hands for Swachhata!

As part of Swachhata Hi Seva 2026,AIIMS Raibareli organised the ‘Ek Din, Ek Ghanta, Ek Saath’ cleanliness drive on 01 October 2026, from 4:00 PM to 5:00 PM,with the active participation of faculty members, staff and students

Venue:AIIMS Raibareli Campus
Time: 4:00 PM – 5:00 PM

The collective cleanliness drive and Shramdaan activity demonstrated the Institute's commitment to promoting a cleaner, greener, healthier and more hygienic campus and community.
Together, let us make cleanliness a habit and Swachhata a collective responsibility!

Swachhata Hi Seva 2026

* Theme: Honouring Our Daily Heroes & Ensuring Safaimitra Safety

* Date: October 1, 2026

Objective: To recognize front-line sanitation workers (Safaimitras) and ensure their occupational health and safety through resource distribution and interactive training under the national Swachhata Hi Seva 2026 initiative.

* Felicitation Ceremony: Formally acknowledging the everyday dedication of the sanitation team.

* Safety Resource Distribution: Procurement and allotment of essential safety gear, including PPE kits, face masks, and protective hand gloves.

* Health & Nutrition: Integration of wellness by supplying healthy food boxes to promote physical well-being.

* Sanitation & Hygiene Briefing: Educational breakdown covering protective workplace protocols and regular sanitization safety.

* Knowledge Reinforcement: Successful deployment of a brief interactive quiz checking their situational awareness on safety rules.




Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Amita Jain

स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं विद्यार्थियों में स्वच्छ आदतों को विकसित करने के उद्देश्य से अपर प्राइमरी स्कूल, ख...
01/10/2026

स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं विद्यार्थियों में स्वच्छ आदतों को विकसित करने के उद्देश्य से अपर प्राइमरी स्कूल, खादीपुर सड़वा में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम AIIMS रायबरेली की कार्यकारी निदेशक प्रो. अमिता जैन के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित हाथ धोने, कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।
बच्चों को हाथ धोने की सही विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन कराया गया तथा 4-way waste segregation के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि कचरे का उचित पृथक्करण स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया। विद्यार्थियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं मातृ सम्मान का संदेश दिया तथा पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वच्छता एवं जागरूकता संबंधी सामग्री भी वितरित की गई।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और “स्वच्छ विद्यालय, स्वच्छ घर एवं स्वच्छ समाज” के निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को केवल एक अभियान तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Amita Jain

The Department of Transfusion Medicine & Blood Centre, AIIMS Raebareli, observed National Voluntary Blood Donation Day o...
01/10/2026

The Department of Transfusion Medicine & Blood Centre, AIIMS Raebareli, observed National Voluntary Blood Donation Day on October 1 by organising a voluntary blood donation camp at the institute.
The programme was inaugurated by Prof. (Dr.) Amita Jain, Executive Director, AIIMS Raebareli. Prof. (Dr.) Niraj Kumari, Dean (Academics), Dr. Niraj Shrivastava, Additional Medical Superintendent, and Col. Akhilesh Singh, Deputy Director (Administration), were also present on the occasion.
Addressing the gathering, Prof. (Dr.) Amita Jain, Executive Director, AIIMS Raebareli, emphasised that voluntary blood donation is a simple yet invaluable contribution towards saving lives. She encouraged people to come forward regularly for voluntary blood donation and urged the community to spread awareness about the importance of safe and voluntary blood donation.
Prof. (Dr.) Niraj Kumari, Dean (Academics), and Dr. Niraj Shrivastava, Additional Medical Superintendent, highlighted the importance of regular voluntary blood donation in ensuring timely availability of safe blood for patients and encouraged the community to make voluntary blood donation a part of their social responsibility.
The event featured a voluntary blood donation camp, felicitation of regular voluntary blood donors in recognition of their continued contribution towards saving lives, and a pledge-taking ceremony to promote voluntary blood donation.
The programme was organised by the Department of Transfusion Medicine & Blood Centre, under the leadership of Dr. Arunpreet Kaur, Head of the Department, with active participation of Dr. Trupti Lokhande, Dr. Dnyaneshwar Patale and Dr. Jyoti Singh, along with other members of the department.
The event conveyed the message of voluntary blood donation through the theme, “One Drop of Humanity, Give Blood, Save Lives.”
Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Amita Jain

