Raigarh Police

Call Directions Website

Raigarh Police Raigarh police Official Page
In case of emergency Dial 112 or contact nearest Police Station. Official Facebook presence of Raigarh District Police.

15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी ‘साइबर जागृति अभियान’ के सफल आयोजन के उपलक्ष्य...
09/10/2026

15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी ‘साइबर जागृति अभियान’ के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में अभिनंदन समारोह।
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस Police Commissionerate Raipur Raipur district
प्रदेशभर में साइबर सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और लाखों लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुँचाने में योगदान देने वाले इस जन-अभियान की उपलब्धियों एवं सहभागिता का अभिनंदन।

📅 दिनांक: 9 अक्टूबर 2026
⏰ समय: दोपहर 3:30 बजे से
📍 स्थान: पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर

🔸 यातायात नियमों का पालन ही ‘सेवा संकल्प’ की मूल भावना : माटी कला बोर्ड अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती🔸 राज्यसभा सांसद श...
08/10/2026

🔸 यातायात नियमों का पालन ही ‘सेवा संकल्प’ की मूल भावना : माटी कला बोर्ड अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती
🔸 राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह बोले— जीवन से बड़ा कुछ नहीं, जल्दबाजी से बचें और नियमों का पालन करें
🔸 कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कहा— हेलमेट पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, अपनी सुरक्षा के लिए पहनें
🔸एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह बोले— सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी
🔸 यातायात जागरूकता रैली के लिए 450 से अधिक हेलमेट का निशुल्क वितरण
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range CG Shashi Mohan Singh Raigarh District fans
रायगढ़, 08 अक्टूबर 2026// प्रदेश के सभी जिलों में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा थाना यातायात परिसर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हेलमेट वितरण के साथ यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती एवं राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत, राजकीय गीत एवं राष्ट्रगान से हुई। कार्यक्रम में युवाओं को ‘यातायात दूत’ बनकर स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया गया। । अतिथियों द्वारा नागरिकों को 450 से अधिक हेलमेट वितरित किए गए तथा यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए।
कार्यक्रम में सभापति श्री डिग्री लाल साहू, श्री गुरुपाल भल्ला, श्री श्रीकांत सोमावार, श्री सुभाष पांडे, श्री सुरेश गोयल, श्री पवन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पुष्पेंद्र बघेल, यातायात डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह, रक्षित निरीक्षक श्री अमित सिंह सहित शहर के सभी थाना प्रभारी, थाना यातायात एवं शहर के विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया के सम्मानित सदस्यगण तथा रायगढ़ के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

🚨 इवनिंग वॉक पर निकले कॉलेज के प्रोफेसर का अपहरण, आंखों पर पट्टी बांधकर बनाया बंधक, UPI से कराए 1 लाख रुपये ट्रांसफर🚨  प...
07/10/2026

🚨 इवनिंग वॉक पर निकले कॉलेज के प्रोफेसर का अपहरण, आंखों पर पट्टी बांधकर बनाया बंधक, UPI से कराए 1 लाख रुपये ट्रांसफर
🚨 पुसौर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर भूपदेवपुर क्षेत्र के पंडरीपानी से प्रोफेसर को सकुशल कराया रेस्क्यू
🚨 घटना के 24 घंटे के भीतर एक आरोपी सुनील सारथी पुलिस की हिरासत में
🚨 चार आरोपियों ने मिलकर बनाई थी अपहरण एवं UPI के जरिए रकम हड़पने की योजना
🚨 चाकू दिखाकर मोबाइल, पासवर्ड एवं UPI संबंधी जानकारी हासिल कर महिला के खाते में कराए रुपये ट्रांसफर
🚨 पुलिस ने ट्रांसफर की गई पूरी रकम को सुरक्षित कराया, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range CG Shashi Mohan Singh Raigarh District fans
रायगढ़,7 अक्टूबर । रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जकेला में डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर कपुरचंद गुप्ता उम्र 49 वर्ष के अपहरण की गंभीर घटना सामने आई। आरोपियों ने इवनिंग वॉक पर निकले प्रोफेसर को रास्ते में पकड़कर आंखों पर पट्टी बांधी और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए मोटरसाइकिल से अज्ञात स्थान पर ले गए। इसके बाद आरोपियों ने मारपीट कर उनके मोबाइल फोन, पासवर्ड तथा Google Pay और BHIM App से संबंधित जानकारी हासिल की और एक महिला से संपर्क कर उसका QR कोड मंगवाकर प्रोफेसर के खाते से करीब ₹1 लाख रुपये ट्रांसफर कराए। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरीपानी स्थित एक कमरे में ले जाकर बंधक बनाकर रखा। मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने पुसौर पुलिस को प्रोफेसर की सकुशल बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल निर्देशित किया। पुसौर पुलिस ने रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर प्रोफेसर की सकुशल दस्तयाबी की और एक आरोपी को हिरासत में लेकर आरोपियों के लूट के इरादे से ट्रांसफर कराए गए रकम को सुरक्षित कराया है।

