27/10/2021
● दीपावली पर्व दौरान सुगम यातायात के लिए शहर में बनाए गए पार्किंग स्थल, डायवर्सन पाइंट और वन-वे....
● यातायात पुलिस की अपील असुविधा से बचने शापिंग के लिए शहर भीतर चार पहिया से करें परहेज....
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस Raigarh District Thana Yatayat Raigarh Thana City Kotwali Raigarh Thana Kotraroad Raigarh Thana chakradharnagar Raigarh
रायगढ़ । रायगढ़ यातायात पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय में दीपावली पर्व दौरान सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में पार्किंग स्थल, एकांकी मार्ग (वन-वे), डायवर्सन पॉइंट चिन्हित किया गया है कुछ मार्गो में चार पहिया वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे । यातायात पुलिस की आमजन से अपील है कि त्योहारी सीजन दौरान शहर में कम से कम चार पहिया वाहन लावें, जिससे अनावश्यक असुविधा से बचा जा सकता है।
डीएसपी ट्रैफिक श्री पुष्पेंद्र बघेल द्वारा त्यौहारी सीजन में खरीददारी करने आने वाले ग्राहक, गणमान्य नागरिकों एवं व्यापारी बंधुओं से अपील किया गया है कि यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए यातायात पुलिस का सहयोग करें । उन्होंने व्यापारी बंधुओं से आग्रह किया गया है कि वे
1- अपने प्रतिष्ठान के सामने व्यवस्था बनाए रखने वॉलिंटियर/गार्ड तैनात कर अव्यवस्थित पार्किंग को दुरुस्त करावे ।
2- अपने दुकानों के सामान को दुकान से बाहर न निकाले या प्रदर्शन ना करें ।
3- प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मचारियों, ग्राहकों के वाहन यथासंभव पार्किंग में रखने कहा जाए ।
4- व्यापारी बंधु सुरक्षा की दृष्टि से अपने प्रतिष्ठान के सामने सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगावे ।
डीएसपी यातायात श्री बघेल ने कहा कि शहर में बढ़ते वाहनों की संख्या और पार्किंग स्थल को देखते हुए शहर में शॉपिंग के लिए आने वाले त्यौहारी सीजन में शहर के भीतर चार पहिया वाहनों का उपयोग करने से बचें जिससे असुविधा से बचा जा सकें । शहर में चार पहिया वालों के प्रवेश पर निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ी कर शॉपिंग करने जावें जिससे व्यवस्था बनी रहे।
यातायात पुलिस द्वारा शहर में पार्किंग के लिए- (1) सांवडिया भवन प्रांगण (2) गांधी गंज परिसर (3) नगर निगम प्रांगण (4) नगर निगम कंपलेक्स (पुराना जिला शिक्षा कार्यालय) (5) महाविद्यालय मार्ग किनारे (6) श्याम टॉकीज परिसर को चिन्हित किया गया है।
इसी प्रकार यातायात विभाग द्वारा शहर के कुछ मार्गों को एकांकी मार्ग (ONE WAY) के रूप में संचालित किया गया है । यह मार्ग होंगे- (1) हंडी चौक से हटरी चौक मार्ग प्रवेश प्रतिबंधित । (2) केवड़ाबाडी चौक से हटरी चौक मार्ग प्रवेश प्रतिबंधित । (3) गौरी शंकर मंदिर तिराहा से न्यू मार्केट तिराहा प्रवेश प्रतिबंधित । (4) माल धक्का तिराहा से गांधी प्रतिमा तिराहा तक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा ।
वहीं शहर के इन प्रमुख चौंक से डायवर्सन पॉइंट बनाए गए हैं – (1) गांधी प्रतिमा (2) रेलवे स्टेशन चौंक (3) शहीद चौक (4) गोगाराइस मिल (5) गद्दी चौक डायवर्सन पॉइंट रहेंगे।
चार पहिया वाहन इन मार्गो पर पूर्णत: प्रतिबंधित होगा – (1) गांधी प्रतिमा (2) गोगाराइस मिल (3) हंडी चौंक (4) सारंगढ़ चौंक (अग्रसेन चौंक) (5) गद्दी चौंक ।
यातायात पुलिस द्वारा दीपावली पर्व दौरान यातायात व्यवस्था का रूट ले आउट तैयार कर आमजन के साथ साझा किया गया है ।
10/07/2021
● शिकायत निवारण और जागरूकता के लिये ग्राम खैरपुर में कोतरारोड़ पुलिस लगाई चौपाल....