एम्स रायबरेली में हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह आयोजितअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायबरेली में हिंदी भ...
30/09/2026

एम्स रायबरेली में हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह आयोजित
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायबरेली में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं राजभाषा के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सांस्कृतिक समिति की अध्यक्षा डॉ. सुनीता सिंह के नेतृत्व में 14 सितंबर से 29 सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ, एम्स रायबरेली, प्रो. (डॉ.) अमिता जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
हिंदी पखवाड़े के दौरान संस्थान के विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए काव्य-पाठ, ओपन क्विज, वस्तुनिष्ठ, निबंध, भाषण, रंगोली तथा पोस्टर/स्लोगन/रचनात्मक प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत परंपरागत वंदे मातरम एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। आयोजन प्रभारी डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। हिंदी अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने पखवाड़ा के दौरान हई सभी प्रतियोगिताओं का विस्तृत विवरण एवं विजेताओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) अमिता जैन ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संस्थान के दैनिक कार्यालयीन एवं शैक्षणिक कार्यों में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए सभी को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि हिंदी एक ध्वन्यात्मक भाषा है जिसमें जो हम पढ़ते है वैसा ही लिखते है। उन्होंने हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान काव्य-पाठ का एक विशेष सत्र आयोजित किया गया जिसमें छात्र वर्ग एवं कार्मिक वर्ग के विजेताओं ने अपनी रचना प्रस्तुत की। उनके अलावा वरिष्ठ संकाय सदस्यों प्रो. प्रगति गर्ग, प्रो. भोलानाथ, डॉ. तरुण प्रकाश माहेश्वरी एवं डॉ. गौरव त्रिवेदी ने अनुपम काव्य प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के अगले चरण में डॉ. जैन एवं अन्य गणमान्यों ने सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए।
कार्यक्रम में डीन परीक्षा. डॉ. प्रगति गर्ग, उप-निदेशक (प्रशासन) कर्नल अखिलेश सिंह, अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज कु. श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ संकाय सदस्य, अधिकारी, कार्मिक एवं छात्र उपस्थित थे। डॉ. रूपाली द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।

एम्स रायबरेली में हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह आयोजितअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायबरेली में हिंदी भ...
30/09/2026

एम्स रायबरेली में हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह आयोजित
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायबरेली में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं राजभाषा के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 14 सितंबर से 29 सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ, एम्स रायबरेली, प्रो. (डॉ.) अमिता जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
हिंदी पखवाड़े के दौरान संस्थान के विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए काव्य-पाठ, ओपन क्विज, वस्तुनिष्ठ, निबंध, भाषण, रंगोली तथा पोस्टर/स्लोगन/रचनात्मक प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत परंपरागत वंदे मातरम एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। आयोजन प्रभारी डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। हिंदी अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने पखवाड़ा के दौरान हई सभी प्रतियोगिताओं का विस्तृत विवरण एवं विजेताओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) अमिता जैन ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संस्थान के दैनिक कार्यालयीन एवं शैक्षणिक कार्यों में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए सभी को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि हिंदी एक ध्वन्यात्मक भाषा है जिसमें जो हम पढ़ते है वैसा ही लिखते है। उन्होंने हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान काव्य-पाठ का एक विशेष सत्र आयोजित किया गया जिसमें छात्र वर्ग एवं कार्मिक वर्ग के विजेताओं ने अपनी रचना प्रस्तुत की। उनके अलावा वरिष्ठ संकाय सदस्यों प्रो. प्रगति गर्ग, प्रो. भोलानाथ, डॉ. तरुण प्रकाश माहेश्वरी एवं डॉ. गौरव त्रिवेदी ने अनुपम काव्य प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के अगले चरण में डॉ. जैन एवं अन्य गणमान्यों ने सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए।
सांस्कृतिक समिति अध्यक्षा डॉ. सुनीता सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में डीन परीक्षा. डॉ. प्रगति गर्ग, उप-निदेशक (प्रशासन) कर्नल अखिलेश सिंह, अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज कु. श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ संकाय सदस्य, अधिकारी, कार्मिक एवं छात्र उपस्थित थे। डॉ. रूपाली द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।