घटना के संबंध में पीड़ित कपुरचंद गुप्ता पिता डमरू धर गुप्ता 47 साल निवासी जकेला ने बताया कि 05 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 06 से 07 बजे के बीच वह गांव में डीपापारा एवं शोभा राइस मिल के पास इवनिंग वॉक कर रहा था। थकान लगने पर वह सड़क किनारे स्थित डबरी के पास माइलस्टोन पत्थर पर बैठकर आराम कर रहा था। इसी दौरान दो व्यक्ति उसके पास आए और उसे पकड़कर डबरी की ओर ले गए। आरोपियों ने उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी तथा पेट, गर्दन और छाती पर चाकू लगाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मोटरसाइकिल से उसे किसी अन्य स्थान (ग्राम पंडरीपानी थाना भूपदेवपुर) पर ले जाकर मारपीट करते हुए मोबाइल फोन का पासवर्ड, Google Pay एवं BHIM App का पासवर्ड हासिल कर लिया।

आरोपियों ने एक महिला से मोबाइल फोन पर संपर्क कर उसका QR कोड मंगवाया और पीड़ित के खाते से लगातार रकम ट्रांसफर कराई। पीड़ित के खाते की करीब ₹1 लाख रुपये की लिमिट समाप्त होने तक राशि ट्रांसफर की गई। इसी दौरान आरोपियों ने पीड़ित को धमकाकर उसके घर फोन करवाया और कुशल-मंगल होने की बात कहलवाई, ताकि परिजनों को घटना की जानकारी न हो सके। रकम ट्रांसफर कराने के बाद आरोपियों ने पीड़ित की आंखों पर दोबारा पट्टी बांधी और उसे ग्राम पंडरीपानी, थाना भूपदेवपुर क्षेत्र में ले जाकर एक कमरे में बंधक बनाकर रखा।

इधर, पीड़ित के परिजनों को घटना पर संदेह होने पर उन्होंने अपने स्तर पर लोकेशन का पता लगाया और पंडरीपानी पहुंच गए। परिजनों के वहां पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुसौर थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और पीड़ित को सकुशल रेस्क्यू कर थाना लाया गया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपियों की पतासाजी शुरू की और रातभर आरोपियों की पतासाजी करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर ग्राम जकेला निवासी आरोपी सुनील सारथी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रोफेसर के अपहरण तथा उनके UPI के माध्यम से रकम ट्रांसफर कराने की योजना में शामिल होना स्वीकार किया है।

मामले में पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना पुसौर में धारा 140(3), 309(6), 142 एवं 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों द्वारा जिस महिला के खाते में रकम ट्रांसफर कराई गई थी, उससे संपर्क कर ट्रांसफर की गई पूरी रकम को सुरक्षित कराया है। मामले में पुलिस ने अन्य नामजद आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

किडनैपिंग के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करने में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह, उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, प्रधान आरक्षक बसंत पांडे, डोल नारायण साव, आरक्षक धनुर्जय चंद बेहरा, दिलीप सिदार, राहुल सिदार एवं हमारा स्टाफ की अहम भूमिका रही है।

🚨 रिटायर्ड शिक्षक से 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी, कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार🚨 करीब 6 वर्षों तक विश्वास का फा...
07/10/2026

