Thana Punjipathara Raigarh

Thana Punjipathara Raigarh

Share

Official page of Thana Punjipathara

12/11/2025

ग्रामीण महिलाओं की मदत से नशा मुक्ति की ओर बढ़ रहे थाना पूंजीपथरा क्षेत्र के गांव

Photos from Thana Punjipathara Raigarh's post 10/06/2025
10/06/2025
Photos from Raigarh Police's post 12/07/2021
20/02/2021

● #पूंजीपथरा पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही ....

● 105 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार....

● आरोपी तराईमाल जंगल अंदर बनाया करता था अवैध रूप से महुआ शराब...

● #पूंजीपथरा पुलिस दबिश देकर नष्ट की अवैध शराब भट्टी…

Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस Santosh Singh Thana Punjipathara Raigarh Raigarh District

पुलिस अधीक्षक रायगढ़ संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर आज दिनांक 20.02.2021 को पूंजीपथरा टी.आई. कृष्णकांत सिंह के नेतृत्व में स्टाफ द्वारा अवैध शराब भट्टी पर रेड कार्यवाही कर मौके पर तैयार की गई 105 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है ।

कुछ दिनों पहले टी.आई. कृष्णकांत सिंह को शिकायत मिली कि गेरवानी इंदिरानगर का जगतू राम बर्मन प्लांट, ढाबा के सामने अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करता है । इसके बाद टीआई पूंजीपथरा अपने मुखबिर व स्टाफ को जगतू राम पर निगाह रखने लगाए, मुखबिर जानकारी दिया कि जगतू राम सुबह तराईमाल जंगल अंदर जाता है और देर शाम तक बाहर ही नहीं आता है । इस बात की जानकारी एसपी संतोष सिंह को मिलने पर टीआई पूंजीपथरा को जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाने निर्देशित किए । निर्देश पर पूंजीपथरा टी.आई. द्वारा एएसआई सिमसोन मिंज, प्रधान आरक्षक मनोज सिंह, आरक्षक धर्मेंद्र सिंह, विरेंद्र कुमार कंवर, अनूप मिंज, भगवती प्रसाद रत्नाकर, खेमलाल चौहान, अदिकंद प्रधान और विद्या सिदार को साथ लेकर तराईमाल जंगल को सर्च कराये । इस दौरान शिवपुरी तराईमाल नाला के पास पुलिस को महुआ शराब की अवैध भट्टी दिखी । मौके पर जगतू राम शराब बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया । पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब भट्टी को नष्ट कर मौके पर मिले महुआ पास व महुआ शराब बनाने के पात्र (बर्तनों) को नष्ट किया गया । मौके पर तैयार महुआ शराब 4 बोरी में 320 पाउच तथा एक डालडा डिब्बा 20 लीटर एवं एक प्लास्टिक जरकीन में 5 लीटर महुआ शराब कुल 105 लीटर महुआ शराब, कीमती ₹10,500 आरोपी जगतू राम बर्मन पिता मोहित राम बर्मन उम्र 38 वर्ष निवासी गेरवानी इंदिरानगर थाना पूंजीपथरा से जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है । आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2019 में भी अबकारी एक्ट की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया था ।

07/02/2021

● खुले में शराब पीने वालों को नगर कोतवाल से मिली कड़ी फटकार……

● 09 व्यक्तियों पर कोतवाली पुलिस ने की आबकारी एक्ट की कार्यवाही….

● पूंजीपथरा पुलिस तुमीडीह, गेरवानी व ग्राम पूंजीपथरा में अवैध शराब बिक्री पर की कार्यवाही…
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस Santosh Singh Thana City Kotwali Raigarh Thana Punjipathara Raigarh

सिटी कोतवाली रायगढ़ के प्रभारी नगर निरीक्षक कृष्णकांत सिंह एवं उनके स्टाफ द्वारा आज दिनांक 07.02.2021 को एसपी संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर शहर एवं आऊटर में शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर कार्यवाही के उद्देश्य से अभियान चलाकर ऐसे 09 व्यक्तियों को थाना लाया गया । थाना प्रभारी सभी व्यक्तियों को थाना परिसर में खड़े कर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने को लेकर कड़ी फटकार लगाये । उन्हें कहा गया कि अगली बार पकड़े गये तो आबकारी एक्ट के साथ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी अमल में लायी जावेगी । आरोपियों को बड़े रामपुर क्षेत्र सर्किट हाऊस रोड़ पर पकड़ा गया था ।

अवैध शराब बिक्री को लेकर दिनांक 06.02.2021 को पूंजीपथरा पुलिस द्वारा तुमीडीह चौक, लक्ष्मी कालोनी पूंजीपथरा, वरूण ढाबा के पास पूंजीपथरा तथा लोहरा पारा गेरवानी में शराब रेड की कार्यवाही किया गया, इस दौरान 06 व्यक्तियों को अवैध रूप से बिक्री के लिये महुआ शराब रखे हुये पकड़ा गया है । आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(1-क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है ।

Want your business to be the top-listed Government Service in Raigarh?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Ghar Ghoda Road
Raigarh
496001