The Department of Pediatrics, AIIMS Rae Bareli successfully conducted its first Continuing Medical Education (CME) progr...
25/09/2026

The Department of Pediatrics, AIIMS Rae Bareli successfully conducted its first Continuing Medical Education (CME) program on the topic "Everyday Decision Making in Pediatric Endocrine Diseases". The objective of this academic program was to strengthen the practical clinical knowledge and decision-making skills of resident physicians and consultant pediatricians in the diagnosis and treatment of endocrine disorders in children.

This CME covered important and common childhood endocrine disorders, such as growth abnormalities, pubertal disorders, thyroid disorders, and childhood diabetes. In this, emphasis was laid on early identification of the disease, proper diagnosis and timely treatment.

Executive Director of AIIMS Rae Bareli, Prof. (Dr.) Amita Jain participated and gave an inspiring speech. She highlighted the importance of academic programs in advancing medical knowledge and strengthening evidence-based clinical practice.
Senior academic and administrative officers participated in this program, including Dean (Research) Prof. Archana Verma, Dean (Examination) Prof. Dr. Pragati Garg, Deputy Director (Administration) Colonel Akhilesh Singh and Financial Advisor Colonel Upendra Nath Rai.

Dr. Anurag Bajpai, renowned pediatric endocrinologist and President of 'Indian Society for Pediatric and Adolescent Endocrinology' (ISPAE) delivered the keynote address.
UP AOP President-elect Dr. Ajay Srivastava participated in this program as a special guest. In his speech he praised this academic initiative and Prof. Mentioned the tremendous growth and development of AIIMS Rae Bareli under the able leadership of Dr. Amita Jain.

This CME was attended by an eminent panel of faculty members from several leading medical institutions including KGMU Lucknow, MLN Medical College Prayagraj, RML Lucknow, SGPGI Lucknow, KSSCI Lucknow and AIIMS Madurai.

This program was organized by Dr. Namita Mishra, Additional Professor of Pediatrics and Incharge of Pediatric Endocrinology Unit, with the able leadership, guidance and support of Dr. Mrityunjay, Head of the Department of Pediatrics.

एम्स रायबरेली ने बच्चों की एंडोक्राइन बीमारियों पर सीएमई आयोजित कियाएम्स रायबरेली के बाल रोग विभाग ने "बच्चों की एंडोक्र...
25/09/2026