🚨 रिटायर्ड शिक्षक से 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी, कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
🚨 करीब 6 वर्षों तक विश्वास का फायदा उठाकर आरोपी ने खाते से किया ऑनलाइन ट्रांजेक्शन
🚨 सेवानिवृत्ति के बाद खाते में जमा हुई जीपीएफ, ग्रेच्युटी सहित अन्य राशि को बनाया निशाना
🚨 आरोपी ने रकम अपने अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर ऑनलाइन गेमिंग में किया खर्च
🚨 पुलिस ने आरोपी के बैंक खाते, एटीएम एवं मोबाइल फोन किया जप्त
🚨 कोतरारोड़ पुलिस ने धोखाधड़ी के अपराध में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range CG Raigarh District Shashi Mohan Singh fans
रायगढ़ - छत्तीसगढ़ 7 अक्टूबर । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम कांटाहरदी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रघुनाथ सिदार उम्र 64 वर्ष के बैंक खाते से करीब 6 वर्षों के दौरान ₹47,05,000 की राशि धोखाधड़ीपूर्वक ऑनलाइन ट्रांसफर करने वाले आरोपी छत्रपाल सिदार को कोतरारोड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़ित का परिचित एवं विश्वासपात्र था और लंबे समय से उसके बैंक संबंधी कार्यों में सहयोग करता था। इसी विश्वास का फायदा उठाकर आरोपी ने अलग-अलग समय में पीड़ित के बैंक खाते से लाखों रुपये अपने विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर लिए।

पीड़ित रघुनाथ सिदार ने पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2024 में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुआ है। वर्ष 2020 से गांव का छत्रपाल सिदार जाति समाज का होने के कारण उसके संपर्क में था और बैंक संबंधी कार्यों में सहयोग करता था। वह चेकबुक के माध्यम से राशि आहरण कराने के लिए उसके साथ बैंक जाता था। धीरे-धीरे छत्रपाल पीड़ित का विश्वासपात्र बन गया तथा उसका घर आना-जाना भी था। आरोपी पीड़ित के मोबाइल का भी उपयोग करता था, जिसके कारण उस पर किसी प्रकार का संदेह नहीं हुआ। सेवानिवृत्ति के बाद पीड़ित के एसबीआई कोतरारोड़ स्थित बचत बैंक खाते में जीपीएफ, ग्रेच्युटी, अवकाश समर्पण सहित अन्य देय राशि जमा हुई थी।

मकान निर्माण के लिए भूमि खरीदने के उद्देश्य से बैंक पहुंचकर पीड़ित ने जब अपने खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो उसके होश उड़ गए। खाते की जांच करने पर पता चला कि जनवरी 2020 से जून 2026 तक कुल ₹47,05,000 की राशि उसके खाते से अलग-अलग बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर की गई है। इसमें ग्रामीण बैंक, आईडीबीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित अन्य बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की गई थी। पीड़ित को मामले की जानकारी होने पर उसने थाना कोतरारोड़ पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत पर 05 अक्टूबर 2026 को थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 377/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य सिंह द्वारा तत्काल पुलिस टीम को आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए लगाया गया। पुलिस ने आरोपी छत्रपाल सिदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने पीड़ित के बैंक खाते से रकम अपने अलग-अलग बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर करना स्वीकार किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पीड़ित के खाते से राशि अपने एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, बैंक ऑफ इंडिया एवं अपेक्स बैंक के खातों में ट्रांसफर की थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके द्वारा ट्रांसफर की गई रकम को ऑनलाइन गेमिंग में खेलकर खर्च कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के बैंक खातों से संबंधित जानकारी, एटीएम एवं मोबाइल फोन जप्त कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी को धोखाधड़ी के प्रकरण में आरोपी - छत्रपाल सिदार पिता शोभनाथ सिदार उम्र 34 साल निवासी कांटाहरदी थाना कोतरारोड़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है।

🔹 खरसिया में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एवं रायगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में यातायात एवं 🔹साइबर जागरूकता अभियान क...
07/10/2026

🔹 खरसिया में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एवं रायगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में यातायात एवं 🔹साइबर जागरूकता अभियान का शानदार आगाज
जागरूकता अभियान में पहुंचे रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग और रायगढ़ एसएसपी शशिमोहन सिंह
🔹जागरूकता रैली में हुए सम्मिलित, हजारों की संख्या में नागरिकों को दिलाए सड़क सुरक्षा की शपथ
🔹खरसिया के श्री अखण्ड राम सप्ताह में बच्चों के भजनों और मनमोहक नृत्य की सराहना
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range CG Raigarh District Shashi Mohan Singh fans Helping hands club foundation
रायगढ/खरसिया, 7 अक्टूबर। सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन अपने संकल्प "मानवसेवा माधवसेवा" के साथ पूरे देश में प्रसिद्ध है, क्लब द्वारा निरंतर अनेकों सामाजिक कार्य करते आ रही है । इसी कड़ी में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन और जिले की खरसिया पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम बिलासपुर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग जी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशिमोहन सिंह का आगमन हुआ जिनके साथ ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम सिंह, एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव, चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी समेत अनेकों अधिकारीगण पहुंचे।