● थाना प्रभारी चमन सिन्हा ऑनलाइन ठगी से बचने के बताए उपाय, अंजान व्यक्तियों से विडियो कॉल करने से किये सचेत....
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस Raigarh District Thana Kotraroad Raigarh
पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन एवं एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा के दिशा निर्देशन पर ग्रामीणों के शिकायतों के त्वरित रूप से निराकरण किये जाने एवं वर्तमान में हो रही ऑनलाइन ठगी की घटनाओं से लोगों को जागरूक करने थाना प्रभारीगण अपने क्षेत्र में पुलिस चौपाल लगायेंगे, जहां रहवासियों के छोटे-बड़े विवाद, समस्याओं का निराकरण जनप्रतिनिधों एवं संबंधित विभाग के संज्ञान में लाकर किये जाने का प्रयास होगा ।
इसी क्रम में दिनांक 08/07/2021 को थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक चमन सिन्हा द्वारा अपने थाने के स्टाफ के साथ ग्राम खैरपुर जाकर ग्राम पंचायत के सभा कक्ष में पुलिस चौपाल लगाया गया ।
थाना प्रभारी द्वारा चौपाल में उपस्थित लोगों से उनकी समस्याएं एवं सुक्षाव पर चर्चा किये, जिस पर उपस्थित महिलाओं द्वारा रविवार के दिन टीपाखोल डेम के पास काफी संख्या में युवक-युवतियों की भीड़ होती है, जहां पुलिस व्यवस्थान लगाने की मांग किये । थाना प्रभारी द्वारा प्रत्येक संडे को पर्याप्त बल लगाने एवं प्रतिदिन क्षेत्र में पेट्रोलिंग कराना बताये । कुछ महिलाओं द्वारा शाम के समय क्षेत्र में शराबियों के जमावडे की शिकायत की गई, जिस पर थाना प्रभारी द्वारा ऐसे व्यक्तियों पर कार्रवाई की जा रही है, प्रतिदिन कार्रवाई करने पर जल्द ऐसे लोग खुलेआम शराब पीना बंद करेंगे बताये ।
थाना प्रभारी द्वारा चौपाल में उपस्थित लोगों को OLX, ईनामी कूपन जैसे फ्रॉड कॉल से बचने की सलाह देकर किसी भी अंजान व्यक्ति को अपने खाता, ATM व OTP की जानकारी देने से मना किये । थाना प्रभारी बताए कि इन दिनों फेसबुक मेसेंजर, व्हाटसअप पर अंजान लोग अश्लील विडियो कॉल कर ब्लैकमेलिंग कर रहे हैं, इनसे बचने के लिये अंजान व्यक्तियों के फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने से बचने एवं अपरिचित लोगों को विडियो कॉल नहीं करने की सलाह दिये । थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र में जुआ, सट्टा, अवैध शराब से अपने घर परिवार के लोगों को दूर रखने की समझाइश देते हुए पुलिस को कार्रवाई के लिये सूचना देने कहा गया । उन्होंने झगड़ा, मारपीट या अन्य किसी प्रकार की परेशानी पर कन्ट्रोल रूम , थाना कोतरारोड़, डॉयल 112 पर कॉल कर पुलिस सहायता लेने कहा गया है । चौपाल में थाना प्रभारी निरीक्षक चमन सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक डीपी भारद्वाज, महिला प्रधान आरक्षक रेणु मंडावी, आरक्षक बिहारी एक्का, महिला आरक्षक प्रीति यादव, सरपंच श्याम सुंदर राम, उप सरपंच चंदा गुप्ता, युवा समिति अध्यक्ष रघुवीर भोय, रमेश प्रधान, उमेश प्रधान, फारेस्ट बीट गार्ड भूषण कुमार जांगड़े व गांव के रहवासी उपस्थित थे ।
03/07/2021
● रेंज आईजी किये थाना कोतरारोड़ का निरीक्षण….