एम्स रायबरेली ने बच्चों की एंडोक्राइन बीमारियों पर सीएमई आयोजित किया
एम्स रायबरेली के बाल रोग विभाग ने "बच्चों की एंडोक्राइन बीमारियों में रोज़मर्रा के फ़ैसले लेना" विषय पर अपना पहला ' सतत चिकित्सा शिक्षा' (CME) प्रोग्राम सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस एकेडमिक प्रोग्राम का मकसद रेजिडेंट डॉक्टरों और कंसल्टेंट पीडियाट्रिशियन (बच्चों के डॉक्टर) के बीच बच्चों में एंडोक्राइन बीमारियों की पहचान और इलाज से जुड़ी प्रैक्टिकल क्लिनिकल जानकारी और फ़ैसले लेने की क्षमता को मज़बूत करना था।
इस CME में बच्चों की एंडोक्राइन से जुड़ी अहम और आम बीमारियों को शामिल किया गया, जैसे कि विकास में असामान्यताएं, प्यूबर्टी (यौवन) से जुड़ी दिक्कतें, थायरॉयड की बीमारियां और बचपन का डायबिटीज़। इसमें बीमारी की शुरुआती पहचान, सही जांच और समय पर इलाज पर ज़ोर दिया गया।
इस प्रोग्राम में एम्स रायबरेली की कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) अमिता जैन शामिल हुईं और उन्होंने प्रेरणादायक भाषण दिया। उन्होंने मेडिकल जानकारी को आगे बढ़ाने और सबूतों पर आधारित क्लिनिकल प्रैक्टिस को मज़बूत करने में एकेडमिक प्रोग्राम की अहमियत पर रोशनी डाली। प्रो. जैन ने बच्चों की सेहत और भविष्य की सुरक्षा में स्वास्थ्य कर्मियों की सामूहिक ज़िम्मेदारी पर ज़ोर देते हुए नियमित रूप से विकास की निगरानी, बीमारी की शुरुआती पहचान और तुरंत इलाज के महत्व को रेखांकित किया।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ एकेडमिक और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए, जिनमें डीन (अनुसंधान) प्रो. अर्चना वर्मा, डीन (परीक्षा) प्रो. डॉ. प्रगति गर्ग, उप निदेशक (प्रशासन) कर्नल अखिलेश सिंह और वित्तीय सलाहकार कर्नल उपेंद्र नाथ राय शामिल थे।
जाने-माने पीडियाट्रिक एंडोक्रिनोलॉजिस्ट और 'इंडियन सोसाइटी फॉर पीडियाट्रिक एंड एडोलसेंट एंडोक्रिनोलॉजी' (ISPAE) के अध्यक्ष डॉ. अनुराग बाजपेयी ने मुख्य भाषण दिया। उनकी विशेषज्ञ राय ने प्रतिभागियों को पीडियाट्रिक एंडोक्रिनोलॉजी में रोज़मर्रा के क्लिनिकल फ़ैसले लेने के प्रैक्टिकल तरीके बताए।
UP AOP के प्रेसिडेंट-इलेक्ट डॉ. अजय श्रीवास्तव इस प्रोग्राम में खास मेहमान के तौर पर शामिल हुए। अपने भाषण में उन्होंने इस एकेडमिक पहल की तारीफ़ की और प्रो. डॉ. अमिता जैन के कुशल नेतृत्व में एम्स रायबरेली की ज़बरदस्त तरक्की और विकास का ज़िक्र किया।
इस सीएमई में कई बड़े मेडिकल संस्थानों के फैकल्टी सदस्यों का एक प्रतिष्ठित पैनल शामिल हुआ, जिनमें KGMU लखनऊ, MLN मेडिकल कॉलेज प्रयागराज, RML लखनऊ, SGPGI लखनऊ, KSSCI लखनऊ और एम्स मदुरै शामिल थे। उनकी भागीदारी ने एकेडमिक आदान-प्रदान, मुश्किल क्लिनिकल स्थितियों पर चर्चा और पीडियाट्रिक एंडोक्रिनोलॉजी में आधुनिक तरीकों को साझा करने के लिए एक अहम मंच प्रदान किया।
इस कार्यक्रम का आयोजन बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय की कुशल लीडरशिप, मार्गदर्शन और सहयोग से पीडियाट्रिक्स की एडिशनल प्रोफेसर और पीडियाट्रिक एंडोक्रिनोलॉजी यूनिट की इंचार्ज डॉ. नमिता मिश्रा ने किया; इसमें पीडियाट्रिक्स के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजकुमार भी शामिल थे। उनकी कोशिशों ने CME के सफल आयोजन और लगातार एकेडमिक सहयोग व प्रोफेशनल डेवलपमेंट के लिए एक मंच तैयार करने में अहम भूमिका निभाई।
The Department of Pediatrics, AIIMS Raebareli successfully conducted its first Continuing Medical Education (CME) program on the topic "Everyday Decision Making in Pediatric Endocrine Diseases". The objective of this academic program was to strengthen the practical clinical knowledge and decision-making skills of resident physicians and consultant pediatricians in the diagnosis and treatment of endocrine disorders in children.

This CME covered important and common childhood endocrine disorders, such as growth abnormalities, pubertal disorders, thyroid disorders, and childhood diabetes. In this, emphasis was laid on early identification of the disease, proper diagnosis and timely treatment.

Executive Director of AIIMS Rae Bareli, Prof. (Dr.) Amita Jain participated and gave an inspiring speech. She highlighted the importance of academic programs in advancing medical knowledge and strengthening evidence-based clinical practice.
Senior academic and administrative officers participated in this program, including Dean (Research) Prof. Archana Verma, Dean (Examination) Prof. Dr. Pragati Garg, Deputy Director (Administration) Colonel Akhilesh Singh and Financial Advisor Colonel Upendra Nath Rai.

