Vaibhav Bajpai

Directions

Vaibhav Bajpai Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Vaibhav Bajpai, Police station, Raebareli.

11/09/2026

यूपी के रायबरेली में 19 मुकदमों का मास्टरमाइंड और शातिर वाहन चोर मोहम्मद फैजल पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।

आरोपी ने मस्जिद के सामने खड़ी क्रेटा कार की इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा प्रणाली में सेंध लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

क्षेत्राधिकारी नगर आशीष निगम के नेतृत्व और कोतवाली पुलिस की सतर्कता से CCTV व सर्विलांस टीम ने गिरोह के 3 मुख्य अभियुक्तों(मोहम्मद फैसल, प्रेमराज , अंकुर)को दबोच लिया।

मुरादाबाद निवासी फैजल चोरी की गाड़ियां टोल प्लाजा से बचाकर ले जाता था।

पुलिस ने चोरी की गई क्रेटा सहित वाहन सकुशल बरामद कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।

​

09/09/2026

रायबरेली में राहुल गांधी Rahul Gandhi का दो दिवसीय दौरा, दिशा बैठक में दिखा सियासी जमावड़ा

रायबरेली दौरे पर नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी ने पहले दिन कार्यकर्ताओं और सराफा कारोबारियों से मुलाकात की।

दूसरे दिन जिला दिशा समिति की महत्वपूर्ण बैठक में अध्यक्ष के रूप में शामिल हुए।

बैठक में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय Manoj Pandey और राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह Dinesh Pratap Singh मौजूद रहे।

अहम मुद्दों पर चर्चा के बाद राहुल लखनऊ रवाना हुए।

Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) Vishva Hindu Parishad -VHP Chief Minister Office Uttar Pradesh Congress Uttar Pradesh

08/09/2026

रायबरेली के बछरावां से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पैतृक मकान के बंटवारे को लेकर जितेन्द्र चौधरी और उनके चचेरे भाई दुर्गेश चौधरी के बीच चल रहा विवाद थाना गेट तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि दुर्गेश चौधरी के पिता कई वर्ष पहले बछरावां स्थित पैतृक मकान छोड़कर गुरबख्शगंज के देदौर में बस गए थे और अब मकान पर कब्जे को लेकर पुलिस से हस्तक्षेप की मांग की गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर साफ तौर पर समझाया कि पैतृक संपत्ति के बंटवारे का फैसला पुलिस नहीं, बल्कि न्यायालय की कानूनी प्रक्रिया से होगा और संबंधित पक्ष को अदालत में वाद दाखिल करने की सलाह दी गई। लेकिन इसके बाद देवेंद्र चौधरी अपने परिजनों के साथ थाना गेट पर बैठ गया और हंगामा करने लगा। पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति उग्र होने पर उसे थाना परिसर के अंदर ले जाया गया। इसके बाद पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति भंग की आशंका में दोनों पक्षों का चालान कर दिया। �

06/09/2026

चित्रकूट में सीएम योगी का सख्त अंदाज, सुरक्षाकर्मी को लगाई फटकार
​उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। चित्रकूट दौरे के दौरान जब एक सुरक्षाकर्मी ने पूज्य साधु को स्पर्श करने का प्रयास किया, तो मुख्यमंत्री ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए सुरक्षाकर्मी को कड़ी फटकार लगाई और उसे पीछे हटने की हिदायत दी। सीएम योगी का यह रूप संतों और सनातन परंपरा के प्रति उनके अटूट सम्मान को दर्शाता है। जनता और सोशल मीडिया यूज़र्स उनके इस त्वरित निर्णय और संतों के प्रति आदरभाव की जमकर सराहना कर रहे हैं। सुदर्शन न्यूज़ सनातन संस्कृति और संतों के सम्मान में खड़े सीएम योगी के इस अनुकरणीय कदम की भूरि-भूरि प्रशंसा करता है।

06/09/2026

रायबरेली के गुरूबख्शगंज क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव का कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़िता ने दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है। मिशन शक्ति के दावों की पोल खोलता यह वीडियो

Raebareli Police

06/09/2026

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि "PDA" का नारा देने वाले अखिलेश यादव खुद आज तक PDA का सही मतलब नहीं समझ पाए हैं।

हर बैठक में उनकी PDA की परिभाषा बदल जाती है।

जिस पार्टी का नेता खुद भ्रमित (Confused) हो और सही निर्णय न ले सके, वह जनता को क्या संदेश देगा?