● थाने में रिकार्ड के रख रखाव, अपराध, शिकायत के निकाल से हुये संतुष्ट….
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस Santosh Singh Thana Kotraroad Raigarh Raigarh District
आज दिनांक 02/07/2021 को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर श्री रतनलाल डांगी जिला रायगढ़ दौरे पर थे । उनके द्वारा अपने दौरे में जिले के किसी एक थाना/चौकी का आकस्मिक निरीक्षण करना पूर्व ही अवगत करा दिया गया था , जिसे लेकर सभी थाना, चौकी तैयारी में थे । कल शाम रायगढ़ पहुंचे श्री डांगी सर्किट हाऊस से आज सुबह सीधे थाना कोतरारोड़ का निरीक्षण करने पहुंचे । उनके साथ एसपी श्री संतोष सिंह, एएसपी श्री अभिषेक वर्मा, सीएसपी अविनाश सिंह ठाकुर, डीएसपी ट्राफिक पुष्पेन्द्र बघेल, एसडीओपी सारंगढ़ प्रभात पटेल भी साथ थे । आईजी श्री डांगी द्वारा थाने का मालखाना, हवालात, सीसीटीएनएस कक्ष, विवेचक कक्ष, महिला डेस्क का बारीकी से निरीक्षण कर थाने के अपराध जरायम, वीसीएनबी वह महत्वपूर्ण रजिस्टरों को देखे । उनके द्वारा थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक चमन सिन्हा से पंजीबद्ध अपराध, प्राप्त शिकायत आदि पर पूछताछ कर उन्हें ठगी के मामलों को गंभीरता से लेने तथा महिला, नाबालिगों के अपराधों में समय सीमा में चालान न्यायालय पेश करने के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया है ।
आईजी श्री डांगी थाने के अपराध, शिकायत निकाल के साथ थाने में अभिलेखों, मालखाना का रख रखाव, साफ-सफाई, CCTV कैमरों, सीसीटीएनएस डाटा एंट्री एवं अनुपयोगी सामानों के नष्टीकरण पर संतुष्ट हुये उन्होंने थाने के सभी स्टाफ को ईनाम देने की घोषणा किया गया । जिसके बाद एक-एक कर सभी स्टाफ से मिलकर उनकी व्यक्तिगत एवं ड्यूटी के संबंध में चर्चा किये । श्री डांगी द्वारा स्टाफ को पुलिस की छवि अच्छी हो सज्जन के सज्जनता से तथा क्रिमिनल के साथ सख्ती से पेश आने के निर्देश दिये तथा आमजन को अनावश्यक परेशान ना करने की हिदायत दिया गया है । सड़क मार्ग से रवाना हुए हैं ।
29/06/2021
● चक्रधरनगर क्षेत्र की चार बालिकाएं देर रात कोतरारोड़ पुलिस को CMO तिराहा पर मिली….
● रास्ता भटक कर पहुंची थी कोतरारोड़ क्षेत्र, पुलिस पहुंचाई घर …..