Dr. Anurag Bajpai, renowned pediatric endocrinologist and President of 'Indian Society for Pediatric and Adolescent Endocrinology' (ISPAE) delivered the keynote address.
UP AOP President-elect Dr. Ajay Srivastava participated in this program as a special guest. In his speech he praised this academic initiative and Prof. Mentioned the tremendous growth and development of AIIMS Rae Bareli under the able leadership of Dr. Amita Jain.
This CME was attended by an eminent panel of faculty members from several leading medical institutions including KGMU Lucknow, MLN Medical College Prayagraj, RML Lucknow, SGPGI Lucknow, KSSCI Lucknow and AIIMS Madurai.
This program was organized by Dr. Namita Mishra, Additional Professor of Pediatrics and Incharge of Pediatric Endocrinology Unit, with the able leadership, guidance and support of Dr. Mrityunjay, Head of the Department of Pediatrics. . Ministry of Health and Family Welfare, Government of India

हेल्थकेयर के लिए डेटा साइंस पर इंटीग्रेटिव न्यूरोफिजियोलॉजी लेबोरेटरी और DHR–HRD नेशनल वर्कशॉप का उद्घाटनएम्स रायबरेली क...
25/09/2026

हेल्थकेयर के लिए डेटा साइंस पर इंटीग्रेटिव न्यूरोफिजियोलॉजी लेबोरेटरी और DHR–HRD नेशनल वर्कशॉप का उद्घाटन
एम्स रायबरेली की कार्यकारी निदेशक और सीईओ, प्रो. (डॉ.) अमिता जैन ने 24 सितंबर 2026 को लेक्चर थिएटर, ग्राउंड फ्लोर पर फिजियोलॉजी विभाग की इंटीग्रेटिव न्यूरोफिजियोलॉजी लेबोरेटरी (INL) का उद्घाटन किया और 24 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित "हेल्थकेयर के लिए डेटा साइंस" पर नेशनल हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग वर्कशॉप की शुरुआत की।
समारोह की शुरुआत परंपरागत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इंटीग्रेटिव न्यूरोफिजियोलॉजी लेबोरेटरी की स्थापना इवोक्ड पोटेंशियल, इलेक्ट्रोएन्सेफालोग्राफी और ऑटोनोमिक सिग्नल के माध्यम से मस्तिष्क की कार्यप्रणाली का अध्ययन करने के लिए की गई है, जिसमें आघात, माइग्रेन, मिर्गी और मेटाबोलिक बीमारी में संज्ञानात्मक बदलाव का जल्द और सटीक पता लगाने पर ध्यान दिया गया है। यह संस्थान के हर नैदानिक विभाग और स्नातकोत्तर व डॉक्टरेट छात्रों के लिए खुला है।
भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (DHR–HRD) द्वारा प्रायोजित तीन दिवसीय वर्कशॉप में आर एवं पायथन में एक्सपर्ट लेक्चर और हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग दी जा रही है, जिसमें डेटा क्लीनिंग और विज़ुअलाइज़ेशन, बायोस्टैटिस्टिक्स और सर्वाइवल एनालिसिस, बायोमेडिकल सिग्नल प्रोसेसिंग और मशीन लर्निंग शामिल हैं। आर एवं पायथन दो सबसे प्रमुख ओपन-सोर्स प्रोग्रामिंग भाषाएँ हैं। कार्यशाला में आईआईटी इंदौर, आईआईटी कानपुर, आईआईआईटी -दिल्ली, एसजीपीजीआईएमएस लखनऊ और सीबीएमआर लखनऊ से निशेषज्ञ वक्ताएं ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम का आयोजन फिजियोलॉजी विभाग की इंटीग्रेटिव न्यूरोफिजियोलॉजी लैब द्वारा किया गया था, जिसके आयोजन विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) प्रबल जोशी और आयोजन सचिव डॉ. अरबिंद कुमार चौधरी थे, जबकि रजिस्ट्रार डॉ. संजय यादव समन्वयक रहे।
Prof. (Dr.) Amita Jain, Executive Director and CEO of AIIMS Raebareli, inaugurated the Integrative Neurophysiology Laboratory (INL) of the Department of Physiology on September 24, 2026, at the ground-floor lecture theatre. She also launched the national hands-on training workshop on "Data Science for Healthcare," held from September 24 to 26, 2026.
The ceremony commenced with the traditional lighting of the lamp. The Integrative Neurophysiology Laboratory has been established to study brain function using evoked potentials, electroencephalography (EEG), and autonomic signals, with a focus on the early and accurate detection of cognitive changes associated with trauma, migraine, epilepsy, and metabolic diseases. The facility is open to all clinical departments of the institute as well as to postgraduate and doctoral students.
Sponsored by the Department of Health Research (DHR–HRD) under the Ministry of Health and Family Welfare, Government of India, the three-day workshop features expert lectures and hands-on training in R and Python. Topics covered include data cleaning and visualization, biostatistics and survival analysis, biomedical signal processing, and machine learning. R and Python are two of the most prominent open-source programming languages. Expert speakers from IIT Indore, IIT Kanpur, IIIT-Delhi, SGPGI Lucknow, and CBMR Lucknow participated in the workshop.
The event was organized by the Integrative Neurophysiology Lab of the Department of Physiology, under the leadership of the Head of Department, Prof. (Dr.) Prabal Joshi and Organizing Secretary Dr. Arabind Kumar Chaudhary were involved, while Registrar Dr. Sanjay Yadav served as the coordinator. Ministry of Health and Family Welfare, Government of India