सपा भाजपा को सत्ता से कभी बाहर नहीं कर सकती।

05/09/2026

यूपी के #रायबरेली स्थित एम्स अस्पताल की लापरवाही और विश्व हिंदू परिषद (VHP) की तत्परता से 7 साल की बच्ची को आखिरकार सही समय पर इलाज मिल सका है।

पीड़ित बच्ची के माता-पिता की हालत ठीक न होने और घर में कोई देखभाल करने वाला न होने के बावजूद एम्स प्रशासन बच्ची को रेफर करने की तैयारी में था।

​घटना की जानकारी मिलते ही VHP अवध प्रांत के सह-मंत्री विवेक सिंह और अन्य कार्यकर्ता सुबह ही एम्स प्रशासन से संपर्क करने पहुंचे।

कार्यकर्ताओं के विरोध और दबाव के बाद एम्स के डॉक्टरों की नींद खुली और उन्होंने बच्ची को भर्ती कर त्वरित इलाज शुरू करने का आश्वासन दिया।

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के संकल्प को दोहराते हुए VHP की इस पहल की सराहना की जा रही है।

Vishva Hindu Parishad -VHP Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) Friends of RSS AIIMS Raebareli vaibhavbajpai BetiBachaoBetiPadhao AIIMSNegligence VivekSinghVHP MedicalAlertUP VHPInAction AvadhPrant UPHealthCare BreakingNewsRaebareli

03/09/2026

* लखनऊ मर्डर केस में पुलिस का बड़ा एक्शन: धीरेंद्र प्रताप सिंह हत्याकांड में शातिर रवि किशन औरओमकार साहू गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर की चाबी बरामद!

* लखनऊ के चर्चित धीरेंद्र प्रताप सिंह अपहरण और हत्याकांड में सुदर्शन न्यूज पर देखिए पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई।

* सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शातिर अभियुक्त रवि किशन और ओमकार साहू को सलाखों के पीछे धकेल दिया है।

* पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस तकनीक और सटीक मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को धर दबोचा।

* गिरफ्तार 24 वर्षीय ओमकार साहू मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले का रहने वाला है।

* अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने मृतक की फॉर्च्यूनर कार की चाबी, नकद राशि और मोबाइल बरामद किया है।

* पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित और कड़ी कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

* मामले में संलिप्त बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

* कानून-व्यवस्था क�

02/09/2026

लखनऊ में फिर #हिंदू परिवार का पलायन! धर्मांतरण के दबाव और प्रताड़ना से त्रस्त पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार!

​उत्तर प्रदेश की राजधानी #लखनऊ के नाका क्षेत्र (बसीरतगंज) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।

पीड़ित अखिलेश कुमार चौधरी ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि 2014 से #मुस्लिम समुदाय के लोग उन्हें लगातार मारपीट, मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि उन पर धर्म परिवर्तन (मुस्लिम बनने) का दबाव बनाया जा रहा है, घर का रास्ता बाधित किया जा रहा है और छत से झंडा हटाकर हरा झंडा लगा दिया जाता है।

​हाल ही में रेहान अहमद खान द्वारा बेरहमी से मारपीट करने का वीडियो सामने आने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, बल्कि शिकायत करने पर उल्टे वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाया जा रहा है।

थाना स्तर पर सुनवाई न होने से हताश पीड़ित अब पलायन करने को मजबूर है।

Lucknow Police ADG Zone Lucknow MYogiAdityanath Sudarshan Uttar Pradesh Sudarshan News Gov

30/08/2026

बछरावां में परिजनों के प्रदर्शन के बाद बड़ी कार्रवाई, हत्या का मुकदमा दर्ज—मोहित रावत का अंतिम संस्कार

बछरावां ब्रेकिंग | परिजनों के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई का आश्वासन, हत्या का मुकदमा दर्ज

रायबरेली के बछरावां कस्बे के बगाही गांव में मोहित रावत की मौत के मामले में परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

मोहित का शव बीते शनिवार को गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला था। परिजनों के मुताबिक, मोहित करीब एक सप्ताह से लापता था और उन्होंने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या की आशंका जताई थी।

मामले की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी और क्षेत्राधिकारी महाराजगंज मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

इसके बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया, जिसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

प्रशासन के आश्वासन और मुकदमा दर्ज होने के बाद मामला आगे की कार्रवाई की ओर बढ़ा।

SP Raebareli Brajesh Pathak Chief Minister Office Uttar Pradesh Government of UP Governor of Uttar Pradesh S

Address

Raebareli

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vaibhav Bajpai posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category