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस Santosh Singh Thana Kotraroad Raigarh Thana chakradharnagar Raigarh Raigarh District
कल दिनांक 28/06/2021 की रात्रि कोतरारोड़ पेट्रोलिंग पार्टी को देर शाम CMO तिराहा के पास 7-8 वर्ष की चार लड़कियां एक साथ घूमते मिली । पेट्रोलिंग के स्टाफ को लड़कियां दूसरे क्षेत्र की लगी । तब पेट्रोलिंग प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार बच्चियों से उनका नाम पता पूछे, एक लड़की प्रेमनगर चक्रधरनगर की तथा तीन आईटीआई चक्रधरनगर की होना बताई । चारों सुबह 11.00 बजे से घर से निकलना और एक साथ घूमते-घूमते CMO तिराहा तक आ जाना बताये । प्रधान आरक्षक द्वारा उन्हें घर क्यों नहीं गये पूछने पर रास्ता भूल जाना बताई । तब पेट्रोलिंग पार्टी उन्हें थाना लायी । थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक चमन सिन्हा को बच्चियों के संबंध में जानकारी मिलने पर थाने में उनके स्वल्पाहार की व्यवस्था कर उन्हें बिस्किट पैकेट दिये और उन्हें बिना माता-पिता की जानकारी के घर से ज्यादा दूर घूमने न जाने की समझाइश दिये । थाना प्रभारी बच्चियों की आर्थिक स्थिति को देखते हुये उन्हें एक-एक कट्टा चावल दिये और पेट्रोलिंग पार्टी को उन्हें घर छोड़ आने को बोले ।
05/05/2021
● कोतरारोड़ पुलिस की मदद से घर पहुंची मानसिक रूप से कमजोर महिला….
● डभरा क्षेत्र की महिला भटकर पहुंची चिराईपानी गांव, पुलिस परिजनों का पता लगाकर सकुशल पहुंचाई घर….
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस Santosh Singh Thana Kotraroad Raigarh
कोरोना संकट के दौरान देश में जगह-जगह से पुलिस का 'मानवीय चेहरा' सामने आ रहा है । रायगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के मानवीय सोच व निर्देशन में जिला पुलिस के विशेष प्रयासों से “पुलिस हेल्प डेस्क” के जरिये जरूरतमंदों को भोजन एवं जीवनोपयोगी वस्तुंए उपलब्ध कराई जा रही है । इसके साथ अधिकारीगण लोगों की चिकित्सा सुविधाएं एवं मेडिसिन उपलब्ध कराने में भी यथासम्भव मदद कर रहे हैं । वहीं थाना प्रभारियों को भी अनेकों प्रकार की मदद के लिये कॉल सूचना प्राप्त हो रहे हैं ।
इसी क्रम में दिनांक 04.05.2021 को थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक चमन सिन्हा को थानाक्षेत्र के ग्राम चिरईपानी में करीब 30 वर्षीय महिला को अकेली घूमते देखकर गांव के सज्जन व्यक्ति द्वारा सूचना दिया गया था । सूचनाकर्ता बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही । तब थाना प्रभारी मामले को गंभीरता से लेते हुए पेट्रोलिंग के प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार को उसी समय चिराईपानी भेजे । प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार चिराईपानी पहुंचकर महिला को खाना खिलाये, उसे बिस्किट, पानी बॉटल देकर पूछताछ किये परन्तु महिला मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण स्वयं के बारे में कुछ बता नहीं पा रही थी। प्रधान आरक्षक आसपास गांव के सरपंच, पंच और बीडीसी को फोन कर महिला की तस्वीरें भेजकर पता लगाये । पता चला कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नही है, डभरा क्षेत्र की रहने वाली है, पति को छोड़कर अपनी मां के पास रहती थी, कुछ दिन पहले घर से निकली है । थाना प्रभारी कोतरारोड़ को महिला के डभरा क्षेत्र के होने की जानकारी मिलने पर डबरा क्षेत्र के BDC से फोन में चर्चा कर महिला को उसके मायके सुखापाली थाना डभरा जिला जांजगीर पहुंचाने के लिये रात ही में चार पहिया वाहन की व्यवस्था किये और थाने की महिला आरक्षक प्रियंका मिंज और आरक्षक बलराम साहू के साथ महिला को सुखापाली के लिये रवाना किये । कोतरारोड़ स्टाफ महिला को उसके मां के सुपुर्द किया गया, परिवार के लोगों की देखरेख में महिला अधिक सुरक्षित रहेगी । कोतरारोड़ पुलिस के इसी प्रकार के माननीय कार्य की क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की जा रही है ।