एम्स, रायबरेली मे 11 वे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस  का आयोजन एम्स, रायबरेली मे 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रम क...
23/09/2026

एम्स, रायबरेली मे 11 वे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का आयोजन
एम्स, रायबरेली मे 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रम का आयोजन हर्षोंल्लास के साथ किया गया| कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन के द्वारा धन्वंतरि पूजन से हुई। जिसके साथ आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा की पुस्तकों का भी पूजन किया गया। इसी कड़ी मे औषधीय पौधों का वितरण भी किया गया और चंदन, तेजपत्र, अर्जुन, सर्पगंधा के पौधों का रोपण भी किया गया| निदेशिका महोदया ने मरीजो को अपने सम्बोधन मे बताया की आयुर्वेद और योग खराब जीवन शैली जन्य रोग जैसे - मोटापा, मधुमेह, हाइपोथाइरॉइड, अपच के सुधार में अचूक काम करता है| साथ ही यह जानकारी दी की नियमित आयुष विभाग की ओपीडी मे मरीजो को योग और प्राणायाम भी सिखाया जा रहा है। अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज कु. श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया की आयुर्वेद की जीवनचर्या का पालन हम सभी को बीमारियों से दूर रहने के लिए करना है। कार्यक्रम में उपनिदेशक (प्रशासन) कर्नल अखिलेश सिंह, वितीय सलाहकार कर्नल यू. एन. राय, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव त्रिवेदी सहित संकाय सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

The 11th National Ayurveda Day was celebrated with great enthusiasm at AIIMS, Raebareli. The event commenced with the worship of Lord Dhanvantari, led by Executive Director Dr. Amita Jain, alongside the ceremonial worship of books related to Ayurveda and modern medicine. As part of the proceedings, medicinal plants were distributed, and saplings of Sandalwood, Bay Leaf (Tejpatta), Arjun, and Sarpagandha were planted. In her address to the patients, the Director highlighted that Ayurveda and Yoga are highly effective in managing lifestyle-related ailments such as obesity, diabetes, hypothyroidism, and indigestion. She also informed the gathering that patients are being taught Yoga and Pranayama regularly at the AYUSH Department's OPD. AMS Dr. Niraj Kumar Srivastava emphasized the importance of adopting an Ayurvedic lifestyle to stay free from diseases.. The event was attended by Deputy Director (Administration) Colonel Akhilesh Singh, Financial Advisor Colonel U.N. Rai, Deputy Medical Superintendent Dr. Gaurav Trivedi, faculties & officers of the institute.
Ministry of Health and Family Welfare, Government of India

Address

All India Institute Of Medical Sciences (AIIMS) Munshiganj
Raebareli
229405

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AIIMS Raebareli posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to AIIMS Raebareli:

Shortcuts

Share