कार्यक्रम के लिए खरसिया के अग्रसेन चौक में हजारों की संख्या में नगरवासी पहुंचे । कार्यक्रम की शुरूआत महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति में माल्यार्पण कर की गई। उसके बाद राज्यगीत अरपा पेरी के धार हुआ। आयोजन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने कहा साइबर जागरूकता इसीलिए जरूरी है क्योंकि हमारे पूरे डाटा उनके पास है हमें उनसे बचना है। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हेल्पिंग हैंड्स टिम को इस ऐतिहासिक अभियान के लिए बधाई दी और कहा कि हेल्पिंग हैंड्स निरंतर ही पुलिस के साथ जुड़कर हमेशा सामाजिक कार्य करते आ रही है। साथ ही उन्होंने सड़क जागरूकता के ऊपर सभी नागरिकों को संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर संभाग श्री रामगोपाल गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा कि बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए सभी नागरिकों को साइबर जागरूक होना चाहिए साथ ही सड़क सुरक्षा हेतु हेलमेट पहनना जरूरी है । आई जी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की ये पहल बहुत ही सराहनीय है उन्होंने इस आयोजन के लिए अंकित अग्रवाल, मनोज गोयल एवं पूरी टीम को बधाई दी । उन्होंने उपस्थित नागरिकों को साइबर एवं सड़क सुरक्षा हेतु विशेष ध्यान देने हेतु समझाया। तत्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने सभी नागरिकों को सड़क सुरक्षा हेतु शपथ दिलाई। तत्पश्चात राहगीरो को हेलमेट वितरण कर जागरूकता संदेश दिया साथ ही स्वयं बाइक रैली में शामिल होकर नगर में हेलमेट पहनना कितना जरूरी है ये संदेश दिया।

इसके साथ ही श्री अखण्ड राम सप्ताह में आई जी एवं एस एस पी मंदिर पहुंचे, जहां । श्री हनुमान मंदिर गंज बाजार में 134 वर्ष से चल रहे अखण्ड राम सप्ताह में छोटे छोटे बच्चों के भजनों और भक्तिमय व्यवस्था की प्रशंसा किये । इस दौरान शिव तांडव की प्रस्तुति दी रूही अग्रवाल की सराहा और बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं है।

कार्यक्रम में डीएसपी ट्रैफिक श्री उत्तम प्रताप सिंह, एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव, हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल, बंटी सोनी प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक अंकित अग्रवाल, सहित हिमांशु अग्रवाल,राजेश अग्रवाल घंसू, राजेंद्र अग्रवाल नूतन , हनुमान अग्रवाल, विनय कबूलपुरिया, रतन अग्रवाल, बाऊ अग्रवाल , मनीष अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, साहिल सारथी , हर्ष शर्मा, संजय कंकरवाल , महिला विंग अध्यक्ष आशा अग्रवाल, उपाध्यक्ष बबीता गुप्ता सहित सभी सदस्यगण मौजूद रहे ।

🚨 शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक...
06/10/2026

🚨 शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार
🚨 घर-घर पहुंचकर महिलाओं को दिया मोटे मुनाफे का लालच, तीन बैंक खाते, एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त; पति और मां की भूमिका भी सामने आई
🚨 लोन लेकर निवेश करने वाली महिलाएं भी ठगी का शिकार, अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जांच जारी
🚨 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का जागरूकता संदेश — शेयर मार्केट में दोगुने-तिगुने मुनाफे की गारंटी के झांसे में न आएं
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range CG Shashi Mohan Singh Raigarh District
रायगढ़, 06 अक्टूबर 2026 । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर शेयर मार्केट में पैसा निवेश कर कम समय में मोटा मुनाफा कमाने और रकम दोगुनी करने का लालच देकर ग्रामीण महिलाओं से करीब 70 लाख 77 हजार 901 रुपये की ठगी करने के मामले में रायगढ़ पुलिस की साइबर थाना टीम ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान मेनका सारथी पति अक्षय सारथी, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम बरतुंगा, थाना डभरा, जिला सक्ती के रूप में हुई है। मामले की जांच में आरोपी महिला के पति अक्षय सारथी और उसकी मां मीरा सोनवानी की भूमिका भी सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी अभी शेष है। इसके अलावा अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के संबंध में भी पुलिस को महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं, जिस पर विवेचना जारी है।

साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्नOP...
04/10/2026

साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न
OP Choudhary Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range CG Shashi Mohan Singh Raigarh District fans
वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा—“हमारे युवा साइबर जागरूक बनें, साइबर एम्बेसडर की भूमिका निभाएं और स्वयं सुरक्षित रहते हुए दूसरों को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करें।”

दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल ने AI आधारित जनजागरूकता पहल की सराहना, कहा—तकनीक का उपयोग जनहित और सुरक्षा के लिए भी जरूरी

साइबर जागरूकता अभियान में सात सप्ताह में करीब 2 लाख लोगों तक पहुंचा रायगढ़ पुलिस का अभियान

साइबर जागरूकता पर आधारित लघु फिल्म प्रतियोगिता में 11 राज्यों के 35 जिलों से पहुंचीं 162 फिल्म प्रविष्टियां, रूस से भी आई फिल्म

साइबर जागरूकता के संदेश को रचनात्मकता से जोड़ने रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

“संकल्प : साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़” थीम पर आयोजित हुई लघु फिल्म प्रतियोगिता

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक समेत प्रतिष्ठित फिल्मकारों ने किया फिल्मों का मूल्यांकन

दो श्रेणियों में चयनित विजेताओं को कुल ₹3.75 लाख की पुरस्कार राशि से किया गया सम्मानित

समारोह में रायगढ़ पुलिस द्वारा निर्मित और युवा डायरेक्टर ऋभू समर्थ सिंह द्वारा निर्देशित शॉर्ट फिल्म-The Cyber Trap हुआ प्रीमियर

साइबर अवेयरनेस पर आधारित शॉर्ट फिल्म The Cyber Trap में दिखे रायगढ़ एसएसपी, एडिशनल एसपी, सीएसपी के साथ स्थानीय कलाकार दिखे अलग-अलग किरदार में

03/10/2026

The Cyber Trap
युवा निर्देशक ऋभु समर्थ के निर्देशन में बनी यह शॉर्ट फ़िल्म, रायगढ़ पुलिस के अधिकारियों द्वारा अभिनीत, साइबर अपराध के प्रति जागरूकता का संदेश देती है।

फ़िल्म को अधिक से अधिक लोगों तक शेयर करें और इस साइबर संग्राम के योद्धा बनें।
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range CG Raigarh District Shashi Mohan Singh fans Cyber Dost रायगढ़ - छत्तीसगढ़ Anil Soni

महत्वपूर्ण सूचना — कार्यक्रम के समय में परिवर्तनRaigarh District  fans       रायगढ़ पुलिस द्वारा “साइबर जागृति अभियान 20...
02/10/2026

महत्वपूर्ण सूचना — कार्यक्रम के समय में परिवर्तन
Raigarh District fans
रायगढ़ पुलिस द्वारा “साइबर जागृति अभियान 2026” के अंतर्गत लघु फिल्म प्रतियोगिता के समापन एवं सम्मान समारोह के कार्यक्रम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम दोपहर 03:00 बजे के स्थान पर अब दोपहर 01:00 बजे आयोजित किया जाएगा।

दिनांक: 03 अक्टूबर 2026
नया समय: दोपहर 01:00 बजे
स्थान: पूज्य संत बाबा प्रियदर्शी रामजी ऑडिटोरियम, रायगढ़

कार्यक्रम में लघु फिल्म प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, साथ ही रायगढ़ पुलिस द्वारा तैयार साइबर अवेयरनेस शॉर्ट फिल्म “The Cyber Trap” की स्क्रीनिंग भी की जाएगी।

आप सभी मीडिया साथियों से अनुरोध है कि संशोधित समय के अनुसार कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करें।

रायगढ़ पुलिस

Address

District Police Office
Raigarh
496001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Raigarh Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category